NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52 लाख लोगों को और तीसरी लहर में 18 लाख लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा।
भाषा
15 Mar 2022
tourism sector
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

नयी दिल्ली :  केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2020 के प्रारंभ में कोविड-19 महामारी की शुरूआत के बाद से इसकी तीन लहरों के कारण पर्यटन उद्योग से जुड़े 2.15 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा है।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेड्डी ने बताया कि कोविड-19 महामारी की शुरूआत के बाद पहली लहर में देश में पर्यटकों के आगमन में 93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि दूसरी लहर में 79 प्रतिशत और तीसरी लहर में 64 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52 लाख लोगों को और तीसरी लहर में 18 लाख लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा।

रेड्डी ने बताया कि देश में महामारी आने से पहले 3.8 करोड़ लोग पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की तीन लहरों के दौरान पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में पड़ा है।

जी किशन रेड्डी ने हालांकि कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 180 करोड़ खुराक दिये जाने से सरकार को उम्मीद है कि पर्यटन क्षेत्र की स्थिति बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को मदद देने के लिये सरकार यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र के पक्षकारों को 10 लाख रूपये तक और पर्यटन गाइडों को एक लाख रूपये तक ब्याज मुक्त रिण प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि वे जिस तरह से भी हो सके, पर्यटन क्षेत्र की मदद करें।’’

मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की पर्यटन अनुकूल पहल के कारण विश्व के पर्यटन स्थलों की रैंकिंग में भारत की स्थिति 20 स्थान बेहतर हुई है और यह वर्ष 2013 के 52वें स्थान से बेहतर होकर 2019 में 32वें स्थान पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिये सरकार ने पहले ही प्रथम पांच लाख आगमन पर वीजा फीस छोड़ देने का निर्णय किया है।

मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के फैलने के बाद से मार्च 2022 तक 51,960 नियमित वीजा और 1.57 लाख ई वीजा भारत द्वारा दिये गए।

COVID-19
Corona Crisis
unemployment
Tourism sector

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    ‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’
    05 Apr 2022
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव रहमानी ने आज के दौर को 1857 और 1947 के दौर से ज़्यादा घातक बताया है।
  • भाषा
    ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की
    05 Apr 2022
    यह कुर्की मुंबई में एक 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। 
  • सोनया एंजेलिका डिएन
    क्या वैश्वीकरण अपने चरम को पार कर चुका है?
    05 Apr 2022
    पहले कोरोना वायरस ने एक-दूसरे पर हमारी आर्थिक निर्भरता में मौजूद खामियों को उधेड़कर सामने रखा। अब यूक्रेन में जारी युद्ध ने वस्तु बाज़ार को छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह भूमंडलीकरण/वैश्वीकरण के खात्मे…
  • भाषा
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2022
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था।
  • भाषा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव
    05 Apr 2022
    हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मनोहर लाल द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License