NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लैटिन अमेरिका
अर्जेंटीना लीमा ग्रुप से हटा और वेनेज़ुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की
लीमा समूह लैटिन अमेरिका में दक्षिणपंथी सरकारों का एक धरा है और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट (ओएएस) और यूरोपीय संघ (ईयू) का समर्थन हासिल है।
पीपल्स डिस्पैच
26 Mar 2021
अर्जेंटीना लीमा ग्रुप से हटा और वेनेज़ुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की

24 मार्च को अर्जेंटीना आधिकारिक तौर पर लैटिन अमेरिका में अमेरिका समर्थक लीमा समूह से हट गया है। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज की प्रगतिशील सरकार ने कहा कि संगठन के सदस्य के रूप में वेनेजुएला के विपक्ष के एक हिस्से की भागीदारी ने उन स्थितियों को अपनाने का नेतृत्व किया था जिसका सरकार समर्थन नहीं करती थी।

एक बयान में अर्जेंटीना के विदेश मामलों के मंत्रालय ने वेनेजुएला के खिलाफ इस समूह द्वारा बढ़ावा दिए गए अलगाव नीतियों को खारिज कर दिया और कहा कि "वेनेजुएला के लोगों की मदद करने का सबसे अच्छा तरीका एक समावेशी संवाद की सुविधा देना है जो किसी विशेष क्षेत्र का पक्ष नहीं लेता है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण के साथ बहुमत से स्वीकार किए गए चुनाव को जीतता है।”

अर्जेंटीना की सरकार ने भी वेनेजुएला पर अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा सख्त नियमों की आलोचना की। बयान में कहा गया है कि "इस क्षेत्र में महामारी के कहर बरपाए जाने के संदर्भ में वेनेजुएला और उसके अधिकारियों पर लगाए गए प्रतिबंधों और नाकेबंदी के साथ-साथ 2020 में अस्थिर करने के प्रयासों ने इसके नागरिकों की स्थिति को और बिगाड़ दिया है विशेष रूप से इसके सबसे कमजोर क्षेत्रों को और बदतर बना दिया है।

इस देश ने पुष्टि की कि यह "क्षेत्रीय स्थिरता को बरकार रखने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक राष्ट्र की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने वाले शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक समाधानों की तलाश करेगा।"

लीमा समूह लैटिन अमेरिका में दक्षिणपंथी सरकारों का एक समूह है और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट (ओएएस) और यूरोपीय संघ (ईयू) का समर्थन है। इसे अगस्त 2017 में पेरू की राजधानी लीमा में स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की संवैधानिक सरकार के खिलाफ राजनयिक कानूनों को सख्त करना और उनको इस्तीफे के लिए मजबूर करना था।

पूर्व रूढ़िवादी राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री के शासन के तहत, अर्जेंटीना ने इस समूह के साथ गठबंधन किया और बोलिवेरियन रिपब्लिक ऑफ वेनेजुएला पर क्षेत्रीय दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिकी हितों के साथ देश की विदेश नीति का गठबंधन किया। देश के खिलाफ हिंसक अस्थिरता वाले कार्रवाईयों तथा अन्य मुद्दों के साथ अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में विपक्षी नेता जुआन गाएदो की अवैध स्व-घोषणा के लिए इस समूह ने वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका के एकपक्षीय सख्त प्रतिबंधों के लिए अपना समर्थन दिया है।

Argentina
Venezuela
Latin America
EU
OAS

Related Stories

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

केवल विरोध करना ही काफ़ी नहीं, हमें निर्माण भी करना होगा: कोर्बिन

लैटिन अमेरिका को क्यों एक नई विश्व व्यवस्था की ज़रूरत है?

"एएलबीए मूल रूप से साम्राज्यवाद विरोधी है": सच्चा लोरेंटी

मैक्रों की जीत ‘जोशीली’ नहीं रही, क्योंकि धुर-दक्षिणपंथियों ने की थी मज़बूत मोर्चाबंदी

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

चीन और लैटिन अमेरिका के गहरे होते संबंधों पर बनी है अमेरिका की नज़र


बाकी खबरें

  • farmers
    शंभूनाथ शुक्ल
    सरकार औपनिवेशक नीतियां न लादे!
    28 Jul 2021
    संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता जा रहा है और सरकार किसी भी सर्वमान्य हल की तरफ़ बढ़ने का संकेत नहीं दे रही है। यह सरकार की ज़िद है और लोकतंत्र-विरोधी काम है।
  • p
    कुमुदिनी पति
    मनोरंजन का कारोबार बनाम पॉर्न का बाज़ार
    28 Jul 2021
    आखिर हम कैसे फर्क करें कि राज का धंधा इरोटिका से जुड़ा था या पॉर्न उद्योग से? हम कैसे समझें कि वह अपनी टीम के साथ जो कुछ कर रहा था वह समाज के लिए अस्वस्थ है या नहीं और कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी…
  • पीपल्स डिस्पैच
    म्यांमार में 4,800 खदान कर्मचारियों की हड़ताल के छह महीने पूरे
    28 Jul 2021
    माइनिंग वर्कर्स फ़ेडरेशन ऑफ़ म्यांमार से जुड़े ये खनिक फ़रवरी में सैन्य तख़्तापलट के बाद से हड़ताल पर हैं। उनकी लंबी हड़ताल ने सैन्य शासन के राजस्व को प्रभावित किया है।
  • neoliberalism
    अजय गुदावर्ती
    नवउदारवाद के तीन ऐसे रास्ते जिन्होंने नए भारत में राजनीति को बदल दिया है
    28 Jul 2021
    आज के नेता विचारधारा की परवाह नहीं करते हैं और एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आते-जाते रहते हैं, और फिर भी वे जनता के हितों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं। आख़िर ऐसा क्यों है?
  • सफाइकर्मचारियों की हड़ताल
    अजीत सिंह
    उत्तराखंड में स्वच्छता के सिपाही सड़कों पर, सफाई व्यवस्था चौपट; भाजपा मांगों से छुड़ा रही पीछा
    28 Jul 2021
    उत्तराखंड राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वच्छता और सफ़ाई व्यवस्था में लगे हजारों की तादाद में सफ़ाईकर्मी अपना काम छोड़ कर हड़ताल पर हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License