NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में कम से कम आठ लोग मारे गए
ये प्रदर्शनकारी ज्यादातर सरकारी कर्मचारी और बेरोज़गार युवा हैं जो अपने बकाया वेतन के समय पर वितरण और नौकरी के अवसरों की मांग कर रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
09 Dec 2020
इराक

मंगलवार 8 दिसंबर को जारी इराक के कुर्दिस्तान में विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई में कम से कम आठ लोग मारे गए। सोमवार को छह लोग उस समय मारे गए जब सुरक्षा बलों और सत्तारूढ़ दलों के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी। ये प्रदर्शनकारी समय पर अपने वेतन देने और नौकरियों की मांग कर रहे थे। मंगलवार को इसी तरह की घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई।

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 3 दिसंबर को उस समय शुरू हुआ था जब हज़ारों शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों ने अपने वेतन में देरी को लेकर क्षेत्रीय सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए केआरजी प्रेसिडेंट नेचिरवन बरजानी के इस्तीफे की मांग की थी। इन प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र की विधायिक के लिए नए सिरे से चुनाव कराने की भी मांग की। इन प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए जिन्होंने नए रोज़गार के अवसरों की मांग की।

विकेंड के दौरान ये विरोध प्रदर्शन जारी रहा। ये प्रदर्शन सोमवार को उस समय तेज़ हो गया जब सुरक्षा बलों और सत्ताधारी दलों के कैडरों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया जिसमें छह लोग मारे गए और कम से कम 26 घायल हो गए। सुलेमानिया शहर में मार्च निकालने से उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर केनन का इस्तेमाल किया। सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र के विभिन्न अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पर आक्रमकता दिखाई।

इन प्रदर्शनकारियों ने राजधानी एर्बिल के पास सत्तारूढ़ राजनीतिक दलों पैट्रियॉटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान (पीयूके), कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी (केडीयू) और गोरान (चेंज मूवमेंट) के कार्यालयों में आग लगा दिया। इन दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गोलीबारी में कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

बरज़ानी की अगुवाई वाली कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार इस साल अक्टूबर महीने से फंड की कमी का हवाला देते हुए अपने कुल 1.2 मिलियन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने में विफल रही है। हालांकि, इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फंड की कमी सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार का परिणाम है। संघीय सरकार के साथ समझौता करने के क्षेत्रीय सरकार की अनिच्छा और संघीय बजट में 12% हिस्सेदारी के बदले में स्वतंत्र रूप से 446,000 बैरल से अधिक तेल बेचने के अपने अधिकार को छोड़ने के निर्णय को इन दलों के नेताओं द्वारा व्यक्तिगत हितों की रक्षा करने के प्रयास के रूप में देखा गया है।

विपक्षी दलें, इराक के राष्ट्रपति बरहम सलेह, इराक के मानवाधिकार आयोग और इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने इस सरकारी दमन की निंदा की है और सरकार से प्रदर्शनकारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का हल निकालने को कहा है।

Iraq
Anti-government demonstrations
Kurdistan Region
Patriotic Union of Kurdistan
Kurdistan Democratic Party

Related Stories

'जितनी जल्दी तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान को स्थिर करने में मदद मिलेगी, भारत और पश्चिम के लिए उतना ही बेहतर- एड्रियन लेवी

साल के अंत तक इराक़ छोड़ देंगे सभी अमेरिकी सैनिक

इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की

सीरिया और इराक़ में अमेरिकी हवाई हमले में एक बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल

इराक़ : एक्टिविस्टों की हत्या के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों पर कार्रवाई में प्रदर्शनकारी की मौत, 13 घायल

इराक़ ने अमेरिका से देश से अपने सैनिकों की वापसी में तेज़ी लाने के लिए कहा

बढ़ती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ इराक़ में विरोध प्रदर्शन, प्रमुख तेल रिफ़ाइनरी बंद

इराक़ के लोगों ने सरकार की 2021 की रोजगार नीति का विरोध किया, सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरियों की मांग की

इराक़ी अदालत ने अबू महदी की हत्या मामले में ट्रम्प के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया

इराक़ : जनता ने सुलेमानी और अल-मुहंदिस हत्या की बरसी पर अमेरिकी सैनिकों की वापसी की मांग की


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License