NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
12वीं के रिज़ल्ट में गड़बड़ी की न्यायिक जांच हो : सीपीआई
तेलंगाना में रिज़ल्ट में गड़बड़ी के चलते 25 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। सीपीआई ने इसके लिए शिक्षा मंत्री को निलंबित करने और पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि देने की मांग की है।
भाषा
10 May 2019
Telangana Student Suicide

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार से मांग की कि वह 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करे। इस गड़बड़ी के कारण राज्य में 25 छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी।

सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव के नारायण ने कहा कि राज्य सरकार को ग्लोबरीना टेक्नोलॉजी कंपनी को प्रतिबंधित कर देना चाहिए जिसे जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हैदराबाद (जेएनटीयूएच) ने 12वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का काम सौंपा था।

उन्होंने केवल राज्य के शिक्षा मंत्री को निलंबित करने की ही मांग नहीं की, बल्कि सरकार से अनुरोध किया कि परिणाम की घोषणा के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के शोक-संतप्त परिवारों को भी एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाए।

नारायण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कम से कम 25 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। एक छात्र जिसे 99 प्रतिशत अंक मिले थे, परिणाम की घोषणा में उसे शून्य अंक मिले दिखाए गए और 33 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों के अंक भी शून्य दिखाए गए। ग्लोबरीना की इस गलती के कारण छात्रों ने आत्महत्या कर ली।’’

सीपीआई नेता ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दावा किया कि पार्टी ने राज्य के राज्यपाल को 2015 में सूचित कर दिया था कि ग्लोबरीना ‘‘फर्जी’’ कंपनी है और इसके बाद जेएनटीयूएच के साथ समझौता रद्द कर दिया गया था।

उन्होंने कहा,‘‘ यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेलंगाना सरकार ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इसी कंपनी के साथ करार किया।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश वाली एक उच्च स्तरीय समिति का तत्काल गठन किया जाना चाहिए।

Telangana
CPIM
CPI
telangana government
12th class exams
BOARD EXAM

Related Stories

कोविड: मोदी सरकार के दो पर्याय—आपराधिक लापरवाही और बदइंतज़ामी

राहत और बेचैनी दोनों साथ लेकर आया है बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित, कई विपक्षी नेताओं ने उठाई थी मांग

शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा : फरवरी तक बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र, कोरोना भी ले रहा इम्तिहान

नई शिक्षा नीति “भारतीय शिक्षा को बर्बाद” करने का ‘‘एकतरफ़ा अभियान’:सीपीआईएम

केरल की “फर्स्ट बेल”: डिजिटल शिक्षा के लोकतंत्रीकरण के लिए व्यापक जन-आन्दोलन की शुरुआत

मोदी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ आज देशव्यापी विरोध दिवस

डेली राउंडअप : पतंजलि ज़मीन घोटाला, तेलंगाना में छात्रों की आत्महत्या


बाकी खबरें

  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार शेल्टर होम कांड-2’: मामले को रफ़ा-दफ़ा करता प्रशासन, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
    05 Feb 2022
    गत 1 फ़रवरी को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो ने बिहार की राजनीति में खलबली मचाई हुई है, इस वीडियो पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले लिया है। इस वीडियो में एक पीड़िता शेल्टर होम में होने वाली…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    सत्ता में आते ही पाक साफ हो गए सीएम और डिप्टी सीएम, राजनीतिक दलों में ‘धन कुबेरों’ का बोलबाला
    05 Feb 2022
    राजनीतिक दल और नेता अपने वादे के मुताबिक भले ही जनता की गरीबी खत्म न कर सके हों लेकिन अपनी जेबें खूब भरी हैं, इसके अलावा किसानों के मुकदमे हटे हो न हटे हों लेकिन अपना रिकॉर्ड पूरी तरह से साफ कर लिया…
  • beijing
    चार्ल्स जू
    2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के ‘राजनयिक बहिष्कार’ के पीछे का पाखंड
    05 Feb 2022
    राजनीति को खेलों से ऊपर रखने के लिए वो कौन सा मानवाधिकार का मुद्दा है जो काफ़ी अहम है? दशकों से अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने अपनी सुविधा के मुताबिक इसका उत्तर तय किया है।
  • karnataka
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: हिजाब पहना तो नहीं मिलेगी शिक्षा, कितना सही कितना गलत?
    05 Feb 2022
    हमारे देश में शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, फिर भी लड़कियां बड़ी मेहनत और मुश्किलों से शिक्षा की दहलीज़ तक पहुंचती हैं। ऐसे में पहनावे के चलते लड़कियों को शिक्षा से दूर रखना बिल्कुल भी जायज नहीं है।
  • Hindutva
    सुभाष गाताडे
    एक काल्पनिक अतीत के लिए हिंदुत्व की अंतहीन खोज
    05 Feb 2022
    केंद्र सरकार आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार को समर्पित करने के लिए  सत्याग्रह पर एक संग्रहालय की योजना बना रही है। इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के उसके ऐसे प्रयासों का देश के लोगों को विरोध…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License