NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
10,000 लापता तमिल हिंसा में मारे गए
श्रीलंकाई अधिकारियों ने हजारों तमिलों के लापता होने में राज्य की मिलीभगत को स्वीकार किया है। 2009 में देश में गृह युद्ध समाप्त होने के बाद पहली बार इन्हें अब मृत घोषित किया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
23 Jan 2020
Gotabaya Rajapaksa

2009 में समाप्त हुए श्रीलंकाई गृहयुद्ध के एक दशक से अधिक समय गुज़रने के बाद राष्ट्रपति गोताबाया राजपाक्षे ने आख़िरकार 10,000 तमिलों के मौत की बात को स्वीकार कर लिया है जो जातीय हिंसा के दौरान लापता हो गए थे। पहला ऐसा मौक़ा है जब किसी उच्च अधिकारी ने तमिल समाज के लोगों की गुमसुदगी और उनकी मौत के मामले में सरकार के मिलीभगत को लेकर ये बात स्वीकारी है।

राजपाक्षे उस वक़्त खुद रक्षा सचिव थे जब श्रीलंकाई सरकार ने देश के उत्तरी हिस्से को नियंत्रित करने वाले लिब्रेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के नेतृत्व में तमिल सैनिकों के ख़िलाफ़ अपना क्रूर अभियान शुरू किया था। उन पर कई मानव अधिकारों के समूहों द्वारा सामूहिक हत्याओं के करने, जबरन गुमसुदगी और मारने का आरोप लगाया गया है लेकिन राजपाक्षे ने अपने ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों से बार-बार इनकार किया है।

वास्तव में, राजपाक्षे के नेतृत्व वाली श्रीलंकाई सरकार द्वारा स्वीकार किया गया हालिया बयान भी ऐसे समय में आया है जब उनकी पार्टी एक ऐसा कानून लाने की कोशिश कर रही है जो उन लोगों को रक्षा प्रदान करेगा जो गृह युद्ध के दौरान होने वाली व्यापक हिंसा के लिए ज़िम्मेदार थे।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, राजपाक्षे ने कोलंबो में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि के सामने कहा कि उनकी सरकार तमिलों को आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान करने की पहल कर रही है।

1983 में हिंसक रूप लेने वाले सिंहली और तमिलों के बीच 26 साल के नस्लीय संघर्ष में हिंसा ने लगभग एक लाख लोगों की जान ले ली। हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार, श्रीलंका की सेना तमिलों के ख़िलाप़ "गैर-कानूनी हत्याओं, गुमसुदगी और लिंग आधारित हिंसा में में शामिल है।"

2007 और 2009 के बीच की अवधि ये संघर्ष जब अपने आखिरी चरण में था तब इसे उपमहाद्वीप में सबसे बुरे अनुभव के तौर पर बताया गया है जिसमें तमिल समुदाय के खिलाफ सरकारी सैनिकों द्वारा किए गए अत्याचारों के भयानक प्रमाण मौजूद हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस संघर्ष पर अपनी कई रिपोर्टों में स्वीकार किया है कि कैसे सरकारी सैनिक व्यवस्थित रूप से नागरिकों को मार रहे हैं: "भारी मात्रा में हथियारों को भी 'नो फायर जोन' में बार-बार लॉन्च किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 70,000 तमिल नागरिक मारे गए थे।"

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Gotabaya Rajapaksa
Srilanka
Srilanka Tamil Problem
Violence in Srilanka
Tamil killed in srinlanka
Srilanka Government
Tamil Citizens

Related Stories

श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी

श्रीलंका में हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत, महिंदा राजपक्षे की गिरफ़्तारी की मांग तेज़

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफ़ा, बुधवार तक कर्फ्यू लगाया गया

श्रीलंका में कर्फ्यू, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया

आइएमएफ की मौजूदगी में श्रीलंका के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को ख़तरा 

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है

श्रीलंका का संकट सभी दक्षिण एशियाई देशों के लिए चेतावनी

श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया

श्रीलंका में सत्ता पर राजपक्षे की पकड़ कमज़ोर हुई


बाकी खबरें

  • RSS
    वसीम अकरम त्यागी
    बहुसंख्यकवाद का बढ़ता ख़तरा: पीड़ित को ही मुजरिम ठहराने की कोशिशें
    10 Dec 2021
    पिछले महीने नवंबर में प्रधानमंत्री मोदी रोम से पोप फ्रांसिस के साथ मुलाक़ात कर और उन्हें भारत आने का निमंत्रण देकर लौटे। इधर प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी के ही अनुषांगिक संगठनों के लोग ईसाई समुदाय को…
  • clean air
    टिकेंदर सिंह पंवार
    हर नागरिक को स्वच्छ हवा का अधिकार सुनिश्चित करे सरकार
    10 Dec 2021
    दिल्ली जर्मनी के शहर लीपज़िग और चीन की राजधानी पेइचिंग से सबक ले सकती है, जिन्होंने अपनी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करके ऑटोमोबाइल पर निर्भरता को घटा दिया है। 
  • surrogacy
    गौरी आनंद
    सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक 2021 क्या है?
    10 Dec 2021
    इस विधेयक का उद्देश्य सरोगेसी अधिनियम की धारा 15 के तहत एक राष्ट्रीय सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी और सरोगेसी बोर्ड की स्थापना करना है।
  • poverty
    डॉ. अमिताभ शुक्ल
    विकास की वास्तविकता दर्शाते बहुआयामी गरीबी सर्वेक्षण के आँकड़े
    10 Dec 2021
    इस सर्वेक्षण के निष्कर्ष सारे विकास को उन करोड़ों की जनसंख्या के लिए बेमानी साबित कर देते हैं, जिनके जीवन स्तर पर विकास के लिए व्यय किए गए खरबों रूपए से प्रकाश की किरण नही पहुंची।
  • kisan andolan
    न्यूज़क्लिक टीम
    जीत कर घर लौट रहा है किसान !
    09 Dec 2021
    किसान जीत गया। 11 दिसंबर को सिंघु बॉर्डर और किसान आंदोलन स्थल अब खाली हो रहे हैं । मगर किसानों ने उनके शब्दों में एक अत्याचारी और तानाशाही सरकारको झुका दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है के अगर सरकार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License