NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
दिल्ली में कोविड के कारण 2029 बच्चों ने माता-पिता दोनों या किसी एक को खो दिया: सर्वेक्षण
इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 651 बच्चों ने अपनी मां को खो दिया वहीं 1,311 बच्चों ने अपने पिता को खो दिया। दिल्ली सरकार ने ऐसे बच्चों को हर महीने 2500 रुपये की मदद करने की घोषणा की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Jul 2021
कोरोना
Image Courtesy : National Herald

नयी दिल्ली: दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 2000 से अधिक बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी एक या फिर दोनों को खो दिया।

इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 651 बच्चों ने अपनी मां को खो दिया वहीं 1,311 बच्चों ने अपने पिता को खो दिया। दिल्ली सरकार ने ऐसे बच्चों को हर महीने 2500 रुपये की मदद करने की घोषणा की है।

डीसीपीसीआर ने इस तरह के मामलों की रिपोर्ट करने और बाल अधिकारों को लेकर सूचना मुहैया कराने के मकसद से हेल्पलाइन नंबर 9311551393 की शुरुआत की है। यह हेल्पलाइन नंबर प्रतिदिन काम करेगा।

आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने उन बच्चों की पहचान के लिए इस हेल्पलाइन का इस्तेमाल किया जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता या फिर दोनों में से किसी एक को खो दिया। इस सर्वेक्षण के अनुसार, 2,029 बच्चों ने अपने पिता-पिता में से किसी एक को या फिर दोनों को खोया है। 67 बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया।

आपको बता दे दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग कोरोना वायरस के कारण अपने एक या दोनों माता-पिता को खोने वाले बच्चों का आंकड़ा एकत्र करने का शुरू किया था ताकि वे सरकार द्वारा घोषित लाभ का फायदा उठा सकें। डीसीपीसीआर के आकड़े सरकार को योजना लागू करने में  मददगार होगा।

अधिकारियों ने कहा कि कोविड के कारण अपने एक या दोनों माता-पिता को खोने वाले बच्चों का आंकड़ा जुटाने से सरकार योजनाओं को उन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि सरकार महामारी से अनाथ बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण का खर्च वहन करेगी।

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन उनका विभाग करेगा।

गौतम ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ ऐसे बच्चों की पहचान करने के लिए आंकड़ा एकत्र किया जा रहा है जिन्हें लाभ दिया जा सके। हम स्वास्थ्य विभाग से मौत का आंकड़ा लेंगे और इसके लिए अपने अधिकारियों को भी तैनात करेंगे।”

 महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से आंकड़े मांगे जा रहे हैं ताकि ऐसे बच्चों की वास्तविक संख्या जानने के लिए सर्वेक्षण किया जा सके। यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या वे बेघर हैं या दिव्यांग हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

Delhi
Corona in Delhi
COVID Deaths
Children
Parents

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,827 नए मामले, 24 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,897 नए मामले, 54 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,207 नए मामले, 29 मरीज़ों की मौत 

कोरोना अपडेट: देश में करीब दो महीने बाद एक दिन में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश के कई राज्यों में धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,377 नए मामले, 60 मरीज़ों की मौत


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License