NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
यूरोप
प्राचीन मनुष्य के जीनोम, इंसानों और निएंडरथल मानवों के बीच सह-प्रजनन पर नई रोशनी डालते हैं
एक हालिया अध्ययन में चेक गणराज्य में पाई गई एक महिला की खोपड़ी के परीक्षण और दूसरे में बुल्गारिया के बाचो कीरो गुफा में पाए गए तीन व्यक्तियों के अवशेषों का अध्ययन किया गया है।
संदीपन तालुकदार
14 Apr 2021
Human skeleton

आज पृथ्वी पर यदि कोई एकमात्र जीवित मानव प्रजाति है तो वह होमो सेपियन्स या आधुनिक मानव हैं। हालांकि प्राचीन काल में स्थिति भिन्न थी। तब अन्य मानव प्रजातियाँ भी हुआ करती थीं, उनमें निएंडरथल एवं डेनिसोवांस महत्वपूर्ण थे। ये दोनों ही प्राचीनतम मानव प्रजातियाँ अब इस गृह पर नहीं हैं, लेकिन उनके हस्ताक्षर आज भी आधुनिक इंसानों में अर्थात हमारे भीतर जीवित हैं, जो अपने डीएनए में इन प्रारंभिक मानवों के जींस धारण किये हुए हैं। यह इसलिए संभव हो सका है क्योंकि हमारे पूर्वजों ने उन विलुप्त हो चुके आरंभिक मानवों के साथ सह-प्रजनन में हिस्सा लिया था।

सह-प्रजनन एक स्थापित तथ्य है और इसके परिणामस्वरूप सभी गैर-अफ्रीकी मानव आबादी के भीतर निएंडरथल जींस पाई जाती हैं, जो उनके डीएनए का 2% हिस्सा है। इसके साथ ही मेलानेसियन, एबोरिजिनल आस्ट्रेलियाई एवं पापुआ वंश के लोगों के डीएनए में डेनीसोवन जींस की मात्रा अन्य के मुकाबले कहीं ज्यादा पाई जाती है।

हाल ही में, निएंडरथल के साथ होमो सेपियंस के सह-प्रजनन की कोटि के बारे में नए निष्कर्षों के साथ दो नए आनुवंशिक अध्ययन सामने आये हैं। इन दोनों ही अध्ययनों ने सह-प्रजनन कब हुआ और किस सीमा तक जारी रहा, के बारे में गहराई से अध्ययन किया है।

एक अध्ययन ने चेक गणराज्य में पाई गई एक महिला की खोपड़ी का परीक्षण किया और दूसरे अध्ययन में बुल्गारिया में बाचो किरो गुफा में पाए गए तीन व्यक्तियों के अवशेषों का विश्लेषण किया गया। इन विश्लेषणों से पता चला है कि ये सभी नमूनों की उम्र लगभग 45,000 साल पहले की है। जिस महिला की खोपड़ी का विश्लेषण किया गया, उसे ज्लाटी कुन उपनाम दिया गया है। विश्लेषणों से यह भी पता चला है कि इन सभी नमूनों में निएंडरथल जींस की मात्रा अच्छी-खासी है, और सह-प्रजनन अपेक्षाकृत हाल ही में घटित हुआ था।

जब आधुनिक मनुष्य ने निएंडरथल के साथ संसर्ग किया, तो उनसे उत्पन्न होने वाली संतानों में उच्चतम स्तर पर निएंडरथल डीएनए था, और इसके साथ ही यह कालखंड लंबा है। हालाँकि बाद की पीढ़ियों में यह डीएनए खंड छोटा हो जाता है। इसकी वजह यह है कि मानव डीएनए में निएंडरथल डीएनए को और अधिक नहीं जोड़ा जा सका। इस बात को ध्यान में रखते हुये वैज्ञानिक इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने समय पहले तक डीएनए के मिश्रण को संभव बनाया जा सका था।

बुल्गारिया में स्थित बाचो किरो गुफा के बारे में अनुसन्धान के प्रमुख लेखक मातेजा हजदिनजक ने अपनी टिप्पणी में कहा है “हमने पाया कि बाचो किरो गुफा में रहने वाले लोगों में निएंडरथल पूर्वज होने के प्रमाण का स्तर तकरीबन सभी अन्य आरंभिक मानवों की तुलना में कहीं ज्यादा थी। महत्वपूर्ण तथ्य ये है कि अधिकांश निएंडरथल डीएनए बेहद लम्बें काल खण्डों में आये हैं। इससे जाहिर होता है कि इन व्यक्तियों के फैमिली ट्री में निएंडरथल पूर्वजों की उपस्थिति लगभग पांच से लेकर सात पीढ़ी पीछे से चली आ रही थी।”

बाचो किरो गुफा से निकाले गए अवशेषों पर शोध प्रबंध 7 अप्रैल को नेचर में प्रकाशित किया गया था।

जलाटी कुन पर किये गए विश्लेषण से एक बार फिर से पता चला है कि मात्र 2,000 वर्ष पहले ही महिला को निएंडरथल वंश से अलग कर दिया गया था। जी, 2,000 वर्षों की अवधि मानव इतिहास की तुलना में लंबी अवधि नहीं है। शोधकर्ताओं ने इस बात का भी दावा किया है कि जलाटी कुन अभी तक की खोज में सबसे पुरातन ज्ञात आधुनिक मानव जीनोम का प्रतिनिधित्व करती है।

जलाटी कुन के बारे में शोध, नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित हुआ है, और वह भी 7 अप्रैल के दिन ही।

वैज्ञानिकों ने इन प्राचीन लोगों के वंशजों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की है। रोचक तथ्य यह है कि इनमें से किसी ने भी स्थानीय यूरोपीय आबादी में अपना आनुवांशिक योगदान नहीं दिया है। बाचो-किरो गुफा के उत्खनन से जिन अवशेषों को निकाला गया है, वे यूरोपीयन की तुलना में वर्तमान समय के पूर्वी एशियाई एवं अमेरिकी आबादी के कहीं ज्यादा करीब थे।

इसी प्रकार ज्लाटी कुन के मामले में भी पता चला है कि लगभग 40,000 साल पहले के अवशेष में, यूरोप में पाई जाने वाली आधुनिक मानव आबादी के साथ किसी प्रकार की अनुवांशिक निरन्तरता नहीं मिलती है।

इन अध्ययनों से न सिर्फ यह पता चला है कि निएंडरथल के साथ होमो सेपियंस के सह-प्रजनन की प्रक्रिया, जैसा कि पूर्व में सोचा गया था, की तुलना में काफी हद तक हुई थी, बल्कि इसके जरिये उन्होंने यूरोप में प्रारंभिक मानव प्रवासन के बारे में भी एक समझ प्रदान की है।

Ancient Human Genome
Ancient Human DNA

Related Stories

5700 साल पुरानी च्वींग गम से निकाला गया DNA


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    06 Apr 2022
    देश में कोरोना के आज 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है।
  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र
    05 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की (अ)धर्म संसद से लेकर कर्नाटक-मध्य प्रदेश तक में नफ़रत के कारोबारियों-उनकी राजनीति को देश के ख़िलाफ़ किये जा रहे षडयंत्र की संज्ञा दी। साथ ही उनसे…
  • मुकुंद झा
    बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
    05 Apr 2022
    सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि बिना अनुमति के इतना भव्य मंच लगाकर कई घंटो तक यह कार्यक्रम कैसे चला? दूसरा हेट स्पीच के कई पुराने आरोपी यहाँ आए और एकबार फिर यहां धार्मिक उन्माद की बात करके कैसे आसानी से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमपी : डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 490 सरकारी अस्पताल
    05 Apr 2022
    फ़िलहाल भारत में प्रति 1404 लोगों पर 1 डॉक्टर है। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मानक के मुताबिक प्रति 1100 लोगों पर 1 डॉक्टर होना चाहिए।
  • एम. के. भद्रकुमार
    कीव में झूठी खबरों का अंबार
    05 Apr 2022
    प्रथमदृष्टया, रूस के द्वारा अपने सैनिकों के द्वारा कथित अत्याचारों पर यूएनएससी की बैठक की मांग करने की खबर फर्जी है, लेकिन जब तक इसका दुष्प्रचार के तौर पर खुलासा होता है, तब तक यह भ्रामक धारणाओं अपना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License