NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
सूडान में सैन्य विमान हादसे में बच्चों समेत 18 लोगों की मौत
एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अल जिनीना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट के भीतर सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एएफपी
03 Jan 2020
Sudan military plane crash
फोटो साभार : khaleejtimes

खारतूम :  सूडान में एक सैन्य विमान पश्चिमी दरफूर से उड़ान भरने के कुछ मिनट के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई।

एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अल जिनीना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट के भीतर सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हाल ही में यहां के दो समूहों के बीच घातक संघर्ष के बाद यह विमान क्षेत्र में जरूरी सहायता पहुंचाने आया था।

प्रवक्ता आमेर मोहम्मद अल-हसन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को एंतोनोव 12 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार सभी लोग मारे गए।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे की वजह जानने के लिए जांच की जाएगी।

दरअसल रविवार रात में अल जिनीना में अरब और अफ्रीकी समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई थी और यह सोमवार तक जारी रही। इस दौरान कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया।

Sudan
Sudan military plane crash

Related Stories

सूडान संकट : हिंसा में मृतकों की संख्या 100 से ज़्यादा हुई

Daily Round-up: अमित शाह बने देश के नए गृहमंत्री

डेली राउंड-अप : चुनाव में बढ़ रहा है बाहुबल और धनबल का हस्तक्षेप और चुनावी चिंताओं में क्यों नहीं हैं गायब बच्चे


बाकी खबरें

  • Cuba
    ऋचा चिंतन
    वैश्विक एकजुटता के ज़रिये क्यूबा दिखा रहा है बिग फ़ार्मा आधिपत्य का विकल्प
    11 Jan 2022
    दुनिया को बिग फ़ार्मा के एकाधिकारवादी चलन का एक विकल्प सुझाते हुए क्यूबा मुनाफ़े से कहीं ज़्यादा अहमियत लोगों को देता है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली, राज्य से वित्त पोषित अनुसंधान को बढ़ावा देता…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,68,063 नए मामले, 277 मरीज़ों की मौत 
    11 Jan 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.29 फ़ीसदी यानी 8 लाख 21 हज़ार 446 हो गयी है।
  • kashi
    विजय विनीत
    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: कैसे आस्था के मंदिर को बना दिया ‘पर्यटन केंद्र’
    11 Jan 2022
    काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप सड़क के किनारे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का न्यास सुविधा केंद्र है। यहां एक हेल्प डेस्क है, जिसके बाहर कांच के गेट पर 300 रुपये में सुगम दर्शन का पोस्टर चस्पा किया गया है।…
  • security lapse
    शिव इंदर सिंह
    “मोदी की सुरक्षा में चूक या राजनीतिक ड्रामा?” क्या सोच रहे हैं पंजाब के लोग! 
    11 Jan 2022
    जिला लुधियाना के नौजवान किसान जगजीत सिंह का कहना है, “पहली बात तो किसान मोदी के काफिले से करीब एक किलोमीटर दूरी पर थे। दूसरी बात उनके पास कोई हथियार नहीं थे। वह कम से कम मोदी को काले झंडे दिखा सकते…
  • Rahul and Modi
    ओंकार पूजारी
    2022 तय कर सकता है कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का भविष्य
    11 Jan 2022
    कमज़ोर कांग्रेस इतनी कमज़ोर नहीं है कि औपचारिक मोर्चे या भाजपा विरोधी ताक़तों की अनौपचारिक समझ के मामले में किसी भी अखिल भारतीय भाजपा विरोधी परियोजना से बाहर हो जाए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License