NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान के सांसद कार बम विस्फोट में सुरक्षित, 10 नागरिकों की मौत
विस्फोटक से लदी कार ने सांसद हाजी खान मोहम्मद वारदक के वाहन को निशाना बनाया लेकिन निशाना चूक गया। इस हमले में कई कारों और आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा।
पीपल्स डिस्पैच
22 Dec 2020
अफ़ग़ानिस्तान

21 दिसंबर को राजधानी काबुल में एक सांसद के काफिले के पास विस्फोटकों से लदी कार के विस्फोट से कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई और बच्चों तथा बुजुर्गों सहित अन्य 52 लोग घायल हो गए। सांसद हाजी खान मोहम्मद वारदक के वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया था। हालांकि यह निशाने से चूक गया और इससे कई कारों तथा आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा।

जैसा ही सांसद वारदक का काफिला शहर के पीडी5 में स्पिन केले स्क्वायर की ओर बढ़ रहा था वैसे ही विस्फोटक से निशाना लगाया गया। सांसद के रास्ते में कार में रखे गए विस्फोटक के बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या ये आत्मघाती हमलावर थे। इस बीच, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि छह नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है।

किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, तालिबान ने पिछले तीन महीनों में लगभग 37 आत्मघाती हमले और 510 विस्फोट किए हैं।

इस घटना से पहले 18 दिसंबर को मध्य अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक बम विस्फोट में 15 नागरिक मारे गए जिसमें ज़्यादातर बच्चे थें। ऐसी ही घटना 15 दिसंबर को हुई जिसमें अफगान सैनिकों के 13 जवान मारे गए जब पुल ए खुमरी शहर में तालिबान विद्रोहियों ने दो सुरक्षा चौकियों पर हमला किया था।

उधर राष्ट्रपति अशरफ गनी की अगुवाई वाली अफगान सरकार दोहा में 5 जनवरी को फिर से शुरू होने वाले इंट्रा-अफगान वार्ता में सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में पूर्ण रूप से युद्ध विराम को अमली जामा पहनाने की कोशिश कर रही है। पिछले सप्ताह 15 दिसंबर को एक विस्फोट में काबुल के डिप्टी गवर्नर महबूबुल्लाह मुहिब्बी के साथ उनके सचिव की जिम्मेदारी लेने के बाद से हिंसा वृद्धि हुई है।

Afghanistan
kabul
Afghanistan Bomb Blast
Ashraf Ghani

Related Stories

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

तालिबान के आने के बाद अफ़ग़ान सिनेमा का भविष्य क्या है?

अफ़ग़ानिस्तान हो या यूक्रेन, युद्ध से क्या हासिल है अमेरिका को

बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?

सीमांत गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष: सभी रूढ़िवादिता को तोड़ती उनकी दिलेरी की याद में 

अफ़ग़ानिस्तान में सिविल सोसाइटी और अधिकार समूहों ने प्रोफ़ेसर फ़ैज़ुल्ला जलाल की रिहाई की मांग की

पाकिस्तान को मिला अफ़ग़ानिस्तान से झटका


बाकी खबरें

  • बिहारः पिछले साल क़हर मचा चुके रोटावायरस के वैक्सीनेशन की रफ़्तार काफ़ी धीमी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः पिछले साल क़हर मचा चुके रोटावायरस के वैक्सीनेशन की रफ़्तार काफ़ी धीमी
    04 May 2022
    ज्ञात हो कि बीते साल पूरे बिहार में विभिन्न जगहों से डायरिया से बच्चों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की खबरें सामने आई थीं।
  • e-commerce
    बी सिवरमन
    जारी रहेगी पारंपरिक खुदरा की कीमत पर ई-कॉमर्स की विस्फोटक वृद्धि
    04 May 2022
    भारत में ई कॉमर्स में 2020 की महामारी के पहले वर्ष में 8% की वृद्धि हुई और 2021 में 30% की वृद्धि हुई, जिस वर्ष कोविड-19 की जानलेवा दूसरी लहर देखी गई थी।
  • photo
    सीमा आज़ाद
    हमारा लोकतंत्र; दिल्ली से बस्तर: बुलडोज़र से लेकर हवाई हमले तक!
    04 May 2022
    बस्तर के गांव वालों का आरोप है कि उनके ऊपर हवाई हमला किया गया है। इसपर चिंता जताते हुए मानवाधिकार कर्मियों ने सरकार से स्वतंत्र जांच कराने और ‘श्वेतपत्र’ जारी करने की मांग की है।
  • Nehru
    नॉनटोबेको हेला
    गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत
    04 May 2022
    गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के संस्थापकों ने अपने हस्ताक्षरित एक संयुक्त बयान में कहा था, “गुटों के साथ गुटनिरपेक्षता की यह नीति...'तटस्थता' या 'निष्पक्षता' की नुमाइंदगी नहीं करती है और जैसा कि कभी-कभी…
  • jodhpur
    भाषा
    जोधपुर में कर्फ्यू जारी, उपद्रव के आरोप में 97 गिरफ़्तार
    04 May 2022
    जोधपुर में मंगलवार को हुए उपद्रव के सिलसिले में 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि शहर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा। जोधपुर मुख्यमंत्री गहलोत का गृह नगर भी है, जहां हालात पर नजर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License