NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
अंतरराष्ट्रीय
अंकिता ने अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता, शीर्ष 100 में जगह बनाना तय
अंकिता और कैमिला की जोड़ी ने फाइनल में अन्ना बिलिनकोवा और अनस्तेसिया पोटापोवा की रूसी जोड़ी को 2-6, 6-4, 10-7 से हराया।
भाषा
19 Feb 2021
अंकिता
फाइल फोटो, साभार : Navbharat Times

मेलबर्न : भारत की अंकिता रैना ने शुक्रवार को अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आइलैंड ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।

इस जीत से यह 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी महिला युगल रैंकिंग में अपने करियर में पहली बार शीर्ष 100 में भी शामिल हो जाएगी।

अंकिता और कैमिला की जोड़ी ने फाइनल में अन्ना बिलिनकोवा और अनस्तेसिया पोटापोवा की रूसी जोड़ी को 2-6, 6-4, 10-7 से हराया।

भारतीय खिलाड़ी ने इस जीत से अपनी रूसी जोड़ीदार के साथ 8000 डालर बांटे और उन्हें 280 रैंकिंग अंक मिले। इससे वह अगले सप्ताह जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 94वें स्थान पर पहुंच जाएगी। अंकिता अभी 115वें स्थान पर है।

वह छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सानिया मिर्जा के बाद शीर्ष 100 में जगह बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनेंगी।

अंकिता ने शुक्रवार की जीत से पहले आईटीएफ युगल खिताब और डब्ल्यूटीए 125के सीरीज जीती थी।

पिछले दो सप्ताह अंकिता के लिये यादगार रहे। उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल में भाग लेकर ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के एकल में मुख्य ड्रा का एक दौर का मैच जीता।

अंकिता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह सप्ताह शानदार रहा। कैमिला और मैं पहली बार साथ में खेल रहे थे। हमने ड्रा से केवल 20 मिनट पहले हस्ताक्षर किये थे क्योंकि प्रवेश सूची को लेकर काफी भ्रम बना हुआ था। कैमिला आक्रामक होकर खेलती और उनके स्ट्रोक शानदार हैं। मैंने उसे केवल आक्रामक बने रहने के लिये कहा और उसने ऐसा किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहला डब्ल्यूटीए खिताब और युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह मिलना शानदार है। मैं अब एकल के शीर्ष 100 में जगह बनाने पर ध्यान दूंगी। ’’

अंकिता अगले सप्ताह एडीलेड इंटरनेशनल में खेलेगी।

Ankita Raina
WTA
tennis

Related Stories

विंबलडन: रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध ग़लत व्यक्तियों को युद्ध की सज़ा देने जैसा है! 


बाकी खबरें

  • Himachal Pradesh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 6 महिला मज़दूरों की मौत, दोषियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग
    24 Feb 2022
    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य झुलस गए हैं। फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक मारे गए ज्यादातर लोग और…
  • putin
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस द्वारा डोनबास के दो गणराज्यों को मान्यता देने के मसले पर भारत की दुविधा
    24 Feb 2022
    डोनबास के संदर्भ में, भारत की वास्तविक दुविधा स्वयं के दूर-दराज के प्रदेशों की जमीनी हकीकत को देखते हुए उनके आत्मनिर्णय को लेकर है। 
  • putin
    एपी
    पुतिन की पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा
    24 Feb 2022
    पुतिन ने दावा किया है कि हमले पूर्वी यूक्रेन में लोगों की रक्षा करने के मकसद से किए जा रहे हैं। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह भी किया है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 14,148 नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    24 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.35 फ़ीसदी यानी 1 लाख 48 हज़ार 359 हो गयी है।
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में हिन्दुत्व बेअसर, हिजाब-विवाद, 'सायकिल' पर निशाना और मलिक अरेस्ट
    24 Feb 2022
    यूपी विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के मतदान के बाद सत्ता की लड़ाई और दिलचस्प हो गयी है. सत्ताधारी भाजपा के पांव डगमगाते नज़र आ रहे हैं. पार्टी का हिन्दुत्व एजेंडा भी काम नहीं आ रहा है.
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License