NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
किसान आंदोलन के 175 दिन, किसान सरकारी दमन के साथ ही प्रकृति की क्रूरता का भी कर रहे हैं बहादुरी से सामना
बुधवार को सुबह से ही भारी बारिश से दिल्ली और हरियाणा की सीमाओं पर लगे मोर्चों में भारी नुकसान हुआ है। लेकिन किसानों के हौसले में कमी नहीं आई है। किसानों ने कहा यह संदेश है कि किसानों के हौसले बुलंद है, उन्हें किसी भी हमले से डर नहीं लगता और वे भाजपा-जजपा को सबक सिखाएंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 May 2021
किसान आंदोलन के 175 दिन, किसान सरकारी दमन के साथ ही प्रकृति की क्रूरता का भी कर रहे हैं बहादुरी से सामना
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

किसान आंदोलन 175वे दिन में प्रवेश कर गया है। इस दौरन किसान सरकारी दमन के साथ ही प्रकृति की क्रूरता का भी बड़ी बहदुरी से समाना कर रहे है। कल यानि बुधवार को सुबह से ही भारी बारिश से दिल्ली और हरियाणा की सीमाओं पर लगे मोर्चों में भारी नुकसान हुआ। किसानों के लंगर व रहने के प्रबंधन में अव्यवस्था हुई है। सड़कों व ढलान वाली जगहों पर पानी भर आया है। लेकिन किसानों के हौसले में कमी नहीं आई।  

 दिल्ली में चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 119.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसने मई में बारिश के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 16 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1951 के बाद से मई में सबसे कम अधिकतम तापमान है। 

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जिनामणि ने कहा, ‘‘मई आमतौर पर सूखा रहता है। सामान्यतः दिल्ली में इस महीने 24 घंटों में अधिकतम 30 मिमी या 40 मिमी बारिश होती है। लेकिन यह अरब सागर से आ रही और पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क से पूरी तरह अलग व्यवस्था है। चूंकि इसके विशेष गुण दुर्लभ है तो इतनी बारिश होना हैरानी की बात नहीं है।’’

हालांकि बारिश  कल देर रात तक जारी थी लेकिन अभी बारिश रुकी हुई है  व आने वाले समय में भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। किसानों ने स्थिति को संभालने की कोशिश कर दी है। कल ही सभी किसानों को बारिश की संभावना का संदेश दे दिया गया था। बारिश का असर जितना ज्यादा है, उतना ही बड़ा किसानों का हौंसला है। उपलब्ध संसाधनों की मदद से स्थिति को संभाला जा रहा है। सरकार की तरफ से कोई प्रबंध नहीं होने से किसान खुद ही इन हालातों से लड़ रहे हैं।

किसान संगठनों के संयुक्त मंच किसान संयुक्त मोर्चे ने अपने बयान में कहा "इतने लंबे समय से लड़ रहे संघर्ष में किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखा है। सरकार ने किसानों को बदनाम करने की तमाम कोशिशें की परंतु असफल रही। देश में किसी फसल या राज्य में उत्पादन या निर्यात बढ़ने का पूरा श्रेय सरकार लेती है। किसानों के कल्याण का दिखावा करने वाली सरकार आज दिल्ली की सीमाओं पर हो रहे हर मानवीय और अन्य नुकसान की भी जिम्मेदारी ले। भाजपा का यह दोगला चरित्र अब सबने सामने आ गया है।"

आगे उन्होंने कहा किसान आंदोलन में अब तक 470 से ज्यादा किसान शहीद हो गए हैं। अनेक आंदोलनकारियों को अपनी नौकरी, पढ़ाई व काम छोड़ने पड़े हैं। इन सबके बावजूद सरकार का ऐसा रवैया यह बताता है कि सरकार कितनी अमानवीय है व बेफिक्र है। सरकार अगर अपने नागरिकों की फिक्र करती है व उनका कल्याण चाहती है तो किसानों से बातचीत शुरू कर उनकी मांगें मान लेनी चाहिए।

राजस्थान और हरियाणा के शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।  युक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए डॉ.संजय "माधव" ने बताया कि हरियाणा के हिसार में जो किसानों पर लाठीचार्ज हुआ और उसके बाद किसानों की गिरफ्तारियां हुई, इससे नाराज़ किसान नेताओं ने हिसार के आजु बाजू सारे हाइवे जाम कर दिए थे। जिससे घबरा कर प्रशासन ने किसानों से समझौता करते हुए सभी किसानों को बिना केस दर्ज करते हुए उन्हें रिहा करना पड़ा था। पर अब प्रशासन अपनी बात से पलटते हुए किसानों पर कार्यवाही करने की बात कह रहा है। इसको लेकर सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं की बैठक चल रही है। अगर प्रशासन और सरकार ने किसानों से गद्दारी की तो उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस हमले से गुस्साए किसानों ने मय्यड़ टोल प्लाजा, जिला हिसार पर बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग की गाड़ी रोककर भारी विरोध किया। विधायक से दोनों हाथ जुड़वा कर माफी मंगवाई गयी और माफी मांगने के बाद ही विधायक को वहां से जाने दिया गया। किसानों ने कहा यह संदेश है कि किसानों के हौसले बुलंद हैं, उन्हें किसी भी हमले से डर नहीं लगता और वे भाजपा-जजपा को सबक सिखाएंगे।

farmers protest
Farm Bills
heavy rains
Weather and Farmer
Modi government
Samyukt Kisan Morcha

Related Stories

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

छोटे-मझोले किसानों पर लू की मार, प्रति क्विंटल गेंहू के लिए यूनियनों ने मांगा 500 रुपये बोनस

ज़रूरी है दलित आदिवासी मज़दूरों के हालात पर भी ग़ौर करना

मई दिवस: मज़दूर—किसान एकता का संदेश

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

ग्राउंड रिपोर्टः डीज़ल-पेट्रोल की महंगी डोज से मुश्किल में पूर्वांचल के किसानों की ज़िंदगी

MSP पर लड़ने के सिवा किसानों के पास रास्ता ही क्या है?

सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा


बाकी खबरें

  • Ludhiana
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट; लुधियानाः क्या दलित कार्ड पार लगाएगा नैया या भारी दूसरे दांव
    18 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची लुधियाना और भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह से लेकर सफाई कर्मचारी समाज, नौजवानों से मिलकर जाना चुनावी मौसम का हाल
  • Udupi Ground Report
    शिवम चतुर्वेदी
    उडुपी ग्राउंड रिपोर्ट : हिजाब के समर्थन में हैं कॉलेज की हिंदू लड़कियां, पर उन्हें मीडिया से बात करने की इजाज़त नहीं
    18 Feb 2022
    कुसुम ने कहा, "हिंदू लड़के कभी भी भगवा गमछा पहन कर पहले नहीं आया करते थे शायद वह किसी के उकसावे में आकर भगवा गमछा पहन कर आ रहे हैं।"
  • narendra modi
    पार्थ एस घोष
    क्या यह मोदी लहर के ख़ात्मे की शुरूआत है?
    18 Feb 2022
    अब राजनीतिक प्रतिद्वंदी बीजेपी से खौफ़ नहीं खाते हैं, ना ही वह धारणा रही है कि बीजेपी को हराया नहीं जा सकता। अब बीजेपी को समझ आ रहा है कि लोग अच्छे प्रशासन की अपेक्षा रखते हैं।
  • Modi channi kejriwal
    रवीश कुमार
    चन्नी का बयान ग़लत है लेकिन निंदा करने वाले उससे भी ज़्यादा ग़लत हैं
    18 Feb 2022
    प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि तालाबंदी के समय यूपी और बिहार के मज़दूर जब दर-दर भटक रहे थे तब वे क्या कर रहे थे? पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने तो बयान दिया है लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार ने तो…
  • yogi
    भाषा
    सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध जारी 274 भरपाई नोटिस वापस लिए गए: उप्र सरकार
    18 Feb 2022
    न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकान्त की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार करोड़ों रुपये की पूरी राशि वापस करेगी जो 2019 शुरू की गई कार्रवाई के तहत कथित प्रदर्शनकारियों से वसूली गई थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License