NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
श्रम मंत्रालय के 25 और अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए: सूत्र
सूत्र ने बताया, ‘‘श्रम मंत्रालय में 25 अधिकारी संक्रमित पाये गए हैं। इससे पहले मंत्रालय में 11 व्यक्ति संक्रमित पाये गए थे।’’ छह संक्रमित व्यक्ति श्रम मंत्री संतोष गंगवार के निजी कर्मचारी हैं।
भाषा
12 Jun 2020
coronavirus

नयी दिल्ली: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के 25 अधिकारी इस सप्ताह कोविड-19 से संक्रमित पाये गए जिससे मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई। यह जानकारी एक सूत्र ने दी।

सूत्र ने बताया कि अधिकारियों के कुछ पारिवारिक सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।

सूत्र ने बताया, ‘‘श्रम मंत्रालय में 25 अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। इससे पहले मंत्रालय में 11 व्यक्ति संक्रमित पाये गए थे।’’

छह संक्रमित व्यक्ति श्रम मंत्री संतोष गंगवार के निजी कर्मचारी हैं।

मंत्रालय में अधिकारियों की कोविड-19 की जांच की जा रही है क्योंकि इसके दो कर्मचारी पिछले सप्ताह संक्रमित पाये गए थे। उसके बाद श्रम शक्ति भवन को दो दिन के लिए सैनेटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया था। मंत्रालय में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या रविवार तक बढ़कर 11 हो गई।

सूत्र ने यह भी कहा कि मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी इमारत को ठीक तरह से सैनेटाइज करने के लिए इमारत को फिर से सील करने और इमारत में स्थित मंत्रालयों में कार्यरत कर्मचारियों को घर पर पृथक करने पर विचार कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा कि यद्यपि श्रम शक्ति भवन को चार और पांच जून को सील कर दिया गया था लेकिन ऊर्जा मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को कुछ काम के लिए पांच जून को बुलाया था।

इसलिए इमारत को आठ जून को नहीं खोलने का निर्णय किया गया। यद्यपि श्रम मंत्रालय के कुछ अधिकारी आठ जून को भी कार्यालय आये थे। इमारत उसके बाद से अधिकारियों के लिए खुली रही।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में पूर्व में संक्रमित पाये गए 11 अधिकारियों में एक संयुक्त सचिव, एक स्टेनो, एक प्रधान निजी सचिव, एक निजी सचिव, छह मल्टी टास्क असिस्टेंट और एक चालक शामिल था।

दो दिनों के लिए भवन को बंद करना कोविड-19 महामारी से मुकबाले के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का हिस्सा था। इसके तहत, यदि दो या अधिक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए जाते हैं, तो किसी भी मंत्रालय या विभाग के संपूर्ण भवन को सैनेटाइजेशन के लिए सील कर दिया जाता है।

फरीदाबाद : ईएसआई अस्पताल की कोरोना लैब का 70 फीसदी स्टाफ संक्रमित, लैब बंद

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए एन.एच.-3 स्थित ईएसआई अस्पताल की जांच लैब के करीब 70 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारियों के वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लैब को बंद कर दिया है।

इससे कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की जांच करने में स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लैब को बन्द हुए शुक्रवार को तीन दिन हो गये है ।

उप सिविल सर्जन डॉ रामभगत ने यह जानकारी देने के साथ ही भाषा को बताया कि नए स्टाफ के आने के बाद ही यह लैब चालू होगी। उन्होंने बताया कि अब नलहड़ और एक अन्य लैब से फरीदाबाद में होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट आएगी।

उन्होंने बताया कि ईएसआई अस्पताल लैब का करीब 70 फीसदी स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गया था, जिसके चलते यह लैब चार दिन के लिए बंद कर दी गई है। इसी लैब में फरीदाबाद के कोविड टेस्ट की रिपोर्ट तैयार होती थी।

डा .रामभगत ने कहा कि कोविड-19 अस्पताल की प्रयोगशाला में काम करने वाला लैब टैक्नीशियन पिछले दिनों संक्रमित पाया गया था जिसके कारण सैम्पलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद कर दी गई। अब यहां का करीब 70 फीसदी स्टाफ संक्रमित हो गया है।

उप सिविल सर्जन एवं कोरोना मामलों के लिए जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 15,960 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 5805 लोगों की निगरानी में रखने की 28 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है। बाकी 10,134 लोग निगरानी में हैं। कुल निगरानी वाले लोगों में से 14910 को घरों में पृथक वास में रखा गया है और अब तक 16286 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 14085 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 1151 की रिपोर्ट आनी शेष है।

उन्होंने बताया कि अब तक 1050 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 404 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 305 पॉजिटिव मरीजों को घर पर पृथक वास में रखा गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 320 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। और अब तक 21 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रहीं।

Coronavirus
COVID-19
Corona cases
Ministry of Labor

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Lata
    अमय तिरोदकर
    महाराष्ट्र की लावणी कलाकार महामारी की वजह से जीवनयापन के लिए कर रहीं संघर्ष
    13 Dec 2021
    कई लावणी कलाकारों ने बताया कि वह निजी लेनदारों से क़र्ज़ा लेकर घर चला रही हैं।
  • Rakhi Raikwar
    सौरभ शर्मा
    महामारी ने एक निस्वार्थ शिक्षक और उसके गाँव के सपनों को चूर-चूर कर दिया
    13 Dec 2021
    प्यारेलाल राइकवार उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले में अपने गाँव के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देते थे, मगर स्कूल की नौकरी जाने के बाद बढ़ते क़र्ज़ की वजह से उन्होंने ख़ुदकुशी कर ली।
  • Dalits
    रवि शंकर दुबे
    शर्मनाक: वोट नहीं देने पर दलितों के साथ बर्बरता!
    13 Dec 2021
    बिहार के औरंगाबाद में शर्मनाक मामला देखने को मिला, जहां पंचायत के मुखिया के पद पर खड़े होने वाले एक उम्मीदवार ने दो दलितों को बेहद बुरी तरह प्रताड़ित किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो…
  •  Nagaland firing
    भाषा
    नगालैंड गोलीबारी : मारे गए लोगों के परिवारों ने की न्याय की मांग, मुआवज़ा ठुकराया
    13 Dec 2021
    बयान में कहा गया, ‘‘ ओटिंग ग्राम परिषद और पीड़ित परिवार, भारतीय सशस्त्र बल के 21वें पैरा कमांडो के दोषियों को नागरिक संहिता के तहत न्याय के कठघरे में लाने और पूरे पूर्वात्तर क्षेत्र से सशस्त्र बल…
  • josy
    अली किरमानी
    क्यों प्रत्येक भारतीय को इस बेहद कम चर्चित किताब को हर हाल में पढ़ना चाहिये?
    13 Dec 2021
    खोजी पत्रकार जोसी जोसेफ के द्वारा लिखित द साइलेंट कूप से खुलासा होता है कि भारतीय डीप स्टेट कैसे अपने आवरण में काम करता रहता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License