NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
उत्तराखंड में अमेरिकी महिला ने दर्ज कराया बलात्कार का मामला
उत्तराखंड के ऋषिकेश में अमेरिकी महिला के साथ बलात्कार की ख़बर है तो उत्तर प्रदेश के दादरी में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार हुआ है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Oct 2020
उत्तराखंड में अमेरिकी महिला ने दर्ज कराया बलात्कार का मामला
Image courtesy: Mynet

हाथरस को लेकर देशभर में आक्रोश के बाद भी देश में बलात्कार के मामले किसी भी सूरत कम नहीं हो रहे हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अमेरिकी महिला के साथ बलात्कार की ख़बर है तो उत्तर प्रदेश के दादरी में एक नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है।

उत्तराखंड के ऋषिकेश से ख़बर है कि एक अमेरिकी महिला ने अपने साथ कथित रूप से एक युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज कराया है।

ऋषिकेश के मुनि की रेती थाने के प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि 37 वर्षीया महिला ने शिकायत में कहा है कि तपोवन निवासी अभिनव राय ने उसके साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी।

अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी महिला का आरोप है कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कथित रूप से बलात्कार किया।

दादरी में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार

नोएडा: जिले के दादरी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

घटना की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को थाना दादरी में दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि दादरी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ छह अक्टूबर को उसके घर के सामने रहने वाले तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने थाना दादरी में दर्ज कराई है।

डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Uttrakhand
rape case
crimes against women
women safety
Women safety and security
American woman Rape case

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License