NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यमन में हाउथिस को आतंकवादी संगठन घोषित करेगा अमेरिका
हाउथिस के रुप में जाना जाने वाला अंसार अल्लाह साल 2014 से राजधानी साना सहित यमन के अधिकांश क्षेत्रों पर नियंत्रण किए हुए है।
पीपल्स डिस्पैच
11 Jan 2021
यमन में हाउथिस को आतंकवादी संगठन घोषित करेगा अमेरिका

एक फैसला जो यमन संकट को और अधिक जटिल कर सकता है वह ये है कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने सोमवार 11 जनवरी को घोषणा की कि अमेरिका हाउथिस को "आतंकवादी संगठन" घोषित करेगा। इस घोषणा लाखों यमनियों को नुकसान पहुंचाते हुए यहां अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए मुश्किल पैदा होगी और इसमें देश में युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी भी राजनीतिक वार्ता को रद्द करने की क्षमता है।

हाउथिस या अंसार अल्लाह उत्तरी यमन में स्थित एक समूह है। साल 2014 में व्यापक भ्रष्टाचार और इसकी सऊदी अरब के प्रति अधिक झुकाव का दावा करते हुए हाउथिस ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया और अब्दराबबु मसुर हादी के नेतृत्व वाली सरकार को अदन और बाद में सऊदी अरब भागने के लिए मजबूर किया। तब से यह देश के अधिकांश क्षेत्रों और लोगों को नियंत्रित कर रहा है।

अमेरिका और सऊदी अरब इस बात को कहता रहा है कि अंसार अल्लाह इस क्षेत्र में ईरान का प्रॉक्सी हैं। उधर ईरान ने ऐसे किसी भी लिंक से इनकार किया है।

सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2015 से हाउथिस के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है और अरब दुनिया के इस सबसे गरीब देश में खाद्य और चिकित्सा की कमी पैदा करते हुए बड़े पैमाने पर जमीनी और समुद्री नाकेबंदी कर रखी है। इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए और लाखों लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण भूखे रहने और मरने के लिए मजबूर होना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस युद्ध ने यमन में "सदी का सबसे बदतर मानवीय संकट" पैदा कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि यमन के लगभग 80% लोग यानी लगभग 30 मिलियन लोग सहायता के रुप में मिलने वाले खाद्य पदार्थ पर निर्भर हैं।

पोम्पियो ने स्वीकार किया कि इस फैसले से देश में मानवीय दशा प्रभावित होगी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से "इस क्षेत्र में ईरानी सरकार की आगे की घातक गतिविधि का पता लगाना है।"

पोम्पियो के कार्यालय द्वारा तीन शीर्ष हाउथिस अधिकारियों अब्दुल मलिक अल-हाउथी, अब्द अल-खलीक बदर अल-दीन अल-हाउथी और अब्दुल्ला याह्या अल-हकीम को भी विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया।

एक आतंकवादी संगठन के रूप में हाउथिस को घोषित करने के इस फैसले की कई तरह से आलोचना की गई है। कुछ लोगों ने इसे आने वाले जो बाउडेन प्रशासन के लिए इस मामलों को जटिल करने के लिए लिया गया एक फैसला करार दिया है जबकि बाइडेन प्रसाशन यमन में युद्ध में अमेरिकी भागीदारी को समाप्त करने का संकल्प लिया है।

yemen
America
Terrorism
Saudi Arab
Michael Richard Pompeo

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!


बाकी खबरें

  • up
    न्यूज़क्लिक टीम
    शिक्षक उम्मीदवारों ने योगी सरकार को दी 2022 के लिए चुनौती
    07 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक ने इस ग्राउंड रिपोर्ट में लखनऊ में जून 2021 से चल शिक्षक उमीदवारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल उमीदवारों से बात की| दरअसल, 2019 उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रवेश परीक्षा में 69,000 सहायक…
  • Abahlali
    पवन कुलकर्णी
    अबहलाली बेस के नवनिर्वाचित महासचिव मजोंडोलो का संकल्प: "हम प्रतिरोध करेंगे"
    07 Dec 2021
    अपने ज़बरदस्त दमन के दौरान भी अपने प्रभाव का विस्तार करते हुए आयोजित होती रहने वाली अबहलाली बेस मजोंडोलो की इस कांग्रेस ने दक्षिण अफ़्रीका के झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों के इस आंदोलन को लेकर…
  • Omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: प्राथमिक अध्ययन के मुताबिक दोबारा हो सकता है कोरोना संक्रमण
    07 Dec 2021
    एंटीबॉडी, ओमिक्रॉन पर कैसे हमला करती हैं, अभी इसे देखने के लिए परीक्षण चल रहे हैं और आने वाले हफ़्ते में इनके जारी होने की संभावना है।
  • democracy
    डॉ. राजू पाण्डेय
    संविधान दिवस की गूंज और लोकतंत्र को कमज़ोर करने के सुनियोजित प्रयास
    07 Dec 2021
    फ्रीडम हाउस के अनुसार जब से नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तब से राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतन्त्रता में गिरावट आई है और यह गिरावट 2019 में मोदी जी के दुबारा चुने जाने के बाद और तेज…
  • Sudha Bharadwaj
    भाषा
    एल्गार परिषद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सुधा भारद्वाज की ज़मानत के ख़िलाफ़ एनआईए की याचिका ख़ारिज की
    07 Dec 2021
    न्यायमूर्ति यू यू ललित, न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने एनआईए की दलीलों पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘हमें उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License