NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
117 यात्रियों के साथ दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस
पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर ट्रेन रोक दी थी जिसके कारण यात्री वहां फंसे रहे थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Aug 2019
samjhauta express
फोटो साभार : NDTV

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ते संबंधों का असर दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस पर भी पड़ा है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने यह सेवा बंद कर दी है। हालांकि अभी भारत की ओर से इस बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है।

पाकिस्तानी प्राधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर रोकी गई समझौता एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से, शुक्रवार को सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर 117 यात्रियों के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन को पाकिस्तान सीमा में वाघा पर रोक दिया गया था। यात्री भारत की सीमा में अटारी पर देरी से पहुंचे और वहां औपचारिकताएं पूरा करने में भी समय लगा जिसके कारण ट्रेन को यहां पहुंचने में विलंब हुआ।

पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर ट्रेन रोक दी थी जिसके कारण यात्री वहां फंसे रहे थे। भारतीय रेलवे ने वाघा से भारत की सीमा में अटारी तक ट्रेन के साथ चलने के लिए चालक दल के एक सदस्य और गार्ड के साथ एक इंजन भेजा था।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ ट्रेन अटारी पहुंची जिसमें 48 पाकिस्तानियों समेत 117 यात्री थे। इसके बाद यह ट्रेन दिल्ली की ओर बढ़ी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन को रात आठ बजे रवाना होना था लेकिन इसमें देरी हो गई जिसके कारण ट्रेन यहां देरी से पहुंची।

भारत के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने की घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार को मीडिया से कहा था कि उनके देश ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है, लेकिन भारतीय रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि ट्रेन सेवा निलंबित नहीं की गई है और उन्हें पड़ोसी देश से इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

ट्रेन दिल्ली से बुधवार और रविवार को रवाना होती है। ट्रेन का दिल्ली से रवाना होने का अगला निर्धारित दिन रविवार है। इसी दिन स्पष्ट होगा कि भारत की ओर इसे रद्द किया गया है या नहीं।

(इनपुट भाषा

Samjhauta Express train
Pakistan
India
Jammu and Kashmir
Article 370
Kashmir Politics
Constitution of India

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश : सेक्स वर्कर्स भी सम्मान की हकदार, सेक्स वर्क भी एक पेशा


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License