NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले, कुल मामले 80 हुए
ज़िलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि संक्रमित 16 नए मरीजों में नौ मरीज सेक्टर पांच और आठ की झुग्गियों में रहते हैं। ये सभी सीजफायर कंपनी में काम करने वाले कोविड-19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।
भाषा
14 Apr 2020
कोरोना वायरस
Image courtesy: India Today

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में और 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 80 हो गई है।   

ज़िलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि संक्रमित 16 नए मरीजों में नौ मरीज सेक्टर पांच और आठ की झुग्गियों में रहते हैं। ये सभी सीजफायर कंपनी में काम करने वाले कोविड-19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि देर रात से ही स्वास्थ्य विभाग, सर्विलांस और पुलिस की टीम ने सेक्टर पांच और आठ की झुग्गियों में पहुंचकर इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में रहने वाले दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ये दोनों निज़ामुद्दीन मरकज़ में तबलीग़ी जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर आए थे।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य मरीज़ फोर्टिस अस्पताल के डायलिसिस यूनिट से जुड़े हैं। यह तीनों एक लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि एक अन्य संक्रमित ग्रेटर नोएडा के ईटा सेक्टर का निवासी है। जबकि एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुआ है। इन सभी मरीजों को पहले से ही पृथक वार्ड में रखा गया था। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार को कुल 244 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें 228 लोगों की रिपोर्ट ठीक आई है। उन्होंने बताया कि 16 नये मरीजों के बाद अब जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 80 हो गई है।

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती नौ मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी ठीक आई है। संभवतः उनको आज शाम तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोग पहले ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए थे, लेकिन उनकी तीसरी रिपोर्ट संक्रमित आई, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार को उन्होंने यहां के उद्यमियों के साथ बैठक की, तथा लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हुए श्रमिकों को वेतन देने की बात कही। उन्होंने बताया कि कुछ उद्यमियों ने काम-धंधा बंद होने की वजह से वेतन देने में असमर्थता जताई है, लेकिन उन्हें हिदायत दी गई है, कि मजदूरों का वेतन समय से दिया जाए।

noida
Coronavirus
COVID-19
Corona cases

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License