ओडिशा के मयूरभंज जिले में काला जादू करने के संदेह में दो लोगों ने कथित रूप से एक आदिवासी दंपति की हत्या कर दी।
साभार: वेबदुनिया
ओडिशा के मयूरभंज जिले में काला जादू करने के संदेह में दो लोगों ने कथित रूप से एक आदिवासी दंपति की हत्या कर दी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सीताराम साही गांव के रहने वाले 62 वर्षीय सीताराम सिंह और उसकी पत्नी 52 वर्षीय लातो सिंह रविवार से ही लापता थे और दोनों के शव ओडिशा आपदा मोचन बल और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को सोनो नदी से बरामद किए।
कापटीपाडा पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, दिबाकर सिंह और उसके सहयोगी चम्पाई हो ने कथित रूप से दंपति की हत्या की और शवों को पत्थर बांध कर जलाशय में फेंक दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिबाकर सिंह को संदेह था कि दंपति काला जादू करता है जिसके चलते उसके रिश्तेदारों को बुखार हो गया था।
उदाला के उप प्रखंड पुलिस अधिकारी : एसडीपीओ : स्वप्नरंजन मोहापात्रा ने बताया कि एक आरोपी चम्पाई हो को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन दिबाकर फरार है।