NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तान में सेना ने डॉक्टरों को पीपीई देने का किया वादा
बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में 47 डॉक्टरों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।
एपी
08 Apr 2020
पाकिस्तान
Image courtesy: Prabhasakshi

क्वेटा (पाकिस्तान): पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को वादा किया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से लड़ने में रक्षा कवच उपकरण (पीपीई) की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद कुछ समय के लिए जेल भेजे गए डॉक्टरों को वह उपकरण मुहैया कराएंगे।

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में 47 डॉक्टरों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। प्रांतीय प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने बताया कि बाद में उसी दिन इन डॉक्टरों को रिहा कर दिया गया।

मंगलवार को सेना ने एक बयान में कहा, ‘ पीपीई समेत अन्य आपात चिकित्सीय उपकरणों को क्वेटा भेजा जा रहा है।’’

इनमें से कुछ डॉक्टरो का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और उनके कुछ सहकर्मियों के साथ मार-पीट भी की। हालांकि इन डॉक्टरों ने अपने नाम नहीं बताए क्योंकि इस बयान के बाद उन पर कार्रवाई हो सकती है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से दो डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक संक्रमण के 4,004 मामले आए हैं और उनमें से 54 की मौत हो चुकी है। इनमें से कई मामले पड़ोसी देश ईरान के तीर्थस्थलों से लौटकर आने वाले लोगों से जुड़े हैं। पाकिस्तान में 14 अप्रैल तक बंद है।

वहीं ईरान के अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों में लक्षण नहीं दिख रहे हैं, अब जांच का दायरा बढ़ाकर उन तक भी ले जाएगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बीमारी को नियंत्रण में लाने में मध्य मई तक का समय लग सकता है।

पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस के 109,000 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 4,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जॉर्डन में 350 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और छह लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं मिस्र में रमजान महीनें में सभी तरह के उत्सव और देर शाम धार्मिक प्रार्थनाओं पर रोक लगा दी गई है। धार्मिक मंत्रालय ने कहा है कि मस्जिद इफ्तार का आयोजन नहीं करेंगे।

वहीं इजराइल ने मंगलवार को कहा कि वह रविवार से सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादातार लोगों के लिए मास्क पहनने की जरूरत अनिवार्य कर रहा है।

इजराइल में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 9,200 से ज्यादा है और 65 लोगों की मौत हो गई है।

Pakistan
COVID-19
Coronavirus
PPE kit
Pakistani Army

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • CORONA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    23 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 67 हज़ार 31 हो गयी है।
  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License