NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी विधानमण्डल के दोनों सदनों में उठा अलीगढ़ लाठीचार्ज का मुद्दा
"अलीगढ़ में रविवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रही महिलाओं समेत प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।"
भाषा
24 Feb 2020
UP

लखनऊ : अलीगढ़ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज के मुद्दे की गूंज सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के दोनों सदनों में सुनाई दी।

विधानसभा में जहां सपा और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया। वहीं, विधान परिषद में इसी विषय को लेकर विपक्षी सदस्यों के जोरदार हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा एवं विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि अलीगढ़ में रविवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रही महिलाओं समेत प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि चौधरी हर बार एक ही मुद्दा उठाकर सदन का वक्त बर्बाद कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि इन विरोध प्रदर्शनों को कौन हवा दे रहा है और नए नागरिकता कानून से कौन प्रभावित हो रहा है।’’

चौधरी ने इस मुद्दे पर प्रश्नकाल के दौरान ही चर्चा कराने पर जोर देते हुए कहा कि वह जो मुद्दा उठा रहे हैं, वह रविवार की ही घटना से जुड़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय कार्य मंत्री इस मुद्दे पर जवाब देने से बच रहे हैं।

मंत्री खन्ना ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सरकार के पास हर चीज का जवाब है और कानून—व्यवस्था उसकी पहली प्राथमिकता है।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा के सभी सदस्य सदन से बाहर चले गए।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस विधायक भी सरकार पर महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

उधर, विधान परिषद में सपा सदस्य नरेश उत्तम ने प्रश्न प्रहर के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सदन का बाकी काम रोककर इस पर चर्चा कराने की मांग की।

उत्तम ने आरोप लगाया कि अलीगढ़ में महिलाओं पर अमानवीय व्यवहार और अत्याचार हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरना और प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, इसके बावजूद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

सपा सदस्य की बात को आगे बढ़ाते हुए नेता विपक्ष अहमद हसन ने भी सदन में इस विषय पर चर्चा कराने की मांग की।

सभापति रमेश यादव ने कहा कि यह प्रश्नकाल है। यह मामला शून्य प्रहर में भी उठाया जा सकता है। मगर सपा सदस्य नहीं माने और सदन के बीचोबीच आकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। हंगामे के मद्देनजर सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

पुलिस के अनुसार रविवार को अलीगढ़ के अपर कोट क्षेत्र में महिलाओं को प्रदर्शन करने से रोकने पर भीड़ में से किसी ने पथराव शुरू कर दिया। उसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी। भीड़ को तितर—बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबड़ की गोलियां चलाईं।

इस संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए।

इसे भी  पढ़े : अलीगढ़ : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट बंद, पांच घायल

Uttar pradesh
UP Legislature
Aligarh lathicharge
Yogi Adityanath
BJP
Anti CAA Protest

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Hijab
    अजय कुमार
    आधुनिकता का मतलब यह नहीं कि हिजाब पहनने या ना पहनने को लेकर नियम बनाया जाए!
    14 Feb 2022
    हिजाब पहनना ग़लत है, ऐसे कहने वालों को आधुनिकता का पाठ फिर से पढ़ना चाहिए। 
  • textile industry
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः "कानपुर की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी"
    14 Feb 2022
    "यहां की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी है। जमीनी हकीकत ये है कि पिछले दो साल में कोरोना लॉकडाउन ने लोगों को काफ़ी परेशान किया है।"
  • election
    ओंकार पुजारी
    2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी
    14 Feb 2022
    जहां महिला मतदाता और उनके मुद्दे इन चुनावों में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नतीजे घोषित होने के बाद यह देखना अभी बाक़ी है कि राजनीतिक दलों की ओर से किये जा रहे इन वादों को सही मायने में ज़मीन पर…
  • election
    सत्यम श्रीवास्तव
    क्या हैं उत्तराखंड के असली मुद्दे? क्या इस बार बदलेगी उत्तराखंड की राजनीति?
    14 Feb 2022
    आम मतदाता अब अपने लिए विधायक या सांसद चुनने की बजाय राज्य के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने लगा है। यही वजह है कि राज्य विशेष के अपने स्थानीय मुद्दे, मुख्य धारा और सरोकारों से दूर होते…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,113 नए मामले, 346 मरीज़ों की मौत
    14 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 4 लाख 78 हज़ार 882 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License