NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरण में मतदान, 23 को मतगणना
लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी कराएं जाएंगे। साथ ही 12 राज्यों की 34 विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी होंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Mar 2019
cec
दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा। फोटो : साभार

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए देशभर में कुल सात चरणों में चुनाव होगा और 23 मई को नतीजे आएंगे।

ये सात चरण हैं 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई। सभी चरणों की मतगणना एक साथ 23 मई को होगी।

ख़ास बात ये है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सातों चरण में चुनाव होंगे। जबकि दिल्ली में एक चरण में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। यूपी में सबसे ज्यादा 80 सीट, बिहार में 40 सीट और पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें हैं। राजधानी दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें हैं।

चुनाव तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज रविवार को शाम 5 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसी के साथ आज से ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लगने के बाद अब सरकार कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले पाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव की तारीखों में त्‍योहारों और बोर्ड परीक्षाओं का ध्‍यान रखा गया है।

आपको मालूम है कि देश में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित राज्य हैं। इनमें 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक चरण में ही मतदान होगा।

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान

दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान

तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर वोटिंग

चौथे दौर में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान

पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान

छठे राउंड में 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग

सातवें दौर में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादर एवं नागर हवेली, दिल्ली, पुदुचेरी, चंडीगढ़ में एक ही चरण में मतदान होगा। दिल्ली और हरियाणा में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। दिल्ली में लोकसभा की सात तो हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं। इसके अलावा पंजाब की 13, हिमाचल की 4 और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर मतदान आख़िरी चरण में 19 मई को होगा।

लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी कराएं जाएंगे।

इसके अलावा 12 राज्यों की 34 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा।

इस लोकसभा चुनाव की कुछ और ख़ास बातें

कुल मतदाता 90 करोड़

18 से 19 साल के कुल डेढ़ करोड़ मतदाता

नाम चेक करने के लिए विशेष नंबर- 1950

देशभर में कुल 10 लाख पोलिंग स्टेशन

सभी पोलिंग स्टेशन पर VVPAT की सुविधा

मतदान के बाद सबको पर्ची

पूरी चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

मतदाताओं की शिकायत के लिए एक विशेष ऐप लॉन्च होगा

मतदाता किसी भी नियम के उल्लंघन को कैमरे में कैद कर सीधे चुनाव आयोग को भेज सकेगा

आम लोगों के फीडबैक के लिए समाधान वेब पोर्टल भी होगा सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा होगा।

सोशल मीडिया पर भी ख़ास नज़र

चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी

सोशल मीडिया पर भी प्रचार का खर्चा जोड़ा जाएगा

सभी उम्मीदवारों को अपनी संपति और शिक्षा का ब्योरा देना होगा

लाउडस्पीकर का इस्तेमाल सुबह 6 बजे के बाद से रात 10 बजे तक हो सकेगा।

संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा

सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की बड़ी संख्या में तैनाती

आपको बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है। इससे पहले ही चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

General elections2019
2019 आम चुनाव
CEC SUNEEL ARORA
loksabha election
election commission of India

Related Stories

2 सालों में 19 लाख ईवीएम गायब! कब जवाब देगा चुनाव आयोग?

दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल

जनादेश-2022:  इस बार कहीं नहीं दिखा चुनाव आयोग, लगा कि सरकार ही करा रही है चुनाव!

विधानसभा चुनाव: वीडियो वैन के इस्तेमाल पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश जारी

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता ख़त्म होती जा रही है

पंजाब विधानसभा चुनाव की नई तारीख़, अब 20 फरवरी को पड़ेंगे वोट

यूपी; नोट करें: आपके आस-पड़ोस में कब पड़ेंगे वोट, किस दिन आएगी आपकी बारी

राजनीति: राज्यसभा की आठ सीटें खाली लेकिन उपचुनाव सिर्फ़ एक पर

बंगाल उपचुनाव: तृणमूल ने ‘‘देरी’’ के लिए निर्वाचन आयोग की आलोचना की

कोरोना संकट के बीच अदालतों के सख़्त रवैए के बाद भी सरकारों की मनमानी?


बाकी खबरें

  • PM Ujjwala Yojana in J&K
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गड़बड़ियों की जांच क्यों नहीं कर रही सरकार ?
    21 Sep 2021
    नौकरशाह आम लोगों के मसलों का हल प्राथमिकता के साथ इसलिए नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार और लूट जारी है।
  • French President Emmanuel Macron (L) and US President Joe Biden
    एम. के. भद्रकुमार
    AUKUS पर हंगामा कोई शिक्षाप्रद नज़ारा नहीं है
    21 Sep 2021
    ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका [AUKUS] के बीच हुए नए सुरक्षा समझौते को लेकर राजनयिक टकराव अभी शुरू होने वाला है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 26,115 नए मामले, 252 मरीज़ों की मौत
    21 Sep 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 35 लाख 4 हज़ार 534 हो गयी है।
  • UP
    सबरंग इंडिया
    डेंगू, बारिश से हुई मौतों से बेहाल यूपी, सरकार पर तंज कसने तक सीमित विपक्ष?
    21 Sep 2021
    स्थानीय समाचारों में बताया गया है कि 100 से अधिक लोगों को डेंगू, वायरल बुखार ने काल का ग्रास बना लिया। बारिश से संबंधित घटनाओं में 24 लोगों की मौत का अनुमान है
  •  Collapses in Uttarakhand
    रश्मि सहगल
    उत्तराखंड में पुलों के ढहने के पीछे रेत माफ़िया ज़िम्मेदार
    21 Sep 2021
    जो अधिकारी ग़ैरक़ानूनी खनन के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हैं, उनके ख़िलाफ़ ताकतवर राजनेता मोर्चा खोल देते हैं। लेकिन स्थानीय लोग धड़ल्ले से चल रहे खनन में छुपे निजी हितों और नियमों के उल्लंघन को खुलकर सामने ला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License