NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
4.6 मिलियन से अधिक मामलों के साथ अफ़्रीका में टीकाकरण दर दुनिया का सबसे कम
कई अफ़्रीकी देशों ने भी भारत और यूके से आने वाले नए वायरस स्ट्रेन को रिकॉर्ड किया है।
पीपल्स डिस्पैच
11 May 2021
4.6 मिलियन से अधिक मामलों के साथ अफ़्रीका में टीकाकरण दर दुनिया का सबसे कम

दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले महाद्वीप (दुनिया की आबादी का 17.21% ) होने के बावजूद अफ्रीकी महाद्वीप पर टीकाकरण का दर सबसे कम है और इसके अलावा इसमें कमी आ रही है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वर्तमान में अफ्रीका में "दुनिया भर में हुए टीकों में से केवल 1% ही हुआ है जो कुछ हफ्ते पहले के 2% टीकाकरण से कम हो गया है।"

भारत में बदतर होती स्थिति के परिणामस्वरूप यहां के सीरम इंस्टीच्यूट ने पिछले महीने डिलीवरी करना बंद कर दिया जिससे अफ्रीका में 140 मिलियन टीकों की कमी हो गई।

सोमवार तक अफ्रीका में COVID-19 मामले की कुल संख्या 4,632,506 पहुंच गई है जिनमें 124,394 मौत के मामले शामिल हैं। 54,735 मौत के मामलों सहित इन मामलों में से 1,596,596 दक्षिण अफ्रीका में हैं। ये देश इस महाद्वीप पर सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया, इजिप्ट और लीबिया क्रमशः 513,864, 320,813, 262,702, 237,410 और 179,970 मामलों के साथ दक्षिण अफ्रीका से नीचे है।

अफ्रीकी देशों में सबसे अधिक आबादी वाले नाइजीरिया में कुल 165,419 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे यह इस महाद्वीप का सातवां सबसे संक्रमित देश बन गया है। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि अधिक आबादी के बावजूद तुलनात्मक रुप से इसकी कम संख्या होने का कारण संभवतः क्रोनिक अंडर-टेस्टिंग है और संक्रमण का वास्तविक प्रसार बहुत अधिक होने की संभावना है।

केन्या और दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही विशेष रूप से संक्रामक स्ट्रेन B.1.617.2 का पता लगाया है। इस स्ट्रेन ने भारत में कहर बरपा रखा है। भारत की स्वास्थ्य प्रणाली बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, टीके और आवश्यक चिकित्सा की कमी के चलते विफल हो रही है।

भारत में कुंभ मेले में भाग लेने के बाद 10 अप्रैल को केन्या लौटने वाले मरीजों में इस स्ट्रेन का पता चला था।

इसके अलावा, पहली बार यूके में पाए गए वैरिएंट B.1.1.7 के 11 मामले भी दक्षिण अफ्रीका में पाए गए हैं।

इन दोनों स्ट्रेनों ने दक्षिण अफ्रीका और शेष महाद्वीप में COVID प्रबंधन को और जटिल बना दिया है जहां B.1.351 स्ट्रेन पहले से ही मौजूद था।

हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से अफ्रीका में बढ़ते मामले देखे गए हैं, डब्ल्यूएचओ ने नए वेरिएंट के कारण इस महाद्वीप पर "तीसरी लहर" की संभावना की चेतावनी दी है।

africa
COVID-19
CSSE
Covid Vaccination

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License