NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
इंदौर में कोरोना वायरस के 6 मरीज समेत 8 लोग पृथक केंद्र से भागे, 3 मिले
पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों के एक धार्मिक जमात से जुड़े होने की ख़बरों को ख़ारिज करते हुए थाना प्रभारी ने कहा, "ये लोग व्यापार के सिलसिले में इंदौर आये थे।"
भाषा
16 Apr 2020
कोरोना वायरस
Image courtesy: Twitter

इंदौर:  मध्य प्रदेश के इंदौर के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र से कोरोना वायरस के छह मरीजों सहित आठ लोगों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इनमें से तीन मरीजों को ढूंढकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुनीत गहलोत ने बृहस्पतिवार को "पीटीआई-भाषा" से कहा, ‘‘ राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र के पिछले हिस्से की चहारदीवारी फांदकर बुधवार को आठ लोग फरार हो गये। पुलिस होटल के बाहर पहरा दे रही थी। फरार लोगों की उम्र 40 के 60 वर्ष के बीच है।"

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी। फरार लोगों में से तीन कोविड-19 संक्रमितों को ढूंढकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोग बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति राजस्थान के कोटा जिले से ताल्लुक रखता है।

सिटी एसपी ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले पांच अन्य लोग अब भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। रामपुर के जिला प्रशासन को भी उनके बारे में सूचना दे दी गयी है।

उन्होंने कहा , "जिन तीन लोगों को ढूंढ निकाला गया, उनका कहना है कि वे पिछले 17 दिन से पृथक केंद्र में रहकर परेशान हो गये थे। इन लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट बुधवार को ही आयी थी।"

सीएसपी ने कहा, "ढूंढे गये लोगों का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के चलते अब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा, तो वे डर के मारे भाग गए।"

इस बीच , सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र के थाना प्रभारी बीडी त्रिपाठी ने बताया कि मामले से जुड़े आठ लोगों में से छह लोग रानीपुरा क्षेत्र के एक लॉज में रुके थे, जबकि दो लोग एक मुसाफिरखाने (धर्मशाला) में मिले थे।

उन्होंने कहा , "चूंकि प्रशासन ने रानीपुरा क्षेत्र को कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र (एपिक सेंटर) घोषित किया है। इसलिये हमने इस क्षेत्र से सटे इलाकों के कई लोगों को पृथक केंद्र भेज दिया था। इसी क्रम में इन आठ लोगों को भी वहां भेजा गया था।"

पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों के एक धार्मिक जमात से जुड़े होने की ख़बरों को खारिज करते हुए थाना प्रभारी ने कहा, "ये लोग व्यापार के सिलसिले में इंदौर आये थे।"

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में बृहस्पतिवार सुबह 110 नये मामले सामने आने के बाद इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 696 पर पहुंच गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने कहा, " दिल्ली की एक प्रयोगशाला से आयी रिपोर्ट में इंदौर जिले के 110 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इसके बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद 586 से बढ़कर 696 पर पहुंच गयी। इनमें से 39 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।"

आंकड़ों की गणना से पता चलता है कि बृहस्पतिवार सुबह तक इंदौर जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 5.60 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। हालांकि, गुजरे एक हफ्ते से इंदौर की इस दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

इंदौर, देश के उन शीर्ष जिलों में भी शामिल है जहां प्रति 10 लाख आबादी में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इंदौर जिले की आबादी 35 लाख से अधिक आंकी जाती है।

अधिकारियों के मुताबिक अब तक जिले में इस महामारी के 37 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही प्रशासन ने 25 मार्च से इंदौर की शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

Coronavirus
COVID-19
Indore
Corona Patient
Corona cases

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • lakshmibai college teacher Dr Neelam
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डीयू : दलित शिक्षक का आरोप विभागाध्यक्ष ने मारा थप्पड़, विभागाध्यक्ष का आरोप से इनकार
    18 Aug 2021
    "शिक्षण संस्थानों में यह कोई पहली ऐसी घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी समाज के निचले तबके से आने वाले छात्र और शिक्षक इस प्रकार के जातिगत हमलों और जातिसूचक टिप्पणियों का सामना करते आये हैं।…
  • Farmers
    रूबी सरकार
    प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों से लूट, उतना पैसा दिया नहीं जितना ले लिया
    18 Aug 2021
    कृषि पर संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट कहती है कि निजी बीमा कंपनियों को प्रीमियम के तौर पर जितनी राशि मिली और कंपनियों द्वारा नुकसान के एवज में जो राशि किसानों को दी गई, अगर इसकी तुलना की जाए तो…
  • taiban
    पीपल्स डिस्पैच
    तालिबान द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद अफ़ग़ानवासियों को अपने भविष्य की चिंता
    18 Aug 2021
    कई मीडिया संगठनों की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका ने रविवार को देश में अरबों डॉलर की अफ़ग़ान संपत्ति को फ्रीज़ कर दिया है।
  • संदीपन तालुकदार
    नया शोध बताता है कि सबसे पहले चीन में बने थे सिक्के
    18 Aug 2021
    शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कांसे से बने छोटे फावड़े के आकार के सिक्कों की खोज की है जो लगभग 2,600 साल पहले चीन में बड़े पैमाने पर बनाए गए थे।
  • afgan
    अजय कुमार
    कैसे अमेरिका का अफ़ग़ानिस्तान में खड़ा किया गया 20 साल का झूठ भरभरा कर ढह गया?
    18 Aug 2021
    सबसे गहरी सच्चाई तो यही है कि भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ भी कहें कि उन्होंने अफगानिस्तान की कई स्तर पर मदद की। लेकिन हकीकत यह है कि बम, बारूद, गोली और सेना के बलबूते समाज को नहीं बदला जा सकता।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License