NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
33वें अफ़्रीकन यूनियन शिखर सम्मेलन ने ट्रंप के फ़िलिस्तीन समझौते को ख़ारिज किया
'बंदूक राज ख़त्म करके अफ़्रीका के विकास के लिए अनुकूल स्थिति पैदा करना' के विषय पर अफ़्रीकन यूनियन(एयू) का शिखर सम्मेलन एथियोपिआ की राजधानी अदीस अबाबा में हो रहा है। एयू में फ़िलिस्तीन को प्रेक्षक का दर्जा मिला हुआ है।
पीपल्स डिस्पैच
10 Feb 2020
African Union Summit

अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा फ़िलिस्तीन प्रस्तावित किए गए तथाकथित "शांति योजना" को अदीस अबाबा में चल रहे एयू के 33वें शिखर सम्मेलन ने नकार दिया है। अफ़्रीकन कमीशन के चेयरमैन मूसा फकी महामत ने कहा कि यह प्रस्ताव एयू के चार्टर का उल्लंघन करता है, और इसे फ़िलिस्तीनी जनता से कोई मशविरा किए बग़ैर पेश किया गया है। एयू में फ़िलिस्तीन को प्रेक्षक का दर्जा मिला हुआ है।

9 फरवरी को एयू शिखर सम्मेलन के उदघाटन में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोहम्मद शती ने कहा, "हमें गर्व है कि अफ़्रीका फ़िलिस्तीनी जनता के साथ राजसी तरीक़े से खड़ा है। हम मानते हैं कि इसे 1967 की सरहदों के हिसाब से होना चाहिए जिसमें यरूशलम को राजधानी माना जाए।"

इस शिखर सम्मेलन का विषय "बंदूक राज ख़त्म करके अफ़्रीका के विकास के लिए अनुकूल स्थिति पैदा करना" है।

दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा एयू के नए चेयरमैन हैं, इससे पहले इसके चेयरमैन इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल सीसी थे। उनके अनुसार, इस साल एयू की प्राथमिकताओं में लिबया में युद्ध ख़त्म करना और दक्षिणी सुडान में संघर्ष और लड़ाई ख़त्म करना शामिल होगा। 

लिबया में पिछले 2011 यानी पिछले 9 साल से जंग जारी है। 2011 में नैटो सुरक्षा बलों लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे मुअम्मर गद्दाफ़ी को सत्ता से हटा कर देश में तनाव का माहौल पैदा कर दिया था। दक्षिण सूडान 2013 से राष्ट्रपति स्लावा कीर और रीक मचर के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों में लड़ाई जारी है।

एयू में अफ़्रीका महाद्वीप के सभी 55 देश शामिल हैं। इसकी स्थापना 1999 में लिबया में हुई थी, अदीस अबाबा में इसका मुख्यालय बनाया गया था।

शिखर सम्मेलन के उदघाटन में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल अंटोनिओ गटरेस ने कहा कि अफ़्रीका के सामने 3 बड़ी चुनौतियाँ हैं - ग़रीबी ख़त्म करना, जलवायु संकट के बारे में क़दम उठाना और बंदूक राज को ख़त्म करना। अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, "बंदूक राज ख़त्म करने का मतलब सिर्फ़ शांति और सुरक्षा नहीं है, बल्कि इसके साथ भविष्य के लिए विकास और मानवाधिकार का सवाल भी शामिल है।"

साभार : पीपल्स डिस्पैच

African Union Summit
Palestine Agreement
Palestine
Donand Trump
African Union
South Africa
Cyril Ramaphosa

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

यूरोपीय संघ दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य से बढ़कर कॉर्पोरेट मुनाफे को प्राथमिकता देता है 

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका


बाकी खबरें

  • जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    वसी मनाज़िर
    जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    06 Sep 2021
    एक मुस्लिम-विरोधी और इस्लाम-विरोधी आख्यान को संस्थाबद्ध करने का काम जिसे अतीत में सिर्फ खुस-फुसाहट वाली बातचीत या कट्टर व्हाट्सएप्प ग्रुपों में ही सुना जाता था, एक प्रकार से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय…
  • गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    06 Sep 2021
    तख़्तापलट करने वाले नेताओं ने देश के संविधान को भंग करने की भी घोषणा की है। इसे पिछले साल संशोधित किया गया था ताकि कोंडे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सके।
  • पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    एम. के. भद्रकुमार
    पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    06 Sep 2021
    पंजशीर विद्रोह एक फुटनोट बन कर रह गया है क्योंकि इसकी पूरे अफ़गानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रतिरोध पैदा करने की संभावना शून्य है।
  • ग्रमीण बैंक
    अंकित शुक्ला, प्रकाश रंजन
    बिहार ग्रामीण बैंक में एक और बड़ा घोटाला!, लेकिन बैंक और पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    06 Sep 2021
    मामला 19 अगस्त का है जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि कस्तूरी सराय बैंक में ग़बन हो गया है तो लोग अपने साथ भी ग़बन की आशंका में डर सहम गए। मामले के बारे में सुनते ही बैंक के आगे भीड़ उमड़ गई , लोग अपनी-…
  • वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    प्रभात पटनायक
    वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    06 Sep 2021
    केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License