NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अल्जीरियाई वामपंथी पार्टी के नेता फेथी घारेस फ़र्ज़ी आरोपों में गिरफ़्तार
प्रिज़नर्स राइट ग्रुप के अनुसार, सुनवाई का इंतज़ार कर रहे क़रीब 300 राजनीतिक क़ैदी अल्जीरिया में अवैध व मनमाने ढंग से हिरासत में हैं। देश में राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ उत्पीड़न जारी है।
पीपल्स डिस्पैच
02 Jul 2021
अल्जीरियाई वामपंथी पार्टी

अल्जीरिया के विपक्षी नेता और वामपंथी डेमोक्रेटिक एंड सोशल मूवमेंट पार्टी (एमडीएस) के प्रमुख फेथी घारेस को गुरुवार 1 जुलाई को अल्जीरियाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कथित तौर पर "राष्ट्रपति का अपमान करने" सहित कई संदिग्ध, राजनीति से प्रेरित आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।” इन आरोपों में, "गणतंत्र के राष्ट्रपति के व्यक्ति पर हमला", "उन प्रकाशनों का प्रसार जो राष्ट्रीय हित का उल्लंघन कर सकते हैं", "ऐसी जानकारी का प्रसार जो राष्ट्रीय एकता को कमजोर कर सकते है" और "ऐसी सूचना का प्रसार जो सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर कर सकता है" , शामिल है।

प्रिजनर्स राइट ग्रुप नेशनल कमेटी फॉर द लिबरेशन ऑफ डिटेनीज़ (सीएनएलडी) के अनुसार साधारण कपड़े में पुलिसकर्मियों ने घारेस को राजधानी अल्जीयर्स के दक्षिणी भाग में ग्यू डे कॉन्सटेंटाइन उपनगर में उनके घर से गिरफ्तार किया और उन्हें बाब एल कुएद में पांचवी पुलिस स्टेशन ले गए।

एमडीएस के प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका के साथ साथ घारेस क्रांतिकारी हिरक आंदोलन में भी एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं। इस आंदोलन ने दो साल पहले लंबे समय तक तानाशाह राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बुउटेफ्लिका को सफलतापूर्वक उखाड़ फेंका था। इस क्रांति के बाद की सरकारों ने विरोध, आलोचना और विपक्षी राजनीतिक और नागरिक समाज समूहों की आवाज़ों को दबाना और उन्हें दंडित करना जारी रखे हुए है।

अल्जीरिया को अधिक स्वतंत्र, समान, लोकतांत्रिक देश और अच्छी तरह से प्रदर्शन करने वाली भ्रष्टाचार मुक्त अर्थव्यवस्था के साथ साथ एक स्थिर देश के रुप में बदलने के उद्देश्य से हिरक आंदोलन अपनी निरंतर सत्ता विरोधी और राजनीतिक और आर्थिक सुधार की अपनी दीर्घकालिक मांगों के लिए नेताओं का प्राथमिक निशाना रहा है। सीएनएलडी के अनुसार, फरवरी 2019 में आंदोलन शुरू होने के बाद से हजारों हिरक नेताओं और कार्यकर्ताओं, विपक्षी नेताओं और सरकारी आलोचकों को गिरफ्तार किया गया और कानूनी रूप से सताया गया। इसके अनुसार लगभग 300 अल्जीरियाई लोगों को अवैध, मनमाने ढंग से प्री-ट्रायल डिटेंशन में रखा गया।

अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ-साथ अल्जीरियाई मानवाधिकार समूहों द्वारा घारेस की गिरफ्तारी और अन्य लोगों की हिरासत की निंदा की गई है।

Algeria
fethi ghares
algerian communist party

Related Stories

प्रसिद्ध अल्जीरियाई पत्रकार मोहम्मद मौलौद्ज को आतंकवाद के आरोप में हिरासत में लिया गया

अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा

अल्जीरियाई स्वतंत्रता दिवस पर जेल में बंद हिरक आंदोलन के 18 कार्यकर्ता रिहा

वित्त मंत्री अयमन बेनअब्दर्रह्मान अल्जीरिया के नए प्रधानमंत्री

अल्जीरियाई पुलिस ने प्रमुख मानवाधिकार और अत्याचार-विरोधी कार्यकर्ता फ़ातिहा ब्रिकी को हिरासत में लिया

सत्ता-समर्थक दल अल्जीरियाई चुनावों में आगे

यूएन ने अल्जीरिया से हिरक प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ मानवाधिकारों के हनन को रोकने का आह्वान किया

अल्जीरिया के हिरक आंदोलन ने प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फ़ैसले की निंदा की

अल्जीरिया : हिरक आंदोलन के नेता संदिग्ध आरोपों में गिरफ़्तार

सीमा क्षेत्र को बंद करने के अल्जीरिया के फ़ैसले के ख़िलाफ़ मोरक्को के किसानों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • 112 दिनों की भूख हड़ताल के बाद जेल में बंद मोरक्को के पत्रकार सुलेमान रायसूनी की तबीयत बिगड़ी
    पीपल्स डिस्पैच
    112 दिनों की भूख हड़ताल के बाद जेल में बंद मोरक्को के पत्रकार सुलेमान रायसूनी की तबीयत बिगड़ी
    30 Jul 2021
    रायसूनी को प्री-ट्रायल डिटेंशन में रखा गया है। एक साल पहले सुनवाई के बाद उन्हें दोषी ठहराया गया और पांच साल की जेल की सज़ा सुनाई गई। इसे मानवाधिकार समूहों ने "त्रुटिपूर्ण" और "न्याय विहीन" क़रार दिया…
  • हेमंत सोरेन
    अनिल अंशुमन
    झारखंड में ‘ऑपरेशन कमल’ के ख़िलाफ़ उठी आवाज़ें
    30 Jul 2021
    भाजपा पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्त करने की साज़िश का आरोप लगा है। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी जांच बैठा दी है।
  • कितना व्यावहारिक है पश्चिम बंगाल का विभाजन और एक अलग राज्य उत्तर बंगाल का निर्माण
    डॉ सुखबिलास बर्मा
    कितना व्यावहारिक है पश्चिम बंगाल का विभाजन और एक अलग राज्य उत्तर बंगाल का निर्माण
    30 Jul 2021
    हाल के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से नाकाम होने के बाद भाजपा की ओर से हालिया प्रस्तावित बंगाल का विभाजन ममता बनर्जी के लिए समस्यायें पैदा करने के मक़सद से रचा गया एक गेम प्लान हो…
  • चेन्नई में 7 जुलाई को ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन। तस्वीर साभार: CITU, तमिलनाडु
    श्रुति एमडी
    "ना ओला ना ऊबर, सरकार अपने हाथ में ले नियंत्रण- तमिलनाडु के ऑटो चालकों की मांग
    30 Jul 2021
    महामारी के दौरान यात्रियों की संख्या में कमी, ईंधन की क़ीमतों में इज़ाफ़े और 2013 से मीटर की दरों में बदलाव ना होने से ऑटो चालक बहुत कठिन स्थिति में फंस गए हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट
    भाषा
    पेगासस जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट सहमत
    30 Jul 2021
    सुप्रीम कोर्ट पेगासस जासूसी मामले की किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग वाली वरिष्ठ पत्रकार एन. राम की याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने के लिए राज़ी हो गया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License