NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
विज्ञान
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटो में आए 86 हज़ार से ज़्यादा नए मामले
देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,508 नए मामले दर्ज किये गए हैं। हालांकि इसी बीच 87,374 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है। लेकिन कोरोना से ऱोजाना 1,000 से 1,200 के बीच मरीज़ों मौत हो रही है जोकि देश के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।
न्यूज़क्लिक टीम
24 Sep 2020
coid

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 24 सितंबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,508 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,129 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 87,374 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 57 लाख 32 हज़ार 518 हो गयी है। साथ ही कोरोना से अब तक 91 हज़ार 149 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 81.55 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से अब तक 46 लाख 74 हज़ार 987 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख 66 हज़ार 382 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 6 करोड़ 74 लाख 36 हज़ार 31 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 11 लाख 56 हज़ार 569 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 86,508 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 21,029 मामले, आंध्र प्रदेश से 7,228 मामले, कर्नाटक से 6,997 मामले, केरल से 5,376 मामले, तमिलनाडु से 5,325 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,143 मामले, ओडिशा से 4,237 मामले, दिल्ली से 3,714 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,189 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,434 मामले, मध्य प्रदेश से 2,346 मामले, तेलंगाना से 2,176 मामले, पंजाब से 2,123 मामले, असम से 2,098 मामले, हरियाणा से 1,986 मामले, राजस्थान से 1,946 मामले, बिहार से 1,599 मामले, गुजरात से 1,372 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,249 मामले, झारखंड से 1,141 मामले और उत्तराखंड से 1,069 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 543 मामले, गोवा से 536 मामले, त्रिपुरा से 451 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 289 मामले, हिमाचल प्रदेश से 280 मामले, चंडीगढ़ से 180 मामले, मेघालय से 170 मामले, मणिपुर से 96 मामले, नागालैंड से 67 मामले, लद्दाख से 46 मामले, सिक्किम से 34 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 21 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 18 नए मामले सामने आए है। बीते दिन मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,129 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 479 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 87 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 64 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 63 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 61 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 45 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 42 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही कर्नाटक में 38 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 36 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 27 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और जम्मू कश्मीर में 20-20 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 17 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, राजस्थान और गुजरात में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 11 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ और छत्तीगढ़ में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, पुडुचेरी और गोवा में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड और त्रिपुरा में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत बिहार, नागालैंड, लद्दाख और सिक्किम में हुई है।

 

 

Corona in India
23 septamber 2020 corona in india

Related Stories

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15,590 नए मामले, 191 ने जान गंवाई

कोरोना संक्रमण: हर्ड इम्युनिटी तो दूर की बात, क्या प्रोजेक्शन भी गलत थे?

बैठे बैठे बोर हुए करना है कुछ काम, चलो राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं...


बाकी खबरें

  • Sitaram Yechury
    संदीप चक्रवर्ती
    स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
    25 Feb 2022
    माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License