NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ऐतिहासिक रूप से कम हुए मतदान के साथ अल्जीरियाई संवैधानिक सुधारों को मंज़ूरी
चुनाव कराने वाला संस्था ने लोगों को बाहर जाने और संवैधानिक जनमत संग्रह में भाग लेने से हतोत्साहित करने के लिए COVID -19 महामारी का कारण बताते हुए कम हुए मतदान की व्याख्या करने की कोशिश की।
पीपल्स डिस्पैच
04 Nov 2020
अल्जीरिया

नेशलन इंडिपेंडेंट इलेक्शन अथॉरिटी (एएनआईई) के प्रमुख मोहम्मद चारफी ने सोमवार 2 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विचित्र रुप से 23.7% से कम मतदान पर भी अल्जीरिया के लोगों ने संविधान में बदलाव को मंजूरी देने के पक्ष में मतदान किया। इस संवैधानिक जनमत संग्रह का कई ने विरोध था जिसमें अल्जीरिया के लंबे समय से लोकप्रिय सरकार-विरोधी हिरक विरोध आंदोलन शामिल है।

एक साल से अधिक समय से हिरक आंदोलन देश के सरकारी कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार, ग़रीबी, बेरोज़गारी और सामाजिक और क्षेत्रीय प्रभावहीनता और संघर्ष जैसे पुराने मुद्दे जो देश को परेशानी में डाल रहे हैं उससे निपटने के लिए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सुधारों की मांग कर रहा है। संवैधानिक परिवर्तनों को सिरे से खारिज करते हुए हिरक आंदोलन ने इस जनमत संग्रह का बड़े पैमाने पर बहिष्कार करने की वकालत की और इसे इसकी मांगों को पूरा करने की बात आती है तो इस परिवर्तन को अपर्याप्त और खोखला क़रार दिया।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस जनमत संग्रह में 24 मिलियन से अधिक मतदाता मतदान करने के योग्य थे। ये मतदान कुल गिरे मतदान के 66.8% से पारित हुआ। लेकिन हर 4 पंजीकृत मतदाताओं में से एक से भी कम मतदान कर रहे थे तो इसका स्पष्ट रूप से मतलब था कि सभी योग्य मतदाताओं में से केवल 15.8% ने संवैधानिक सुधारों के पक्ष में मतदान किया। वर्ष 1962 में अल्जीरिया के औपनिवेशिक फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद गिराया गया यह सबसे कम मतदान था। ऐतिहासिक रूप से कम हुए मतदान को हिरक आंदोलन और उसके समर्थकों द्वारा अल्जीरिया के लोगों के अविश्वास और संवैधानिक परिवर्तनों के विरोध का प्रमाण बताया गया।

अल्जीरियन ह्यूमन राइट्स लीग के उपाध्यक्ष सइद सलही कम हुए मतदान को 'हिरक आंदोलन की जीत' के रूप में बताते हुए ट्वीट करते हैं कि वर्तमान राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने की शासन को अब अपनी विफलता पर ध्यान देना चाहिए और रोडमैप पर पुनर्विचार करना चाहिए।" उन्होंने यह भी ज़ोर देकर कहा कि "लोकतांत्रिक ट्रांजिशन की प्रक्रिया एकमात्र समाधान है" उन्होंने जनमत संग्रह के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न अलोकतांत्रिक,मनमाने और ग़ैरक़ानूनी निर्णयों का जिक्र किया है।

पिछले कुछ महीनों में इस सरकार ने हिरक आंदोलन के सदस्यों, विपक्ष और इनके समर्थकों को निशाना बनाया है। निराधार आपराधिक आरोपों के साथ हिरक आंदोलन के कई प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां तक कि किसी भी व्यक्ति को संवैधानिक परिवर्तन को लेकर प्रचार करने की स्वतंत्रता को लेकर अधिकारियों द्वारा पहले आश्वासन दिए जाने के बावजूद विपक्षी सदस्य को सार्वजनिक सभा करने और प्रचार करने से प्रतबिंधित कर दिया गया था।

संवैधानिक सुधारों में राष्ट्रपति पद को दो कार्यकाल तक सीमित करने, राष्ट्रपति, संसद और न्यायपालिका की शक्तियों का विस्तार करने और अल्जीरिया की सीमाओं के बाहर अल्जीरियाई सेना को युद्धों और सैन्य संघर्षों में हस्तक्षेप करने और भाग लेने की अनुमति देने जैसे परिवर्तन शामिल हैं। विरोध में हिरक आंदोलन और अन्य लोगों ने इस सरकार पर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया है जबकि कुछ ने इसे पूरे भूमध्यसागरीय में सबसे अधिनायकवादी संविधान कहा है।”

हालांकि ये सुधार हिरक आंदोलन की कुछ प्रमुख मांगों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल है। इसकी मांगों में राष्ट्रीय राजनीति में सेना के हस्तक्षेप की समाप्ति और पूर्व राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बाउटेफ़्लिका की पूर्ववर्ती सरकार से संबंधित राजनीतिक और व्यावसायिक अभिजात वर्ग का सरकार के कामकाज में निरंतर मौजूदगी और भागीदारी को समाप्त करना है। 

Algeria
algerian elections
elections in algeria

Related Stories

प्रसिद्ध अल्जीरियाई पत्रकार मोहम्मद मौलौद्ज को आतंकवाद के आरोप में हिरासत में लिया गया

अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा

अल्जीरियाई स्वतंत्रता दिवस पर जेल में बंद हिरक आंदोलन के 18 कार्यकर्ता रिहा

अल्जीरियाई वामपंथी पार्टी के नेता फेथी घारेस फ़र्ज़ी आरोपों में गिरफ़्तार

वित्त मंत्री अयमन बेनअब्दर्रह्मान अल्जीरिया के नए प्रधानमंत्री

अल्जीरियाई पुलिस ने प्रमुख मानवाधिकार और अत्याचार-विरोधी कार्यकर्ता फ़ातिहा ब्रिकी को हिरासत में लिया

सत्ता-समर्थक दल अल्जीरियाई चुनावों में आगे

यूएन ने अल्जीरिया से हिरक प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ मानवाधिकारों के हनन को रोकने का आह्वान किया

अल्जीरिया के हिरक आंदोलन ने प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फ़ैसले की निंदा की

अल्जीरिया : हिरक आंदोलन के नेता संदिग्ध आरोपों में गिरफ़्तार


बाकी खबरें

  • Nisha Yadav
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
    14 May 2022
    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  • Delimitation
    रश्मि सहगल
    कैसे जम्मू-कश्मीर का परिसीमन जम्मू क्षेत्र के लिए फ़ायदे का सौदा है
    14 May 2022
    दोबारा तैयार किये गये राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों ने विवाद के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि विधानसभा चुनाव इस पूर्ववर्ती राज्य में अपेक्षित समय से देर में हो सकते हैं।
  • mnrega workers
    सरोजिनी बिष्ट
    मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?
    14 May 2022
    "किसी मज़दूर ने 40 दिन, तो किसी ने 35, तो किसी ने 45 दिन काम किया। इसमें से बस सब के खाते में 6 दिन का पैसा आया और बाकी भुगतान का फ़र्ज़ीवाड़ा कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो सूची उन्हें दी गई है…
  • 5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    एम.ओबैद
    5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    14 May 2022
    सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में किए गए सर्वेक्षण में 5 वर्ष से कम उम्र (6-59 महीने) के 58.6 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रसित थे जबकि एनएफएचएस-5 के 2019-21 के सर्वे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की…
  • masjid
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा के बीच चार तहखानों की वीडियोग्राफी, 50 फीसदी सर्वे पूरा
    14 May 2022
    शनिवार को सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के करीब आधे हिस्से का सर्वे हुआ। सबसे पहले उन तहखानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License