NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
फुलवारी शरीफ हमले के खिलाफ मार्च को प्रशासन ने रोका, मौन जुलूस के बाद बिना माइक के सभा
पटना में प्रशासन की रोक के बाद विरोध स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर मौन जुलूस निकाला और फिर बिना माइक के सभा आयोजित की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Dec 2019
Phulwari Sharif attack

पटना : बीती 21 दिसंबर को सीएए और एनआरसी के खिलाफ आहूत बिहार बंद के दौरान फुलवारी शरीफ में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज शुक्रवार को भाकपा माले और इंसाफ मंच द्वारा आयोजित नागरिक मार्च को प्रशासन ने रोक दिया। यह मार्च चितकोहरा गोलंबर से निकलना था लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। तब प्रदर्शनकारियों ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन प्रशासन ने उसे भी रोक दिया और माइक बजाने नहीं दिया। विरोध स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर मौन जुलूस निकाला और फिर बिना माइक के सभा आयोजित की।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि यह नीतीश कुमार की तानाशाही है, जिसे लोकतंत्र की धरती कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। आज उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे राज्यों की तरह बिहार में भी विरोध की हर आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय प्रशासन कहां होता है जब आरएसएस-बजरंग दल के लोग खुलेआम गालियां देते हुए, तलवार लहराते हुए प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को तो सरकार संरक्षण देती है लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले नागरिकों के अधिकारों को कुचलने का का काम कर रही है।

माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि CAA, NRC, NPR के खिलाफ लगातार धमकियों के बावजूद हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आज देश के गृहमंत्री सबको डराने में लगे हैं, लेकिन दरअसल खुद डरे हुए हैं। फुलवारी शरीफ के असली हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। फुलवारी शरीफ प्रशासन हमले को रोकने में पूरी तरह विफल रहा, उस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि आज पूरे राज्य में नीतीश कुमार के खिलाफ जनता का आक्रोश भड़क चुका है। हमने जब विधानसभा में एनआरसी पर चर्चा कराने की मांग की थी तब नीतीश कुमार मुकर गए थे। सीएए पर उन्होंने केंद्र सरकार का साथ दिया लेकिन अब कह रहे हैं कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा। यह पूरी तरह से जनता को गुमराह करने की कवायद है लेकिन बिहार की जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि जब सीएए और एनआरसी पर केंद्र सरकार घिर गई है, तो प्रधानमंत्री मोदी झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। कह रहे हैं कि एनआरसी पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। अमित शाह कर रहे हैं कि एनआरसी और एनपीआर में कोई संबंध नहीं है। यह सरासर झूठ है। दरअसल एनपीआर, एनआरसी की पहली कड़ी है ।

ऐपवा की बिहार सचिव शशि यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से झारखंड की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है पूरे देश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

एक्टू के राज्य सचिव रणविजय कुमार ने कहा कि लड़ाई अभी आरंभ हुई है। 8 जनवरी को पूरे देश में इन मुद्दों पर ट्रेड यूनियनों की हड़ताल होगी जिसे किसान संगठनों के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है ।

आइसा के राज्य सह सचिव आकाश कश्यप और इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव सुधीर कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। युवा नेताओं ने कहा कि एनआरसी के खिलाफ आज चल रही लड़ाई में युवा वर्ग सबसे आगे है। हम संघियों को कामयाब नहीं होने देंगे।

सभा को खेग्रामस के बिहार सचिव गोपाल रविदास ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 8 जनवरी को इन्हीं मसलों पर गांव बंद-भारत बंद का आह्वान किया गया है । सभा को इंसाफ मंच के नेताओं ने भी संबोधित किया ।

इन नेताओं के अलावा कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, सरोज चौबे, मुख्तार, जितेंद्र कुमार अली अख्तर, मुर्तजा अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Phulwari Sharif attack
Protests
Bihar
PATNA
CAA
NRC
Nitish Kumar
Narendra modi
dictatorship
BJP
Aisi Taisi Democracy
NPR
Amit Shah
trade unions
CPIM
CPI

Related Stories

हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या हम कोविड-19 महामारी से मुक्ति की ओर हैं?
    28 Jan 2022
    आज हम डॉ. सत्यजीत के साथ कुछ महानगरों में ओमिक्रॉन संक्रमण के कम होते आँकड़ों के बारे में समझने की कोशिश करेंगे। पैंडेमिक (Pandemic) और एंडेमिक (Endemic) के बीच के फर्क पर भी सत्यजीत बात करेंगे। साथ…
  • Haryana Anganwadi Workers' Protest
    न्यूज़क्लिक टीम
    हरियाणा: आंगनवाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन के 50 दिन पूरे
    28 Jan 2022
    हरियाणा में 8 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ आंगनवाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन ने अपने 50 दिन पूरे कर लिए हैं. प्रदर्शन कर रही कर्मचारियों का आरोप है कि 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाने का वादा आज…
  • manik sarkar
    संदीप चक्रवर्ती
    त्रिपुरा : पूर्व सीएम माणिक सरकार ने मोदी-शाह पर लगाया राज्य के इतिहास से 'छेड़छाड़' का आरोप
    27 Jan 2022
    माणिक सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनशिक्षा आंदोलन का अपमान किया है, जिस आंदोलन ने त्रिपुरा में रियासती हुकुमत के अंत का रास्ता तैयार किया था।
  • Public Safety Act
    अब्दुल हन्नान
    पब्लिक सेफ़्टी एक्ट: मनमुताबिक़ हिरासत में ली जाने की कार्रवाईयां जारी, नए कश्मीर में असहमति की कोई जगह नहीं
    27 Jan 2022
    कयूम की तरफ़ से जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट में रिट पेटिशन लगाई गई थी, जिसे ख़ारिज कर दिया गया था। इसके बाद पेटेंट अपील दाखिल की गई थी।
  •  रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा
    27 Jan 2022
    आंदोलनकारियों पर बर्बर पुलिसिया हिंसा के खिलाफ देशभर के छात्र लामबंद हो रहे हैं। इस बीच बुधवार की देर रात पटना के पत्रकार नगर थाने में पुलिस ने इस प्रदर्शन के पीछे कोचिंग संचालकों की भूमिका को मानते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License