NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
नोएडा में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल एक कर्मचारी की मौत
सेक्टर 4 के ए- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाका हुआ। घटना में रवि कुमार, नदीम, बालकिशन, शंभू, इंद्रदेव सहित करीब छह कर्मचारी झुलस गए थे।’’
भाषा
11 Feb 2021
गैस सिलेंडर
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा: नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर चार में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए करीब छह कर्मचारियों में से एक की बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। कंपनी के मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया, ‘‘सेक्टर 4 के ए- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाका हुआ। घटना में रवि कुमार, नदीम, बालकिशन, शंभू, इंद्रदेव सहित करीब छह कर्मचारी झुलस गए थे।’’

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान बुधवार शाम को रवि की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच जारी है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पवन शर्मा नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 20 में कंपनी के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।

noida
cylinder exploded
Cylinder blast

Related Stories

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में पत्रकार सहित दो लोगों की मौत

नोएडा की एक फैक्ट्री में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

नोएडा : कंपनी मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

बाढ़ का क़हर : दिल्ली नोयडा, पंजाब के कई गाँव ख़तरे में

गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के लोगों को बैंक ने थमाया घर खाली करने का नोटिस

त्रासदी : यूपी और महाराष्ट्र में 5 कर्मचारियों की मौत


बाकी खबरें

  • विकास भदौरिया
    एक्सप्लेनर: क्या है संविधान का अनुच्छेद 142, उसके दायरे और सीमाएं, जिसके तहत पेरारिवलन रिहा हुआ
    20 May 2022
    “प्राकृतिक न्याय सभी कानून से ऊपर है, और सर्वोच्च न्यायालय भी कानून से ऊपर रहना चाहिये ताकि उसे कोई भी आदेश पारित करने का पूरा अधिकार हो जिसे वह न्यायसंगत मानता है।”
  • रवि शंकर दुबे
    27 महीने बाद जेल से बाहर आए आज़म खान अब किसके साथ?
    20 May 2022
    सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान अंतरिम ज़मानत मिलने पर जेल से रिहा हो गए हैं। अब देखना होगा कि उनकी राजनीतिक पारी किस ओर बढ़ती है।
  • डी डब्ल्यू स्टाफ़
    क्या श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की तरफ़ बढ़ रहा है बांग्लादेश?
    20 May 2022
    श्रीलंका की तरह बांग्लादेश ने भी बेहद ख़र्चीली योजनाओं को पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर विदेशी क़र्ज़ लिए हैं, जिनसे मुनाफ़ा ना के बराबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि श्रीलंका में जारी आर्थिक उथल-पुथल…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: पर उपदेस कुसल बहुतेरे...
    20 May 2022
    आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्याएं महंगाई और बेरोज़गारी है। और सत्तारूढ़ दल भाजपा और उसके पितृ संगठन आरएसएस पर सबसे ज़्यादा गैर ज़रूरी और सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देने का आरोप है, लेकिन…
  • राज वाल्मीकि
    मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?
    20 May 2022
    अभी 11 से 17 मई 2022 तक का सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का “हमें मारना बंद करो” #StopKillingUs का दिल्ली कैंपेन संपन्न हुआ। अब ये कैंपेन 18 मई से उत्तराखंड में शुरू हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License