NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में नस्लभेद-विरोधी प्रदर्शन तेज़
मिनियापोलिस पुलिस की थर्ड प्रेसिंक्ट पर स्थित इमारत को कल प्रदर्शनकारियों द्वारा जला दिया गया। इसे दो दिनों से प्रदर्शनकारियों ने घेर रखा था।
पीपल्स डिस्पैच
29 May 2020
नस्लभेद-विरोधी

संयुक्त राज्य अमेरिका में मिनियापोलिस शहर में दो दिनों के विरोध के बाद प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार 28 मई को शहर के एक पुलिस कार्यालय पर हमला कर दिया। मिनियापोलिस पुलिस के कार्यालय के थर्ड प्रेसिंक्ट पर बनी इमारत को नाराज़ शहरवासियों ने जला दिया। ये लोग हाल ही में हुई एक अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का विरोध कर रहे हैं।

25 मई को जब से 46 वर्षीय फ्लॉयड का लाइव वीडियो वायरल हुआ तब से पुलिस की नस्लवादी और हत्याओं के ख़िलाफ़ मिनियापोलिस और अमेरिका भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कार्यालय के जिस अहाते में आग लगाई गई वह वही है जिसमें फ्लॉयड की हत्या के आरोपी चार पुलिस अधिकारी सेवारत थे।

हालांकि सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत चार अधिकारियों को निकाल दिया और संघीय जांच ब्यूरो के साथ जांच शुरू की लेकिन आरोपियों पर अभी तक मुकदमा नहीं किया गया है। फ्लॉयड का परिवार और प्रदर्शनकारी हत्या में शामिल अधिकारियों पर तुरंत मुकदमा करने की मांग कर रहे हैं।

27 मई तक सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने इस मांग को उठाते हुए तीसरे अहाते के भवन की घेराबंदी कर दी थी और पुलिस अधिकारियों को उन्हें खुद ही अंदर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। शहर के मेयर, राज्य के गवर्नर और मिनेसोटा राज्य के अन्य प्रमुख नेताओं के समर्थन के बावजूद मिनियापोलिस में प्रदर्शनकारियों पर हिंसक पुलिस कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट्स और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ आंसू गैस, डंडों और रबर की गोलियों का इस्तेमाल करने का पुलिस पर आरोप है। 28 मई को रहस्यमय परिस्थितियों में एक प्रदर्शनकारियों मृत पाए गए जिनके शरीर पर बंदूक की गोली के निशान थे। इस बीच अमेरिका के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन पर भी पुलिस की कार्रवाई हुई।

इसने इमारत के संबंधित अहाते में विरोध प्रदर्शन को तेज़ कर दिया जिसे 28 मई को पुलिस को छोड़ना पड़ा और भागने के लिए मजबूर किया गया। देर रात प्रदर्शनकारी ख़ाली इमारत में घुस गए और उस स्थान को जला दिया।

USA
Racism
Anti-racist protest

Related Stories

युवा श्रमिक स्टारबक्स को कैसे लामबंद कर रहे हैं

अमेरिका में फ्लॉयड की बरसी पर रखा गया मौन, निकाली गईं रैलियां

अमेरिकी नागरिक समाज समूह ने "प्रोटेक्ट द रिज़ल्ट" के लिए देशव्यापी प्रदर्शन की योजना बनाई

सूडान में लगातार हो रही नस्लीय हत्या के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

अमेरिका में नस्लवाद-विरोध तेज़ होने के साथ प्रदर्शनकारियों पर हिंसा बढ़ी

नस्लवादियों के खिलाफ उठ खड़े होइए : स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के आतंक रोधी प्रमुख ने कहा

अमेरिकी बहुत ही चालाक हैं, हमें ट्विटर पर आंदोलन करना सिखा दिया और खुद सड़क पर निकले हैं

अमेरिका को जो चिंगारी जला रही है उसका बारूद सदियों से तैयार होते आ रहा है

Black Lives Matter और अन्य अधिकार  संगठनों ने प्रदर्शनकारियों पर हमले के लिए ट्रंप पर मुक़दमा दायर किया

जॉर्ज फ़्लॉयड हत्या मामला : चारों आरोपी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज


बाकी खबरें

  • Khoj Khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर: किसान और प्रिंस से जगी आस, लेकिन कश्मीर में ख़ुर्रम परवेज़ की गिरफ़्तारी से गहराई चिंता
    25 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने आगे की रणनीति, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में हुए समझौते के साथ बात की दलित युवा प्रिंस के आईआईटी मुंबई में दाख़िले के बारे में। इसके अलावा कश्मीर में…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    Apple और पेगासस आमने सामने! क्या जागेगी मोदी सरकार ?
    25 Nov 2021
    'बोल के लब आज़ाद हैं तेरे' के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा, पेगासस मामले पर मोदी सरकार की चुप्पी पर चर्चा कर रहे हैंI पेगासस को खिलाफ Apple Inc ने मुकदमा कर दिया है, परन्तु मोदी सरकार…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में अनीमिया, भुखमरी के शिकार बच्चे बढ़े, दिल्ली में श्रमिकों ने की हड़ताल और अन्य ख़बरें
    25 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी NFHS-5 की हालिया रिपोर्ट, दिल्ली में श्रमिकों ने की हड़ताल और अन्य ख़बरों पर।
  •  Is our country no longer safe for children
    सोनिया यादव
    क्या हमारा देश बच्चों के के लिए सुरक्षित नहीं रह गया?
    25 Nov 2021
    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वार्षिक के मुताबिक भारत में पिछले तीन साल में बच्चों के ख़िलाफ़ 4,18,385 अपराध दर्ज किए गए। इनमें पॉक्सो एक्ट के तहत करीब 1,34,383 मामले दर्ज हुए।
  • strike
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में मज़दूरों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    25 Nov 2021
    आज यानि 25 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में सेंट्रल ट्रेड यूनियनों, स्वंतत्र फ़ेडरेशनों एवं कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर दिल्ली-एनसीआर में कर्मचारियों और असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों ने इस हड़ताल में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License