NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
"गोली मारो" नारे के मामले में कोलकाता में एक और गिरफ़्तारी
यह चौथी गिरफ़्तारी है। तीन अन्य गिरफ्तार “भाजपा समर्थकों’’ की तरह बरुआ के खिलाफ भी समुदायों के बीच वैर बढ़ाने, शांति और सौहार्द में खलल डालने, लोगों को डराने-धमकाने समेत अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है।
भाषा
03 Mar 2020
Goli Maro slogan
Image courtesy: Alive News

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जाने के दौरान कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाने के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति को भाजपा का समर्थक बताया जाता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर 24 परगना के घोला सोडेपुर निवासी सुजीत बरुआ (51) को पुलिस ने सोमवार रात हिरासत में लिया था। उसकी पहचान एक फुटेज से की गई थी।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य गिरफ्तार “भाजपा समर्थकों’’ की तरह बरुआ के खिलाफ भी समुदायों के बीच वैर बढ़ाने, शांति और सौहार्द में खलल डालने, लोगों को डराने-धमकाने समेत अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोप है कि इन लोगों ने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो... ’ नारा लगाया।

अधिकारी ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से पंकज प्रसाद और सुरेंद्र कुमार तिवारी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जबकि ध्रुव बसु को शहर की एक अदालत ने सोमवार को उसकी उम्र और बीमारी के कारण जमानत दे दी थी।

उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज को गृह विभाग के साथ साझा किया गया है और महकमे की मंजूरी के बाद ही गिरफ्तारियां की गई हैं।

अधिकारी ने कहा, “ वीडियो के आधार पर पहचाने गए कुछ और लोगों की तलाश जारी है।”

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने घटना में किसी भी कार्यकर्ता की संलिप्तता से इनकार किया है और इसे तृणमूल कांग्रेस का काम बताया है। 
केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को कोलकाता की एक दिन की यात्रा पर आए थे।दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के चुनाव प्रचार और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में हुए प्रदर्शनों में संबंधित नारा लगाए जाने को लेकर विवाद रहा है।

kolkata
Goli Maro Slogan
BJP
BJP Volunteers
mamta banerjee
CAA
NRC

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई पर देखिये: कैसे "सीएम मोदी" ने "पीएम मोदी" की पोल खोली !
    15 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा तुलना करेंगे नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में महंगाई क मुद्दे पर कैसे केंद्रीय सरकार पर सवाल उठाते थे, औऱ आज प्रधानमंत्री होने पर…
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया
    15 Apr 2022
    संगठन ने रफीगंज में 6 दालित बच्चियों के ज़हर खाने के मामले में पीड़ित परिजनों को पूरा इंसाफ दिलाने के संघर्ष को और भी व्यापक बनाने तथा असली मुजरिमों को सज़ा दिलाने का संकल्प लिया।
  • अखिलेश अखिल
    लोकतंत्र के सवाल: जनता के कितने नज़दीक हैं हमारे सांसद और विधायक?
    15 Apr 2022
    देश की आबादी लगातार बढ़ती गई लेकिन आबादी के मुताबिक संसद और विधान सभाओं की सीटें नहीं बढ़ीं। इसका असर ये हुआ कि ऐसा तंत्र बन गया है जिसमें चुनाव तो होते हैं लेकिन नेताओं की जनता से दूरी बढ़ती जाती है।
  • रवि शंकर दुबे
    नफ़रत के बीच इप्टा के ‘’ढाई आखर प्रेम के’’
    15 Apr 2022
    देश में एक-दूसरे के प्रति फैलाई जा रही नफ़रत को इप्टा ने कला के माध्यम से मिटाने की मुहिम चलाई है। इप्टा की ‘’ढाई आखर प्रेम की यात्रा’’ में लोगों को खासकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।  
  • अनिल जैन
    पड़ताल: मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों के जरिए चुनावी तैयारी में जुटी है भाजपा
    15 Apr 2022
    मालवा निमाड़ के इलाके में जो घटनाएं घटी हैं, वे आकस्मिक नहीं हैं। जिस पैटर्न पर देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक पखवाड़े से सांप्रदायिक टकराव का माहौल बनाया जा रहा था, वैसा ही सब कुछ इस इलाके में भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License