NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लेबनान में सरकार विरोधी प्रदर्शन फिर से शुरू
विरोध प्रदर्शनों में दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के बीच टकराव हुआ साथ ही साथ सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच भी टकराव की घटना सामने आई। इस घटना में 48 प्रदर्शनकारी घायल हो गए वहीं गंभीर रूप से घायल ग्यारह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीपल्स डिस्पैच
08 Jun 2020
लेबनान

रविवार 7 जून को राजधानी बेरूत में सरकार विरोधी उग्र प्रदर्शन हुआ। लेबनान में मार्च के मध्य में कोरोनावायरस को लेकर प्रतिबंधों में ढील देने के बाद से यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है। इसे रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने बर्बर्तापूर्ण कार्रवाई जिससे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने सशस्त्र शिया राजनीतिक गुट हिजबुल्लाह के ख़िलाफ़ नारेबाजी करने के बाद संप्रदायवादी तनाव को जन्म दिया। लेबनानी सेना ने इस स्थिति को रोकने के लिए दोनों विरोधी पक्षों के बीच मोरचाबंदी की।

लेबनान रेड क्रॉस ने बताया कि रविवार के हुए विरोध प्रदर्शनों में 48 प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं, जिनमें से 11 को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। इसकी प्रतिक्रिया में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को ब्लॉक करते हुए इलाक़े में कचरे के डिब्बे को भी आग लगा दी।

बेरूत के कुछ हिस्सों में दो विरोधी राजनीतिक गुटों के बीच टकराव हुई। इसमें एक ईसाई-शिया पड़ोस में एक टिंडरबॉक्स जैसा क्षेत्र शामिल है जो 1975-1990 के लेबनानी गृह युद्ध की शुरुआत से जुड़ा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती हुई जिसमें दो विरोधी समूहों को अलग करने के लिए सेना द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।

हिजबुल्लाह के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस समूह को निःशस्त्र कर दिया जाए और इसका असैनिकीकरण कर दिया जाए। हिजबुल्लाह एकमात्र राजनीतिक गुट है जिसे गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद उसे हथियार रखने की अनुमति दी गई है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार हथियार केवल लेबनानी सेना के हाथों में होने चाहिए। हिज़्बुल्लाह समर्थकों ने जवाब में "शिया, शिया" का नारा लगाया, साथ ही दोनों तरफ से एक दूसरे को नीचा दिखाने वाले नारे लगाए गए।

लेबनान गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद से लेबनान अब तक के सबसे ख़राब आर्थिक संकट में फंस गया है। देश में बेरोज़गारी और ग़रीबी चरम पर है और वर्तमान में बेरोज़गारी दर 35% है और ग़रीबी का आंकड़ा 45% है। लेबनान बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय ऋण से भी परेशान है। इसका सार्वजनिक ऋण वर्तमान में इसके सकल घरेलू उत्पाद का 170 प्रतिशत के क़रीब है।

देश की मुद्रा लेबनानी पाउंड ने भी अपने मूल्य का एक बड़ा प्रतिशत खो दिया है, आधिकारिक सरकारी दर फिलहाल 1 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1507 पाउंड है, जबकि काले बाज़ार में 4000 पाउंड के क़रीब है। लेबनानी सरकार अर्थव्यवस्था को रफ़्तार देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कई बिलियन डॉलर सहायता पैकेज की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि ये भारी बजट कटौती जैसे कठोर उपायों की शर्तों पर है।

Lebanon
Lebanon Protest
Anti-government protesters
Coronavirus

Related Stories

प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?

कोविड-19 टीकाकरण : एक साल बाद भी भ्रांतियां और भय क्यों?

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे

हम भारत के लोग: समृद्धि ने बांटा मगर संकट ने किया एक

स्पेन : 'कंप्यूटर एरर' की वजह से पास हुआ श्रम सुधार बिल

दिल्ली: क्या कोरोना के नए मामलों में आई है कमी? या जाँच में कमी का है असर? 

कोविड पर नियंत्रण के हालिया कदम कितने वैज्ञानिक हैं?

अमीरों के लिए आपदा में अवसर बनी कोरोना महामारी – ऑक्स्फ़ाम इन्टरनेशनल की रिपोर्ट

क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?


बाकी खबरें

  • भाषा
    सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज किया, कई जगह छापे मारे
    20 May 2022
    अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
  • भाषा
    पेगासस मामला : न्यायालय ने जांच रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा बढ़ाई
    20 May 2022
    शीर्ष अदालत ने कहा कि इजराइली स्पाईवेयर को लेकर 29 ‘प्रभावित’ मोबाइल फोन की जांच की जा रही है और यह प्रक्रिया चार हफ्ते में पूरी कर ली जानी चाहिए।
  • वसीम अकरम त्यागी
    ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है
    20 May 2022
    आज जब देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब मेरठ शहर में नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत शहर की प्रमुख दीवारों, चौराहों पर पेंटिंग बनाई गई हैं। लेकिन कुछ तत्वों को यह भी बर्दाश्त नहीं…
  • पीपल्स डिस्पैच
    यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत
    20 May 2022
    जबकि यूक्रेन ने वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है, रूसी सेना ने इस सप्ताह के शुरू में मारियुपोल के अज़ोवस्टल स्टील प्लांट में सैकड़ों यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण के बाद डोनबास में एक बड़ी…
  • पवन कुलकर्णी
    दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 
    20 May 2022
    श्रमिकों की एक प्रमुख मांग उनके बीच में सबसे कम वेतन पाने वालों को R1,000 की मासिक वृद्धि को लेकर बनी हुई है। हालाँकि, कंपनी R800 से अधिक वेतन में वृद्धि करने से इंकार कर रही है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License