NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना संकट के बीच आईएसएस के लिए रवाना होंगे 3 अंतरिक्ष यात्री
सामान्य परिस्थितियों में यान के प्रक्षेपण से पहले अंतरिक्ष यात्री मीडिया से मुखातिब होते हैं और उन्हें परिजनों द्वारा शुभेच्छा समेत विदाई दी जाती है। लेकिन इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका के चलते ऐसा कुछ भी नहीं हो सकेगा।
एएफपी
09 Apr 2020
ISS

अल्माटी (कजाखस्तान): धरती पर कोरोना वायरस महामारी फैलने के बीच तीन अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होगा।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस के अनातोली इवानिशिन और इवान वागनर तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्रिस कैसीडी का अंतरिक्ष यान कजाखस्तान स्थित रूस के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार आठ बज कर पांच मिनट पर रवाना होगा।

कोविड-19 महामारी फैलने के कारण यान के प्रक्षेपण के समय में कुछ बदलाव किया गया था।

सामान्य परिस्थितियों में यान के प्रक्षेपण से पहले अंतरिक्ष यात्री मीडिया से मुखातिब होते हैं और उन्हें परिजनों द्वारा शुभेच्छा समेत विदाई दी जाती है।

वर्तमान परिस्थिति में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका के चलते यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हो सकेगा।

हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों ने बुधवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में ईमेल के जरिये पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

कैसीडी ने यह माना कि उनके साथ आइएसएस पर जा रहे अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को भी यात्रा से पहले अपने परिजनों से न मिल पाने का मलाल है।

कैसीडी ने यह भी कहा कि वे समझ सकते हैं कि बाकी विश्व भी महामारी के संकट से जूझ रहा है।

Coronavirus
COVID-19
ISS
3 astronauts will leave for ISS
Corona Crisis

Related Stories

चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है

जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में

कोरोना वायरस वेरिएंट : एंटीबॉडी न होने पर भी सक्षम है टी सेल इम्यूनिटी

SARS-CoV-2 के क़रीबी वायरस लाओस में पाए गए

वीडियो: शोधकर्ताओं ने दर्शाया चूहों में कोविड-19 का संक्रमण और उससे लड़ती एंटीबाडीज़

समझें: क्या हैं कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट

कोविड-19: क्या टीकाकरण के बाद भी अंग-प्रत्यारोपित कराए मरीज़ों के दोबारा संक्रमित होने का ख़तरा सबसे अधिक है?

चीन के स्पेस स्टेशन से एस्ट्रोनॉट पहली बार अंतरिक्ष में पैदल चले

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से अब तक 4 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई

सार्स-सीओवी-2 का नया डेल्टा प्लस वैरिएंट और उससे चिंता के कारण


बाकी खबरें

  •  India-Pakistan match
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    वार इन गेम: एक नया खेल
    14 Nov 2021
    पहले जनता खेल को खेल की तरह लेती थी और युद्ध को युद्ध की तरह। पूरी की पूरी जनता मूर्ख थी।
  • Joginder Singh Ugrahan
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यह 3 कृषि कानूनों की नहीं, जम्हूरियत की लड़ाई है, लंबी चलेगीः उगराहां
    14 Nov 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार त्रिपाठी की भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां से ख़ास बातचीत।
  • Jawaharlal Nehru
    शंभूनाथ शुक्ल
    विशेष : नेहरू की ज़रूरत आज ज़्यादा है
    14 Nov 2021
    जिस तरह सफ़ेद झूठ भी बार-बार बोले जाने से सच मान लिया जाता है, वैसे ही नेहरू के बारे में प्रचारित किया जाने वाला झूठ भी बहुत से लोग सच मानने लगे हैं।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुद्दों से भटकी कांग्रेस, भाजपा खुश और सिविल सोसाइटी पर डोभाल
    13 Nov 2021
    पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब की कुछ लाइनें यूपी चुनाव से पहले सियासी तूफान खड़ा कर रही हैं.
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    मनरेगा रोकेगा पराली से होने वाला प्रदूषण?
    13 Nov 2021
    क्या किसान सच में पराली जलाना चाहते हैं? या पराली जलाना उनकी मजबूरी है। कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा कहते हैं कि किसान को सिर्फ 200 रुपए प्रति क्विंटल मिल जाए तो पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License