NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान : कोविड-19 की वजह से पोलियो की दवाई रुकने से मरीज़ बढ़े
हालांकि पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और नाइजीरिया के अलावा सारे देश पोलियो मुक्त हो चुके हैं। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि अगर दवाई रोक दी जाती है, तो पोलियो के साथ साथ अन्य बीमारियाँ भी वापस आ सकती हैं।
पीपल्स डिस्पैच
05 May 2020
afganistan

सोमवार 4 मई को अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐलान किया कि देश में पोलियो के 6 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब देश में कुल मामलों की संख्या 11 हो गई है। नए मामले सामने आने की वजह यह है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से अन्य बीमारियों की दवाई को रोक दिया गया है।

जब से कोरोना महामारी फैली है, विभिन्न देशों ने स्टाफ़ की कम की वजह से अन्य नियमित दवाइयों और इलाज को बंद कर दिया है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने पिछले महीने ही देशों को चेतावनी दी थी कि नियमित इलाज और दवाइयों ने समझौता न किया जाए। डब्ल्यूएचओ चीफ़ डॉ टेडरोस ने कहा था, "हमें दवाइयों से ठीक होने वाली बीमारियों से लड़ने में समझौता नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर इलाज नहीं हुआ तो ये वापस आ सकती हैं।"

TOLO न्यूज़ के मुताबिक़ अफ़ग़ानिस्तान में 10 मिलियन बच्चे 5 साल से कम उम्र के हैं जिन्हें दवाई की ज़रूरत है। हालांकि, उनमें से 2 मिलियन को देश में जारी जंग और विवाद की वजह से दवाई नहीं दी गई है। मार्च में कोविड-19 के फैलने के बाद से दवाई एकदम रोक दी गई है।

इसी दौरान Save The Children के द्वारा छपी एक रिपोर्ट में कहा गया था कोरोना महामारी की वजह से खाने की क़ीमतों में हुई बढ़त की वजह से 7 मिलियन तक बच्चे "भुखमरी, बीमारी और मौत" का शिकार हो सकते हैं।

जब मार्च से जंग के शिकार अफ़ग़ानिस्तान में लॉकडाउन लागू हुआ है, ज़रूरी चीज़ों की क़ीमतें बहुत बढ़ गई हैं। रिपोर्ट में बताया गया, "आटा और तेल की क़ीमतों में 23 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है, जबकि चीनी और दालों की क़ीमतों में 7 से 12 प्रतिशत तक का इज़ाफ़ा हुआ है।"

स्टडी में बताया गया है कि, "इस (स्वास्थ्य) संकट से पहले 2020 में मानव सहायता की ज़रूरत देश के 5.26 मिलियन बच्चों को थी।"

स्टडी में यह भी बताया गया कि अफ़ग़ानिस्तान के कामकाजी वर्ग का बड़ा हिस्सा असंगठित क्षेत्र पर निर्भर करता है, जहाँ सुरक्षा के कोई साधन नहीं है और काम भी कम है। यह भी बताया गया है कि लॉकडाउन में काम न मिलने के कारण दिहाड़ी मज़दूरों की दिहाड़ी में भी काफ़ी गिरावट आई है।

फ़िलहाल देश में 1000 लोगों पर 0.3 डॉक्टर हैं। राजनीतिक उथल पुथल जा सबसे गहरा असर अफ़ग़ानिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ा है।

अफ़ग़ानिस्तान में अब कोरोना वायरस के 2700 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 85 लोगों की मौत हो चुकी है। चूंकि टेस्टिंग की संख्या कम है, और मामले भी कम रिपोर्ट हुए हैं इसलिए अनुमान है कि यह संख्या बढ़ सकती है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Afganistan
Coronavirus
Polio
Polio cases increase
Epidemic corona Virus
WHO

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 4,194 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत
    11 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.10 फ़ीसदी यानी 42 हज़ार 219 हो गयी है।
  • गोवा में फिर से भाजपा सरकार
    राज कुमार
    गोवा में फिर से भाजपा सरकार
    11 Mar 2022
    गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटों पर मतदन हुआ था जिसमें से भाजपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है, कांग्रेस ने 11, गोवा फारवर्ड पार्टी एक सीट, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के खाते में 2 सीटें, आम आदमी…
  • maduro
    तान्या वाधवा
    अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के बाद मादुरो का विपक्ष के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान
    11 Mar 2022
    राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की समाजवादी सरकार और विपक्ष के बीच संवाद प्रक्रिया अक्टूबर 2021 से रुकी हुई थी। इस बीच वेनेजुएला और अमेरिका के बीच के राजनयिक रिश्ते जनवरी 2019 से ही निलंबित थे।
  • wheat
    डैरियो सबाघी
    यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर गंभीर गेहूं संकट का सामना करता मध्य पूर्व
    11 Mar 2022
    मध्य पूर्वी और उत्तरी अफ़्रीकी देश रूस और यूक्रेन से किये जाने वाले गेहूं के आयात पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं। पहले से ही दबाव में रह रहे इस क्षेत्र में मौजूदा युद्ध से और भी गंभीर खाद्य संकट पैदा हो…
  • jandesh 2022
    भाषा सिंह
    त्वरित टिप्पणी: जनता के मुद्दों पर राजनीति करना और जीतना होता जा रहा है मुश्किल
    10 Mar 2022
    बात बोलेगी—ये चुनाव परिणाम यह संकेत साफ़ दे रहे हैं कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों तक राजनीतिक एजेंडा सेट करने में भाजपा के पास बढ़त है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License