NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
फिल्में
भारत
राजनीति
‘...अनदर अनटोल्ड स्टोरी’ : और सुशांत सिंह की कहानी भी अनकही रह गई
बड़े पर्दे पर बेहतरीन किरदार निभाने वाले और सुपर हिट ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असल ज़िंदगी की कहानी अधूरी रह जाने से पूरा फ़िल्म जगत और उनके चाहने वाले सकते में हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
14 Jun 2020
sushant Singh
Image courtesy: Twitter

मुंबई : अपनी आख़िरी फ़िल्म ‘छिछोरे’ में आत्महत्या के ख़िलाफ़ संदेश देने वाले युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अर्पाटमेंट में रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वह 34 वर्ष के थे।

बड़े पर्दे पर बेहतरीन किरदार निभाने वाले और सुपर हिट ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असल ज़िंदगी की कहानी अधूरी रह जाने से पूरा फ़िल्म जगत और उनके चाहने वाले सकते में हैं।

गौरतलब है कि उनकी मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सालियान ने नौ जून को एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

टेलीविजन धारावाहिक ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘‘काई पो छे!’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘‘शुद्ध देसी रोमांस’’, ‘‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’’, ‘‘राबता’’, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘सोनचिड़िया’’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

सुशांत की मौत पर शाहरुख खान का कहना है कि वह सुशांत की जिंदादिली और मुस्कान को हमेशा याद रखेंगे।

उनका कहना है, ‘‘वह मुझसे बहुत प्यार करता था... मैं उसे बहुत याद करुंगा। उसकी जिंदादिली और हमेशा खुशदिली वाली मुस्कान। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उसके प्रियजनों के साथ हैं। यह बेहद दुखद और सकते में डालने वाली घटना है।’’

अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें सुशांत की अंतिम फ़िल्म ‘छिछोरे’ काफी पसंद आयी थी।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो इस खबर से मैं सदमे में हूं, कुछ बोल नहीं पा रहा... मुझे छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत को देखना याद है... प्रतिभावान अभिनेता था... ईश्वर उसके परिवार को शक्ति दें।’’

अजय देवगन ने ट्वीट किया है, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर बहुत दुखद है। उनके प्रियजनों को संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

संजय दत्त ने ट्वीट किया है, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सूचना से सकते में हूं, शब्द नहीं मिल रहे हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

सुशांत की पहली फ़िल्म ‘काय पो चे’ के संगीतकार अमित त्रिवेदी का कहना है कि इस सूचना से वह सदमे में हैं।

अभिनेता रितेश देशमुख, कुब्रा सेत, रिचा चड्डा, शबाना आजमी, ‘छिछोरे’ फ़िल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शाहिद कपूर, शंकर महादेवन, जैकलीन फर्नाडिस, अनुपम खेर, अश्वनी अय्यर तिवारी, वरुण धवन सहित अन्य लोगों ने भी अभिनेता की मौत पर शोक जताया है।

sushant singh rajput
Sushant commits suicide
Sushant Suicide case
bollywood

Related Stories

राहत सुनो- वबा फैली हुई है हर तरफ़…अभी माहौल मर जाने का नईं

हर आत्महत्या का मतलब है कि हम एक समाज के तौर पर फ़ेल हो गए हैं


बाकी खबरें

  • RELIGIOUS DEATH
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु : किशोरी की मौत के बाद फिर उठी धर्मांतरण विरोधी क़ानून की आवाज़
    27 Jan 2022
    कथित रूप से 'जबरन धर्मांतरण' के बाद एक किशोरी की हालिया खुदकुशी और इसके ख़िलाफ़ दक्षिणपंथी संगठनों की प्रतिक्रिया ने राज्य में धर्मांतरण विरोधी क़ानून की मांग को फिर से केंद्र में ला दिया है।
  • cb
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: ‘बीजेपी-कांग्रेस दोनों को पता है कि विकल्प तो हम दो ही हैं’
    27 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड में 2000, 2007 और 2017 में भाजपा सत्ता में आई। जबकि 2002 और 2012 के चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई। भाजपा और कांग्रेस ही बारी-बारी से यहां शासन करते आ रहे…
  •  नौकरी दो! प्राइम टाइम पर नफरती प्रचार नहीं !
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    नौकरी दो! प्राइम टाइम पर नफरती प्रचार नहीं !
    27 Jan 2022
    आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं रेलवे परीक्षा में हुई धांधली पर चल रहे आंदोलन की। क्या हैं छात्रों के मुद्दे और क्यों चल रहा है ये आंदोलन, आइये जानते हैं अभिसार से
  • सोनिया यादव
    यूपी: महिला वोटरों की ज़िंदगी कितनी बदली और इस बार उनके लिए नया क्या है?
    27 Jan 2022
    प्रदेश में महिलाओं का उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतने का औसत भले ही कम रहा हो, लेकिन आधी आबादी चुनाव जिताने का पूरा मददा जरूर रखती है। और शायद यही वजह है कि चुनाव से पहले सभी पार्टियां उन्हें लुभाने…
  • यूपी चुनाव:  उन्नाव पीड़िता की मां के बाद अब सोनभद्र की ‘किस्मत’ भी कांग्रेस के साथ!
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: उन्नाव पीड़िता की मां के बाद अब सोनभद्र की ‘किस्मत’ भी कांग्रेस के साथ!
    27 Jan 2022
    यूपी में महिला उम्मीदवारों के लिए प्रियंका गांधी की तलाश लगातार जारी है, प्रियंका गांधी ने पहले उन्नाव रेप पीड़िता की मां पर दांव लगाया था, और अब वो सोनभद्र नरसंहार में अपने भाई को खो चुकी महिला को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License