NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 के प्रकोप के बीच 8 देशों ने वैश्विक प्रतिबंध हटाने का यूएन से आग्रह किया
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों से पता चलता है कि वैश्विक प्रतिबंधों के चलते कोरोनावायरस से प्रभावित देशों में आवश्यक दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों को पहुंचाने में बाधा हो रही है।
पीपल्स डिस्पैच
26 Mar 2020
Covid19

वैश्विक COVID-19 महामारी के बीच 25 मार्च को रूस, चीन, ईरान, सीरिया, उत्तर कोरिया, क्यूबा, निकारागुआ और वेनेजुएला के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक पत्र भेजा जिसमें उनसे इन देशों के अलावा अन्य देशों पर लगे एकतरफा आर्थिक प्रतिबंध को उठाने का आह्वान किया गया।

इस पत्र में राजनयिकों ने इस नोवल कोरोनावायरस को "आम दुश्मन" के रूप में बताया है और कहा है कि ये जरुरी उपाय प्रतिबंध से जूझ रहे सभी देशों के लिए कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई को मुश्किल बना रहे हैं।

पत्र में लिखा गया, "हम सम्मानपूर्वक आपसे आग्रह करते हैं कि आप कोरोनोवायरस और इस तरह के महामारी के राजनीतिकरण को अस्वीकार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों की पूर्ण, प्रभावी और कुशल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के क्रम में आर्थिक दबाव के ऐसे अवैध, ज़बरदस्त और मनमाने तरीकों को पूरी तरह और तत्काल उठाने का अनुरोध करें।"

इस सप्ताह के शुरू में गुटेरेस ने महामारी से लड़ने और इसके प्रसार को रोकने के लिए दुनिया भर के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को वापस लेने का आह्वान करते हुए जी 20 समूह की आर्थिक शक्तियों को एक पत्र भेजा था। गुटेरेस ने लिखा, "मैं देशों को भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य आपूर्ति और COVID-19 चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा हूं। यह बहिष्कार का नहीं बल्कि एकजुटता दिखाने का समय है।"

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार रिपोर्टों ने संकेत दिया है कि ये प्रतिबंध "आवश्यक दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों जैसे कि श्वासन यंत्र और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए सुरक्षात्मक उपकरण तक पहुंच को बाधित कर रहे हैं।"

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने COVID-19 के प्रकोप को 11 मार्च को महामारी घोषित किया। यू.एस.आधारित जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में 4,72,000 से अधिक लोग कोरोनोवायरस से संक्रमित हैं और 21,000 से अधिक लोग की मौत हो गई है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

COVID-19
Coronavirus
UN
WHO

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • समीना खान
    हिजाब बनाम परचम: मजाज़ साहब के नाम खुली चिट्ठी
    12 Apr 2022
    यहां मसला ये है कि आंचल, घूंघट, हिजाब, नक़ाब हो या बिकनी, हमेशा से पगड़ी के फ़ैसले इन सब पर भारी रहे हैं। इसलिए अब हमें आपके नज़रिए में ज़रा सा बदलाव चाहिए। जी! इस बार हमें आंचल भी चाहिए और आज़ादी भी…
  • ज़ाहिद खान
    सफ़दर भविष्य में भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे
    12 Apr 2022
    12 अप्रैल, सफ़दर हाशमी जयंती और ‘राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस’ पर विशेष।
  • jnu
    न्यूज़क्लिक टीम
    ‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र
    11 Apr 2022
    जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र अपना विरोध जताने के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुँचे जहाँ उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया. छात्रों की बड़ी माँग थी कि पुलिस…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNU में अब नॉन वेज को लेकर विवाद? ऐसे बनोगे विश्वगुरु ?
    11 Apr 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा JNU में हुए ABVP द्वारा राम नवमी के दिन मांसाहारी खाना खाने पर छात्रों की पिटाई की खबर पर चर्चा कर रहे हैं और वह भारत में तेज़ी से बढ़ रहे…
  • मुकुंद झा
    जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए
    11 Apr 2022
    घटना के विरोध में दिल्ली भर के छात्र सड़क पर उतरे। छात्र, पुलिस मुख्यालय पर विरोध जताने के लिए एकत्रित हुए परन्तु पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को अस्थायी हिरासत में ले लिया और चाणक्यपुरी, संसद मार्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License