NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
ख़ारिज होगा 50 हस्तियों पर लगा राजद्रोह का मुकदमा,  शिकायतकर्ता वकील पर होगी कार्रवाई
फिल्मकार शयाम बेनेगल, मणिरत्नम, अनुराग कश्यप सहित इतिहासकार राम गुहा जैसे कुल 50 नामचीन लोगों के खिलाफ लगे आरोप फर्जी हैं और शिकायतकर्ता वकील के खिलाफ कानूनी धाराओं में उपयुक्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Oct 2019
50 celebrities
Image courtesy: Global Village Space

‘मॉब लिंचिंग’ (भीड़ हत्या) की बढ़ती घटनाओं में हस्तक्षेप करने के लिए साल की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने वाली करीब 50 जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ दर्ज राजद्रोह का मामला बंद करने का यहां पुलिस ने बुधवार को आदेश दिया।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि मामला बंद करने का उन्होंने आदेश दिया है क्योंकि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप शरारतपूर्ण हैं और उनमें कोई ठोस आधार नहीं है।

अंग्रेज़ी दैनिक दि हिंदू के मुताबिक मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने कहा है कि फिल्मकार शयाम बेनेगल, मणिरत्नम, अनुराग कश्यप सहित इतिहासकार राम गुहा जैसे कुल 50 नामचीन लोगों के खिलाफ लगे आरोप फर्जी हैं और शिकायतकर्ता वकील के खिलाफ कानूनी धाराओं में उपयुक्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि स्थानीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा की एक याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पिछले हफ्ते इन नामचीन लोगों पर सदर पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह मामला पिछले हफ्ते से तूल पकड़ता जा रहा था। मॉब लिंचिंग के विरोध में पीएम को लिखे गए49 हस्तियों के हस्ताक्षर वाले पत्र के समर्थन में खड़े होने वाले लेखक-कलाकारों व अन्य बुद्धिजीवियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। इंडियन कल्चर फोरम की ओर से शुरू की गई  हस्ताक्षर मुहिम में इस मुकदमे के खिलाफ विरोध दर्ज करने वाले प्रसिद्ध लोगों की संख्या 185 से बढ़कर 1389 तक पहुंच गई थी।

इनमें लेखिका अरुंधति रॉय, प्रताप भानु मेहता, असगर वजाहत, मकरंद साठे, राजेश जोशी, अर्शिया सत्तार, सुनील शानबाग, पंकज बिष्ट; कलाकार अतुल डोडिया, पुष्पमाला एन, अनीता दूबे, सुदर्शन शेट्टी, राम रहमान; शिक्षाविद् डीएन झा, उत्सा पटनायक, केएम श्रीमाली, कुमकुम रॉय, राजन गुरुकुल; पत्रकार हरीश खरे, पार्वती मेनन और टीके राजलक्ष्मी और सांस्कृतिक समाज से संजना कपूर और जौहर सिरकार जैसे अन्य लोग शामिल थे। केरल से प्रधानमंत्री को डेढ़ लाख पत्र इस मामले में भेजे गये थे। कुछ विश्वविद्यालयों से भी पीएम को पत्र भेजे जा रहे थे।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

FIR against 50 celebrities
50 celebrities will be dismissed for treason
mob lynching
Narendera Modi
BJP
Stand against mob lynching

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License