NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
असम में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके
भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भी महसूस किए गए।
भाषा
28 Apr 2021
असम में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके
image courtesy ; social media

गुवाहाटी/शिलॉन्ग/जलपाईगुड़ी: असम में बुधवार सुबह 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे पूर्वोत्तर राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों समेत पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए।

उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर सोनितपुर जिले में आया।

इसके बाद सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए।

क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराहट में अपने घरों तथा अन्य स्थानों से बाहर निकल आए।

सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी और कई अन्य स्थानों में कई इमारतों में दरारें आ गई।

हताहतों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

प्रधानमंत्री-गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री से बात की

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की भूंकप से हुए जान और माल के नुकसान का जायजा लिया तथा पूर्वोत्तर के इस राज्य को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन भी दिया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंप के सिलसिले में मुख्यमत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की। हरसंभव केंद्रीय मदद का उन्हें आश्वासन दिया। असम के लोगों के कुशल-क्षेम की कामना करता हूं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बुधवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात कर, भूकंप से हुए नुकसान का जायजा लिया और उन्हें हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।

 

भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भी महसूस किए गए।

asam
earthquake tremors in Assam
earthquake

Related Stories

असम में भूकंप के हल्के झटके, राज्य में 9 दिनों में तीसरा भूकंप

मैक्सिको में भूकंप के गहरे झटके, क़रीब 6 लोगों की मौत

क्या ये छोटे-छोटे भूकंप किसी बड़े भूकंप की आहट हैं?

चक्रवाती तूफान फानी कमज़ोर पड़ा, ओडिशा में मरने वालों की संख्या 12 हुई

इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, लोम्बोक द्वीप में भूकंप के झटके


बाकी खबरें

  • Aruna Roy
    न्यूज़क्लिक टीम
    लोकतंत्र की रक्षा की कुंजी लोक के हाथों में : अरुणा राय
    30 Sep 2021
    रू-ब-रू में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने राजस्थान के भीम में बनी लोकतंत्र शाला (School for Democracy) में जाकर बातचीत की प्रख्यात समाजसेवी अरुणा राय से और साथ में उनके संघर्षों के साथी शंकर सिंह से।…
  • Police
    सबाह गुरमत
    पुलिस सुधार पर सुप्रीम कोर्ट के अनिवार्य निर्देशों का पालन कहीं नहीं हो रहा
    30 Sep 2021
    राज्य सुरक्षा आयोग (SSC) को यह सुनिश्चित करने का प्रस्ताव दिया गया था कि राज्य सरकारें राज्य पुलिस पर अनुचित प्रभाव या दबाव का इस्तेमाल नहीं करे।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    कांग्रेस पार्टी का क्या रहेगा भविष्य, SARS-CoV-2 के नए क़रीबी वायरस पाए गए और अन्य ख़बरें
    30 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में हुए बदलाव, कोविड-19 जैसे वायरस की खोज और अन्य ख़बरों पर।
  •  Bol
    न्यूज़क्लिक टीम
    योगी के राज में मीनाक्षी मनीष को इंसाफ मिलेगा ?
    30 Sep 2021
    हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस पर, मनीष गुप्ता नाम के एक शख्स को मारने के आरोप लगे हैं. हालाँकि पहले पुलिस ने इस घटना को पूरी तरह से नकार दिया था, पर सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव से पुलिस ने अब इस मामले…
  • 2020 riots
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अदालत ने फिर उठाए दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच पर सवाल, लापरवाही के दोषी पुलिसकर्मी के वेतन में कटौती के आदेश
    30 Sep 2021
    दिल्ली दंगों के एक मामले में दिल्ली पुलिस के बहुत ही लापरवाह तरीके से सुनवाई स्थगित करने के अनुरोध से नाराज एक अदालत ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इसकी जांच करने और दोषी अधिकारी के वेतन से 5,000 रुपये…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License