NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
खेल
बैडमिंटन का एशियाई चरण: कोरोना पॉजिटिव आने के बाद साइना बाहर, प्रणय के नमूने में विरोधाभासी नतीजे
बीएआई ने बयान में कहा, ‘‘पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों खिलाड़ियों को कम से कम 10 दिन पृथकवास में रखने के लिए अस्पताल ले जाया गया। साइना के साथ करीबी संपर्क के कारण पारूपल्ली कश्यप भी टूर्नामेंट से हट गए हैं और अपने होटल के कमरे में पृथकवास में हैं।’’
भाषा
12 Jan 2021
 साइना

बैंकॉक: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद योनेक्स थाईलैंड ओपन से हटा दिया गया जबकि एचएस प्रणय को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनका नतीजा पॉजिटिव आने के बाद फिर नेगेटिव आया जिससे इस सुपर 1000 टूर्नामेंट में उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता है।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप को भी अपनी पत्नी और साथी खिलाड़ी साइना के साथ करीबी संपर्क के कारण टूर्नामेंट से हटने को बाध्य होना पड़ा।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने बयान में कहा, ‘‘पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों खिलाड़ियों को कम से कम 10 दिन पृथकवास में रखने के लिए अस्पताल ले जाया गया। साइना के साथ करीबी संपर्क के कारण पारूपल्ली कश्यप भी टूर्नामेंट से हट गए हैं और अपने होटल के कमरे में पृथकवास में हैं।’’

बीएआई के बयान में दावा किया गया कि प्रणय भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने हालांकि कहा कि पहले के नमूनों में विरोधाभासी नतीजे आने के बाद प्रणय का पुन: परीक्षण किया गया है।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘समान नमूने के दोबारा परीक्षण के बाद भारत का एक खिलाड़ी और जर्मनी तथा मिस्र के दोनों खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए। इन तीनों खिलाड़ियों का आज पुन: परीक्षण होगा।’’

साइना और प्रणय पिछले महीने की इस संक्रमण से उबरे थे और भारतीय टीम के साथ एशियाई चरण के थाईलैंड ओपन (12-17 जनवरी) और टोयोटा थाईलैंड ओपन (19-24 जनवरी) तथा एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 (27-31 जनवरी) में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे थे।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने कहा कि उन्हें अपने कोविड परीक्षण की रिपोर्ट नहीं मिली है।

साइना ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे कल से अपने कोविड परीक्षण की रिपोर्ट नहीं मिली है जिससे काफी भ्रम की स्थिति है और आज मैच के लिए वार्म अप से पहले उन्होंने मुझे बैंकॉक में अस्पताल में जाने को कहा... उन्होंने बताया कि मैं पॉजिटिव हूं... नियमों के अनुसार रिपोर्ट पांच घंटे में आ जानी चाहिए।’’

साइना को मंगलवार को पहले दौर में मलेशिया की किसोना सलवादुरई से खेलना था जबकि कश्यप को कनाडा के जेसन एंथोनी हो शुई का सामना करना था।

कार्यक्रम के अनुसार प्रणय को बुधवार को पहले दौर में मलेशिया के आठवें वरीय ली जी जिया से खेलना है।

कश्यप ने अपने ट्वीट में पूछा, ‘‘गलत पॉजिटिव आने के बाद मैच के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना क्यों नहीं है?’’

बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि साइना और कश्यप का आज एक और परीक्षण होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘एक भारतीय खिलाड़ी पॉजिटिव है और कम से कम 10 दिन के लिए अस्पताल में पृथकवास पर है। उस व्यक्ति का आज दोबारा परीक्षण होगा। इस खिलाड़ी से जुड़े मुकाबले को वाकओवर घोषित किया गया है। ’’

एक ही कमरे में रह रहे साइना और कश्यप टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जबकि प्रणय का खेलना भी संदिग्ध है। भारत के बाकी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी गई है।

बीएआई के सचिव अजय सिंघानिया ने कहा, ‘‘अन्य सभी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी गई है लेकिन सुरक्षा नियमों के अनुसार उन्हें बिना कोच और सहयोगी स्टाफ के खेलना होगा।’’

बीडल्यूएफ ने हालांकि कहा, ‘‘थाईलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भारत की पूरी टीम को उच्च जोखिम के वर्ग में रखा है और सभी खिलाड़ी और टीम दल फिलहाल होटल के कमरों में अलग थलग हैं और आज उनका पीसीआर परीक्षण होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोग नियंत्रण विभाग के अगले नोटिस तक सभी का रोजाना परीक्षण होगा लेकिन नेगेटिव नतीजे आने पर खिलाड़ी खेलना जारी रख सकते हैं।’’

साइना, प्रणय, कश्यप के अलावा आरएमवी गुरुसाईदत्त और प्रणव चोपड़ा पिछले महीने संक्रमित पाए गए थे और अनिवार्य पृथकवास से गुजरे थे। ये बैंकॉक रवाना होने से पहले हुए कोविड-19 परीक्षण और थाईलैंड पहुंचने पर हुए परीक्षण में नेगेटिव आए थे।

भारतीय टीम में ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत, सौरभ वर्मा, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और अश्विनी पोनप्पा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

कोर्ट पर भारत ने विजयी शुरुआत की जब सात्विक और अश्विनी की मिश्रित युगल जोड़ी ने हाफिज फजल और ग्लोरिया विदजाजा की इंडोनेशिया की जोड़ी को 21-11, 27-29, 21-16 से हराया।

Saina Nehwal
COVID-19
Asian stage of badminton

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • भारतीय विधिज्ञ परिषद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा नियमों में संशोधन के ख़िलाफ़ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
    01 Jul 2021
    अधिवक्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में पुतला दहन किया गया तथा भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा नए उक्त संशोधन की प्रतियां जलाई गईं।
  • डब्ल्यूएचओ
    भाषा
    आगामी हफ्तों में दुनिया में सबसे ज्यादा हावी स्वरूप होगा डेल्टा: डब्ल्यूएचओ
    01 Jul 2021
    डेल्टा स्वरूप के अत्यधिक संक्रामक होने के मद्देनजर डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि इस स्वरूप के अन्य स्वरूपों के मुकाबले अधिक हावी होने और आगामी महीनों में सबसे अधिक प्रभावशाली स्वरूप बन जाने का अंदेशा…
  • असम:आख़िरकार डेढ़ साल जेल में रहने के बाद रिहा हुए अखिल गोगोई
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    असम: आख़िरकार डेढ़ साल जेल में रहने के बाद रिहा हुए अखिल गोगोई
    01 Jul 2021
    रिहा होने के बाद राइजोर दल के प्रमुख ने कहा,‘‘ आखिरकार सत्य की जीत हुई, हालांकि मुझे सलाखों के पीछे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।’’ उन्होंने कहा कि घर में सामान रखने के बाद वह ‘‘सीएए के पहले शहीद…
  • Thousands of tribals
    विष्णुकांत तिवारी
    साकेरगुडा नरसंहार के 9 साल पूरे होने के मौक़े पर पहुंचे हज़ारों प्रदर्शनकारी, बस्तर में आदिवासी की होती हत्यायाओं को बताया एक निरंतर चलने वाला वाक़या
    01 Jul 2021
    साल 2012 के 27-28 जून के बीच पड़ने वाली उस रात को सरकेगुड़ा गांव में सुरक्षा बलों ने तीन बच्चों सहित 17 लोगों को मार डाला था,उस बर्बर घटना की याद में इस साल आदिवासी एक साथ जमा हुए।
  • स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों में 24 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल
    पीपल्स डिस्पैच
    स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों में 24 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल
    01 Jul 2021
    सैन्य कार्रवाई के बावजूद शहरी और ग्रामीण स्वाज़ीलैंड के लोग अफ़्रीका के अंतिम निरंकुश सम्राट के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतर रहे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License