NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
अफ्रीका
अफ़्रीकाः कोविड-19 मामलों के 7.1 मिलियन पार करने के बावजूद 2% से भी कम टीकाकरण
धनी देशों द्वारा स्टॉक करने और पर्याप्त वैक्सीन उत्पादन की कमी के कारण इस महाद्वीप को टीकों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है जबकि हाल ही में इसकी आपूर्ति बढ़ी है।
पीपल्स डिस्पैच
13 Aug 2021
अफ़्रीकाः कोविड-19 मामलों के 7.1 मिलियन पार करने के बावजूद 2% से भी कम टीकाकरण

एक तरफ जहां 55 अफ्रीकी देशों में COVID-19 का कुल मामला गुरुवार 12 अगस्त तक 7.1 मिलियन को पार कर गया वहीं दूसरी तरफ इस महाद्वीप की कुल आबादी के केवल 1.75% आबादी को ही टीका लगाया गया है। टीकाकरण अभियान की गति जिसे आपूर्ति की कमी के कारण कई देशों में अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था उसमें जुलाई में COVAX के माध्यम से लगभग 12 मिलियन खुराक की आपूर्ति के बाद पिछले हफ्तों से तेजी आई है। यह डब्ल्यूएचओ द्वारा समर्थित ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग स्कीम है।

यह पिछले तीन महीनों में अफ्रीका को आपूर्ति की गई कुल वैक्सीन खुराक का तीन गुना है। द्विपक्षीय व्यवस्था और अफ्रीकी संघ (एयू) के माध्यम से भी डोनेशन की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, 1.3 बिलियन से अधिक लोगों की आबादी वाले इस महाद्वीप की आवश्यकता की तुलना में आपूर्ति कम है। यह संख्या दुनिया की आबादी का लगभग 16% है।

अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, आपूर्ति का लगभग 68% पहले ही दिया जा चुका है। यह इस आबादी के 2% लोगों को भी पूरी तरह से टीका लगाने के लिए पर्याप्त नहीं है। केवल 4.04% लोगों को पहली खुराक मिली है।

इस क्षेत्र के प्रमुख देशों में से एक दक्षिण अफ्रीका में इस महाद्वीप में सामने आए कुल COVID मामलों में से आधे से अधिक है और 180,014 में से 75,774 मौत के मामले हैं। विश्लेषकों ने बताया है कि मौत की वास्तविक संख्या कहीं अधिक हो सकती है। वैक्सीन अभियान यहां जनवरी के मध्य में शुरू हुआ था और अब तक 14.4 मिलियन खुराक की कुल आपूर्ति में से 8.62 मिलियन खुराक ही दिया गया है जो कि इसकी 59.3 मिलियन आबादी में से 12% से थोड़े अधिक लोगों का टीकाकरण करने के लिए ही है।

पहली खुराक केवल आबादी के 14.5 % लोगों को ही दी गई है, जिसमें ज्यादातर हेल्थकेयर वर्कर्स और इस क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं। किसी को दूसरी खुराक नहीं मिली है। जेएंडजे जैब प्राप्त करने वाले 0.57% को केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। उन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

इस महाद्वीप पर अब तक दिए गए कुल 52 मिलियन टीकों में से केवल 1% का ही उत्पादन किया गया है क्योंकि किसी भी देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य में सार्वजनिक व्यय को बढ़ाने की इच्छाशक्ति नहीं है। मुख्य कारकों में से एक निजी क्रेडिट एजेंसियों द्वारा डाउनग्रेड किए जाने का डर है, जिससे सरकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर्ज लेना बहुत मुश्किल हो जाता है।

COVID-19
africa
Coronavirus
WHO
Covid Vaccination

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License