NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
यमन पर सऊदी अत्याचार के सात साल
अमेरिका और ब्रिटेन का समर्थन प्राप्त, यमन में जारी जंग में 1,10,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अरब की दुनिया के सबसे गरीब़ देश को इस जंग ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। यमन की 3 करोड़ की आबादी का दो तिहाई हिस्सा अब पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानवीय मदद पर निर्भर हो गया है।
पीपल्स डिस्पैच
30 Mar 2022
यमन

यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाला युद्ध अब आधिकारिक तौर पर आठवें साल में पहुंच चुका है। सऊदी नेतृत्व वाले हमले को विफल करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए हज़ारों यमन लोगों ने 26 मार्च, शनिवार को राजधानी साना समेत तीन बड़े शहरों में सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दिन "दृढ़ता दिवस" के तौर पर मनाया जाता है, 2015 में इसी दिन सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हमला किया था। 

शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में अंसार अल्लाह (हाउदी) आंदोलन के नेता हुसैन बद्रेद्दीन और अब्देल मलिक के बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों को आंदोलन के नेताओं और क्षेत्रीय गवर्नरों ने संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अमेरिका और इज़रायल को हराने के लिए ज़्यादा दृढ़संकल्पित होने का आह्वान किया, हाउदी नेताओं के मुताबिक़ यही देश युद्ध को भड़काने के लिे मुख्य तौर पर ज़िम्मेदार हैं और यमन के लोगों के दुश्मन हैं।

वक्ताओं ने युद्ध के चलते आ रही समस्याओं पर भी ध्यान केंद्रित करवाया। खासकर गठबंधन फौज़ों द्वारा किए जा रहे हवाई हमले, जिनमें हज़ारों निर्दोष लोगों की मौत हो रही है, घर और दूसरी इमारतें बर्बाद हो रही हैं। अपने भाषण में बद्रेद्दीन और मलिक ने सऊदी और सहयोगियों द्वारा पूरे यमन पर समुद्र, हवा और ज़मीन पर लगाए गए सात साल के ब्लॉकेड की आपराधिकता पर भी चर्चा की। इस ब्लॉकेड के चलते यमन के लोगों को स्वास्थ्य और खाद्यान्न जैसी अहम चीजों से वंचित होना पड़ा है। इसके चलते लाखों लोग भुखमरी की कगार पर आ गए हैं और कई लोग अच्छी स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के चलते काल के गले में समा गए।

क्षेत्रीय प्रभुत बनाने की सऊदी की कोशिशें

यमन में युद्ध सऊदी अरब, यूएई और दूसरे सहयोगियों द्वारा 2015 में क्षेत्रीय प्रभुत्व स्थापित करने लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था। यमन के लोगों को अब्द्राब्बुह मंसूर हादी की अकुशल और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ़ विद्रोह करने के लिए सजा दी जा रही है, जो सऊदी अरब के मित्र थे। सऊदी अरब और उसके सहयोगियों को अमेरिका, ब्रिटेन और दूसरे पश्चिमी देशों का समर्थन हासिल है। इन लोगों ने अब भी हादी को ही यमन के राष्ट्रपति की मान्यता दी हुई है और उनकी अलोकप्रियता के बावजूद, फिर से उन्हें तख़्त पर बिठाना चाहते हैं। हाउदी लड़ाकों ने जब साना पर कब्ज़ा किया, तो हादी देश से भाग गए थे और अब वे रियाद में रहते हैं। उन्हें हमला करने वाला गठबंधन एक अहम सहयोगी मानता है, जो अमेरिका और उसके क्षेत्रीय मित्र देशों को यमन और उसके संसाधन उपलब्ध करवा सकते हैं।

सऊदी अरब और अमेरिका, दोनों ने ही यमन में अपनी जंग को न्यायोचित ठहराने के लिए इसे एक क्षेत्रीय आयाम देने की कोशिश की है और हाउदियों को ईरान की कठपुतली बताया है। अमेरिका और ब्रिटेन, जिन्हें सऊदी अरब को अरबों डॉलर के हथियार बेचने से फायदा हुआ है, उन्होंने ईरान पर हाउदी लड़ाकों को हथियारों की आपूर्ति का आरोप लगाया है। हाउदी और ईरान, दोनों ने ही अमेरिका और इज़रायल की इस क्षेत्र में उपस्थिति के साझा वैचारिक विरोध को मान्यता दी है। लेकिन दोनों ने अपने बीच किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार किया है। इसके बावजूद, पश्चिमी मीडिया यमन को बिना किसी ठोस आधार के "छद्म युद्ध" करार देती है।

युद्ध ग्रस्त क्षेत्र में मानवीय सहायता के अलावा संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन पर युद्ध खत्म करने के लिए दबाव बनाने में नाकाम रहा है। सऊदी अरब को अमेरिकी समर्थन के चलते, संयुक्त राष्ट्र सऊदी अरब को नागरिक क्षेत्रों में हवाई हमलों और दूसरे मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए ज़िम्मेदार ठहराने में भी नाकाम रहा है, जबकि उसके जांचकर्ताओं ने इसके लिए पर्याप्त सबूत उपलब्ध कराए हैं। गठबंधन और उसके सहयोगियों के दबाव के चलते, संयुक्त राष्ट्र को पिछले साल यमन में अपनी जांचकर्ताओं की टीम को भंग करना पड़ा। इससे सऊदी अरब और उसके सहयोगियों को मनमाफ़िक हत्याएं करने की पहले से कहीं ज़्यादा छूट हासिल हो गई है। 

यमन का प्रतिरोध

दर्जन भर देशों के गठबंधन के सामने हाउदी नेतृत्व वाले यमन के लोग बेहद कमज़ोर नज़र आते हैं, इसके बावजूद वे हमलावरों को गंभीर नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। पिछले हफ़्ते, हाउदी लड़ाकों द्वारा चलाए गए ड्रोनों ने जेद्दा में सऊदी तेल शोधन यंत्रों को निशाना बनाया, जिसके चलते तेल उत्पादन प्रभावित हुआ। 2019 के बाद सऊदी अरब के अरामको तेल संयंत्र पर यह तीसरा हमला है, जिसके चलते एक हफ़्ते तक तेल शोधन बंद रहा था। इसी तरह हाउदी लड़ाके जनवरी में यूएई के रक्षातंत्र में घुसने में कामयाब रहे थे और उन्होंने अबू धाबी में एक तेल भंडारण केंद्र व एक एयरपोर्ट पर हमला किया था।

हाउदी, हादी समर्थकों और सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन फौज़ों के सामने भी जंग में खड़े रहने में कामयाब हुए हैं। उनके पास उत्तर और पश्चिम में ज़्यादा घनी आबादी वाले ज़्यादातर इलाके हैं, वे उत्तर में अपनी सीमा से सऊदी अरब की हमले की कोशिशों को भी पीछे ढकेल चुके हैं।

इस प्रतिरोध के चलते सऊदी अरब को कई बार बातचीत की मेज पर आना पड़ा है। लेकिन सभी बातचीत किसी भी तरह के ठोस नतीज़ों पर पहुंचने में नाकाम रही हैं, क्योंकि सऊदी अरब हादी को वापस पद पर बहाल करने के लिए अड़ा हुआ है। इस बीच प्रतिरोध के चलते सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन में भी दरार पड़ी है और कुछ देशों, जैसे 2019 में सूडान ने इसे छोड़ने का ऐलान किया है। इस बीच सऊदी अरब के सबसे करीबी सहयोगी, यूएई द्वारा समर्थन प्राप्त "सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीएफ)" कई मौकों पर हादी समर्थक फ़ौजों के खिलाफ़ विद्रोह कर चुकी है, जिससे कई बार आंतरिक संघर्ष हुआ है। 

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Seven years of Saudi atrocities on Yemen

yaman
yaman war
Attack on Yaman
Saudi Arabia

Related Stories

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

AUKUS के विश्वासघात के ख़िलाफ़ मैक्रोन का बदला

तुर्की-यूएई रिश्तों में सुपर ब्लूम के मायने क्या हैं?

ब्लिंकन के 'इंडो-अब्राहमिक समझौते' का हुआ खुलासा

जांच पर और सवाल करते हैं 9/11 मामले में एफबीआई के सार्वजनिक हुए दस्तावेज 

कैसे अमेरिका और इज़राइल ने आत्मघाती कार हमलावर को जन्म दिया 


बाकी खबरें

  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • सोनिया यादव
    यूपी: सत्ता के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने वाली महिलाओं का संघर्ष हार-जीत से कहीं आगे है
    12 Mar 2022
    इन महिला उम्मीदवारों की पहचान हार-जीत से अलग इनका संघर्ष है, जो हमेशा याद रखा जाएगा। बीते पांच सालों में सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि में भले ही कोई खासा बदलाव नहीं आया हो, लेकिन उनके ख़िलाफ़ आवाज़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License