NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
नेतन्याहू की विफलता के बाद इज़रायली राष्ट्रपति ने याइर लापिड को अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया
याइर लापिड मुख्य विपक्षी पार्टी येश एटिड के नेता हैं। उनके पास गठबंधन बनाने और बहुमत प्राप्त करने के लिए 28 दिन का समय है।
पीपल्स डिस्पैच
06 May 2021
Yair Lapid

इजरायल के दक्षिणपंथी येश एटिड पार्टी के नेता याइर लापिड को अगले 28 दिनों के भीतर गठबंधन सरकार बनाने के लिए इजरायल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन द्वारा बुधवार 5 मई को कहा गया है। सत्तासीन प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू की मंगलवार आधी रात को समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें बुलाया गया।

दो साल से कम समय में देश में चौथे आम चुनाव होने के बाद राष्ट्रपति ने पहले नेतन्याहू को सरकार बनाने के लिए 28 दिन की समय सीमा दी थी। नेतन्याहू की अतिदक्षिणपंथी लिकुड पार्टी ने 23 मार्च 2021 को हुए चुनावों में 30 सीटें जीती थीं। अप्रैल 2019 के बाद से दो वर्षों में इजरायल में हुए चौथे चुनाव में किसी भी पार्टी या राजनीतिक गठबंधन ने 120-सदस्यीय इजरायली केसेट (संसद) में बहुमत हासिल नहीं किया है।

इजरायल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू को 52 इजरायली सांसदों का समर्थन प्राप्त था लेकिन सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत (61 सीटों) को हासिल करने में विफल रहे।

लापिड को केसेट के 120 सदस्यों में से 56 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है और 61 के बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 5 और सदस्यों की जरूरत है।

लापिड ने न केवल वामपंथी लेबर एंड मेरेट्ज पार्टी, दक्षिणपंथी पार्टी इसरायल बीटेनु पार्टी और सेंटर-राइट ब्लू एंड व्हाइट पार्टी जैसी पार्टियों का समर्थन हासिल है बल्कि दिलचस्प बात यह है कि उन्हें ज्वाइंट अरब लिस्ट के छह में से पांच सदस्यों का समर्थन भी प्राप्त हुआ।

लापिड को अब सरकार बनाने के लिए 61 सीटों के बहुमत की सीमा को पार करने के लिए पूर्व रक्षा मंत्री और नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी नफ़तली बेनेट की अध्यक्षता वाली दक्षिणपंथी अल्ट्रानेशनलिस्ट यामिना पार्टी के सात सांसदों के समर्थन की आवश्यकता है। यदि यह सफल हुआ तो यह इजरायल के राजनीतिक इतिहास में पहली सरकार होगी जिसमें गठबंधन सरकार में अल्ट्रानेशनलिस्ट, जियोनिस्ट, दक्षिणपंथी पार्टियों के साथ साथ वामपंथी लेबर पार्टी और अरब पार्टियों को शामिल होता हुआ देखा जाएगा। अरब पार्टियां इज़रायल में 20 प्रतिशत अरब अल्पसंख्यक आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Israel
Yair Lapid
Benjamin Netanyahu

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका


बाकी खबरें

  • kisan
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों ने देश को संघर्ष करना सिखाया - अशोक धवले
    25 Dec 2021
    किसान आंदोलन ने इस देश के मजदूरों और किसानों को नई हिम्मत दी है। ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले ने न्यूज़क्लिक के साथ ख़ास बातचीत में कहा कि आंदोलन के कामयाब होने की बुनियादी शर्त…
  • yogi
    अजय कुमार
    योगी सरकार का काम सांप्रदायिकता का ज़हर फैलाना है या नौजवानों को बेरोज़गार रखना?
    25 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश का चुनावी माहौल हिंदू-मुस्लिम धार पर बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। तो आइए इस नफ़रत के माहौल को काटते हुए उत्तर प्रदेश की बेरोज़गारी पर बात करते हैं।
  • manipur
    शशि शेखर
    मणिपुर : ड्रग्स का कनेक्शन, भाजपा और इलेक्शन
    25 Dec 2021
    मणिपुर में ड्रग कार्टेल और भाजपा नेताओं की उसमे संलिप्तता की कई खबरें आ चुकी हैं। टेररिस्ट संगठन से लिंक के आरोपी, थोनाजाम श्याम कुमार सिंह, 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं। विधायकी की…
  • up
    सत्येन्द्र सार्थक
    यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल में इस बार नहीं हैं 2017 वाले हालात
    25 Dec 2021
    पूर्वांचल ख़ासकर गोरखपुर में सभी प्रमुख पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर ज़िले की 9 सीटों में से 8 पर भाजपा ने जीत हासिल की थी, लेकिन जानकारों का मानना है कि…
  • bhasha singh
    भाषा सिंह
    बात बोलेगी : दरअसल, वे गृह युद्ध में झोंकना चाहते हैं देश को
    24 Dec 2021
    हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर 2021 तक चली बैठक को धर्म संसद का नाम देने वाले वे सारे उन्मादी मारने-काटने की बात करने वाले, ख़ुद को स्वामी और साध्वी कहलाने वाले शख़्स दरअसल समाज को उग्र हिंदु राष्ट्र के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License