NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
दिल्ली के छठे सीरो सर्वे में 90% से ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब यह है कि दिल्ली को महामारी की दूसरी लहर जैसी तबाही मचाने वाली किसी अन्य लहर का सामना तब तक नहीं करना पड़ेगा, जब तक कि वायरस का कोई अन्य गंभीर स्वरूप सामने नहीं आता.
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Oct 2021
covid

नई दिल्ली: दिल्ली में कराए गए छठे सीरो सर्वे में शामिल 90 फीसदी से अधिक लोगों के शरीर में कोरोनावायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पायी गई है. सरकार को बुधवार को सौंपी गई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है.

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब यह है कि दिल्ली को महामारी की दूसरी लहर जैसी तबाही मचाने वाली किसी अन्य लहर का सामना तब तक नहीं करना पड़ेगा, जब तक कि वायरस का कोई अन्य गंभीर स्वरूप सामने नहीं आता.

अधिकारी ने कहा, ‘हालांकि, सीरो सर्वे में उच्च स्तर पर एंटीबॉडी विकसित होने की जानकारी सामने आने के बावजूद हम ये नहीं कह सकते कि दिल्ली ने हर्ड इम्युनिटी (सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता) प्राप्त कर ली है.’

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘हमने छठे सीरो सर्वेक्षण के दौरान एकत्र किए गए नमूनों में से 90 फीसदी से अधिक में कोविड एंटीबॉडी का पता लगाया है.’

छठे सीरो सर्वे के अंतर्गत 24 सितंबर से नमूने एकत्र करना शुरू किया गया था. राष्ट्रीय राजधानी से कुल 28,000 नमूने एकत्र किए गए थे.

सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक जिले में सीरो सकारात्मक दर 85 फीसदी से अधिक रही जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक रही.

गौरतलब है कि दिल्ली में जनवरी में कराए गए पांचवें सीरो सर्वेक्षण में 56 फीसदी से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पायी गई थी।  

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,156 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 9,445 मामले, महाराष्ट्र से 1,485 मामले, तमिलनाडु से 1,075 मामले, पश्चिम बंगाल से 976 मामले, आंध्र प्रदेश से 567 मामले, ओडिशा से 549 मामले, मिज़ोरम से 547 मामले, कर्नाटक से 282 मामले, हिमाचल प्रदेश से 261 मामले, असम से 244 मामले, तेलंगाना से 186 मामले, जम्मू कश्मीर और मणिपुर से 70-70 मामले, मेघालय से 51 मामले और पुडुचेरी से 40 मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 733 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 622 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 38 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 15 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 12 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, पंजाब, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, गोवा और मध्य प्रदेश में हुई है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

COVID-19
Delhi
immunity
sero-survey in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    ‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’
    05 Apr 2022
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव रहमानी ने आज के दौर को 1857 और 1947 के दौर से ज़्यादा घातक बताया है।
  • भाषा
    ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की
    05 Apr 2022
    यह कुर्की मुंबई में एक 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। 
  • सोनया एंजेलिका डिएन
    क्या वैश्वीकरण अपने चरम को पार कर चुका है?
    05 Apr 2022
    पहले कोरोना वायरस ने एक-दूसरे पर हमारी आर्थिक निर्भरता में मौजूद खामियों को उधेड़कर सामने रखा। अब यूक्रेन में जारी युद्ध ने वस्तु बाज़ार को छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह भूमंडलीकरण/वैश्वीकरण के खात्मे…
  • भाषा
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2022
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था।
  • भाषा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव
    05 Apr 2022
    हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मनोहर लाल द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License