NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
विज्ञान
अगले पांच वर्षों में पिघल सकती हैं अंटार्कटिक बर्फ की चट्टानें, समुद्री जल स्तर को गंभीर ख़तरा
वैज्ञानिकों का कहना है कि सबसे बुरी स्थिति आने पर थ्वाइट्स ग्लेशियर के एक हिस्से में तेजी आ सकती है जो अल्प अवधि में वैश्विक समुद्री स्तर के बढ़ने में लगभग पांच प्रतिशत का योगदान दे रहा है।
संदीपन तालुकदार
16 Dec 2021
Antarctic Ice
थ्वाइट्स ग्लेशियर  (फ़ोटो- फ्लिकर.कॉम)

अंटार्कटिक में थ्वाइट्स ग्लेशियर एक महत्वपूर्ण हिम भंडार है। इसके नष्ट होने से गंभीर खतरा पैदा हो सकता है जो पहले से ही समुद्री स्तर में वैश्विक वृद्धि के रूप में दिखने लगा है। थ्वाइट्स ग्लेशियर वैश्विक समुद्री स्तर में लगभग 4 प्रतिशत वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। यह ग्लेशियर एक बर्फ का एक विशाल चट्टान है जो क्षेत्रफल के लिहाज से आंध्र प्रदेश के बराबर होगा। थ्वाइट्स हिम चट्टान 45 किलोमीटर की चौड़ाई के साथ बर्फ के एक बहते हुए लेज (किनारे) के रूप में फिसल कर महासागर में मिल जाता है।

लेकिन, खतरे की घंटी बज चुकी है क्योंकि वैज्ञानिकों ने पाया है कि हिम का यह विशाल चट्टान अगले पांच वर्षों के भीतर टूट कर अलग हो जाने वाला है। वैज्ञानिकों ने अमेरिकी भूभौतिकीय यूनियन की एक बैठक में थ्वाइट्स की सतह पर नई पाई गई दरारों की सूचना दी।

दरार का सबसे महत्वपूर्ण संकेत पूरे हिम चट्टान पर फैली तिरछी दरारों का एक समूह है। इस निष्कर्ष पर टिप्पणी करते हुए, ओरेगन स्टेट विश्वविद्यालय के एकग्लेशियोलॉजिस्ट तथा ग्लेशियरों पर अध्ययन के एक हिस्सा रहे एरिन पेटिट ने कहा ‘पिछले महीने उपग्रहों ने दरारों के साथ-साथ बर्फ की गति में तेजी का अवलोकन किया। यह शेल्फ धीरे धीरे खुल रही दरारों की एक श्रृंखला के साथ एक विंड शील्ड की तरह है। ‘धीरे धीरे, एक दिन एक बड़े धमाके के साथ वहां लाखों दरारें पैदा हो जाएंगी।‘

जब बर्फ की शेल्फ टूट जाएगी तो इसके द्वारा रोके गए ग्लेशियर के बड़े हिस्सों से इसके विघटन और पिघलने में काफी तेजी आ जाएगी। पेटिट के अनुसार, सबसे खराब परिदृश्य थ्वाइट्स के इस हिस्से के तेजी से बढ़ने का कारण बन सकता है जो कम समय में वैश्विक समुद्री स्तर की वृद्धि में लगभग 5 प्रतिशत का योगदान देता है। इसलिए, ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ा खतरा हमारे करीब आ गया है।

इससे भी चिंताजनक बर्फ की चट्टान के नीचे पानी का गर्म होना है जिसका पता वैज्ञानिकों ने एक रोबोटिक सबमर्शिबल की सहायता से लगाया था। थ्वाइट्स का दिलचस्प हिस्सा यह है कि यह समुद्री तल से नीचे जमीन पर स्थित होता है जो तट से दूर होता हैं। गर्म होता समुद्र का पानी नीचे से ग्लेशियर को पिघलाने लगता है। कुछ वैज्ञानिकों का विश्वास है कि ग्लेशियर का पूरी नष्ट हो जाना भी संभव है और कुछ सौ वर्षों में ही ऐसा हो जाएगा जिससे समुद्र के स्तर में लगभग 65 सेंटीमीटर का इजाफा हो जाएगा।

इससे और अधिक विनाश पैदा होगा- थ्वाइट्स के खत्म होने से समीपवर्ती ग्लेशियरों का बहाव कम हो जाएगा और पूरे पश्चिमी अंटार्कटिक बर्फ की चादर को नुकसान हो सकता है। पश्चिमी अंटार्कटिक बर्फ की चादर में वैश्विक समुद्रीस्तर की वृद्धि का लगभग 3.3 मीटर शामिल है।

पेटिट सहित शोधकर्ताओं की टीम इंटरनेशनल थ्वाइट्स ग्लेशियर सहयोग(आईटीजीसी) का हिस्सा है जिसका लक्ष्य प्रमुख ग्लेशियर के भविष्य का पता लगाना है। आईटीजीसी अमेरिका तथा ब्रिटेन द्वारा समर्थित एक बहुस्तरीय कार्यक्रम है। थ्वाइट्स ग्लेशियर किसी अन्य अनुसंधान केंद्र से बहुत दूर है और वहां पहुंचना एक वास्तविक चुनौती है। 2019-20 की गर्मियों में आईटीजीसी के पहले अभियान को भारी तूफान की गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

थ्वाइट्स शोधकर्ताओं की टीम ने अपने निष्कर्षो को प्रदर्शित करने के लिए बर्फ की चट्टान के कंप्यूटर मॉडलों को प्रस्तुत किया। उन्होंने क्रायोस्फीयर जर्नल में थ्वाइट्स के बारे में अपने मॉडल का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मॉडलों ने पूर्वानुमान लगाया कि पिछले पांच वर्षों में सतह पर बड़ी दरारें देखी गई हैं जो बर्फ के पिघलने से खुली हैं। कई दरारों को थ्वाइट्स ग्लेशियर के मध्य की ओर बढ़ते हुए पाया गया।

उदाहरण के लिए, एक दरार जिसे ‘ द डैगर‘ का नाम दिया गया है अब बर्फ की चट्टान के बीच तक विस्तारित हो रही है। पेटिट के अनुसार, जैसे ही यह बीच में पहुंचेगी, ये दरारें नीचे की घाटियों में कई आरंभिक दरारों को बढ़ा और पैदा कर सकती हैं जिससे चट्टान और अधिक कमजोर हो जाएगी।

टीम द्वारा देखी गई नवीनतम दरार तिरछे फ्रैक्चर के रूप में दिखाई पड़ रही है जो 40 किमी से अधिक दूरी तक फैली हुई है। पेटिट ने सावधान किया कि बर्फ की चट्टान के टूटने की इस खतरनाक गति के कारण कई संभावित खतरे पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘बर्फ की चट्टान का टूटना एक चेतावनी होगी कि थ्वाइट्स और शेष पश्चिमी अंटार्कटिक बर्फ की चादरें कुछ ही दशकों के भीतर बड़े नुकसान की शुरुआत कर सकती हैं, खासकर अगर कार्बन उत्सर्जन में कमी आना शुरु नहीं हुई तो। हो सकता है, मेरी मृत्यु से पहले मैं इनमें से कुछ को देखना शुरु भी कर दूं।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Antarctic Ice Shelf May Disintegrate in 5 Years, Posing Grave Threat to Sea-Level

Thwaites Glacier
Antarctic Ice Shelf
West Antarctic Ice Sheet
Erin Pettit
International Thwaites Glacier Collaboration
ITGC
Sea-Level Rise
global warming
Carbon Emission
climate change

Related Stories

गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा

मज़दूर वर्ग को सनस्ट्रोक से बचाएं

लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

लगातार गर्म होते ग्रह में, हथियारों पर पैसा ख़र्च किया जा रहा है: 18वाँ न्यूज़लेटर  (2022)

अंकुश के बावजूद ओजोन-नष्ट करने वाले हाइड्रो क्लोरोफ्लोरोकार्बन की वायुमंडल में वृद्धि

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान

दुनिया भर की: गर्मी व सूखे से मचेगा हाहाकार

जलविद्युत बांध जलवायु संकट का हल नहीं होने के 10 कारण 

संयुक्त राष्ट्र के IPCC ने जलवायु परिवर्तन आपदा को टालने के लिए, अब तक के सबसे कड़े कदमों को उठाने का किया आह्वान 


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License