NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
केवल कम्युनिस्ट ही भाजपा का विकल्प तैयार कर सकते हैं : करात
भाकपा के गठन के सौ वर्ष पूरे होने को लेकर आयोजित एक सम्मेलन में करात ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कांग्रेस की जो विचारधारा थी उसे उसने खो दिया है।इस  परिप्रेक्ष्य में केवल कम्युनिस्ट ही मोदी-शाह के शासन का विकल्प तैयार कर सकते हैं।’’
भाषा
18 Oct 2019
CPI M

माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात ने कहा है कि केंद्र में केवल कम्युनिस्ट ही भाजपा का विकल्प तैयार कर सकते हैं।भाकपा के गठन के सौ वर्ष पूरे होने को लेकर आयोजित एक सम्मेलन में करात ने नेताजी इंडोर स्टेडियम कोलकत्ता में बृहस्पतिवार को कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कांग्रेस की जो विचारधारा थी उसे उसने खो दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस परिप्रेक्ष्य में केवल कम्युनिस्ट ही मोदी-शाह के शासन का विकल्प तैयार कर सकते हैं।’’

माकपा नेता ने कहा कि कम्युनिस्ट देश भर में किसानों, श्रमजीवी लोगों, छात्रों और युवकों को साथ लेकर भाजपा नीत शासन के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों का उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ने का इतिहास रहा है। करात ने कहा कि ब्रिटिश भारतीय कम्युनिस्टों से भयभीत थे और 1920 से 1925 के बीच उन्हें षड्यंत्र के पांच मामलों में फंसाया था।

करात ने कहा, ‘‘कम्युनिस्टों को कई मामलों में फंसाया गया और हमारे नेताओं की हत्या की गई लेकिन हमारे आंदोलन को तब भी नहीं दबाया जा सका और न अब दबाया जा सकेगा।’’

राज्य में भाजपा-आईआरएफटी सरकार पर बरसते हुए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने उस पर आतंक का शासन कायम करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘कम्युनिस्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है और गलत मामलों में उन्हें फंसाया जा रहा है। अब जन विरोधी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।’’

CPI(M)
100years of communist movement
Prakash karat
Kolkata Rally
Karl Marx
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • शिरीष खरे
    कोरोना लॉकडाउन के दो वर्ष, बिहार के प्रवासी मज़दूरों के बच्चे और उम्मीदों के स्कूल
    16 Apr 2022
    सरकारी स्कूलों में खास तौर से गरीब परिवारों के बच्चे बड़ी तादाद में आ रहे हैं। इनमें से कई बच्चे प्रवासी मजदूर परिवारों से हैं।
  • न्यायमूर्ति के चंद्रू
    जय भीम: माई जजमेंट इन द लाइट ऑफ़ अंबेडकर
    16 Apr 2022
    2 नवंबर, 2021 को दुनिया भर में विकिपीडिया में जिन शब्दों को सर्च किया गया था, उनमें सबसे लोकप्रिय शब्द जय भीम था।
  • मुकुंद झा
    दिल्ली पुलिस का ये कहना कि धर्म संसद में हेट स्पीच नहीं हुई, दुर्भाग्यपूर्ण है: पूर्व आईपीएस अधिकारी
    16 Apr 2022
    पूर्व आईपीएस अधिकारी विभूति नारायण राय ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में दिल्ली पुलिस के रवैये पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए इसे काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पुलिस नफ़रती भाषण देने वालों पर कार्रवाई नहीं…
  • विजय विनीत
    प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!
    16 Apr 2022
    घटनास्थल को देखकर लग रहा था कि मरने से पहले सभी ने हमलावरों का प्रतिरोध किया था। चारों के शवों पर कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए थे। इस वारदात को खुदकुशी का एंगल भी देने की कोशिश की गई है।
  • पी.रमन
    कैसे चुनावी निरंकुश शासकों के वैश्विक समूह का हिस्सा बन गए हैं मोदी और भाजपा
    16 Apr 2022
    मोदी और भाजपा को बड़े पैमाने पर कॉरपोरेट फंडिंग, बड़े बजट के सोशल मीडिया और ग्राउंड नेटवर्क और अंततः हिंदी समाचार चैनल के कट्टर एंकरों और मालिकों का समर्थन हासिल हो चुका है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License