NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान में ताज़ा संघर्षों में कम से कम 20 नागरिक मारे गए
हाल ही में लश्करगाह में हुए हिंसक झड़पों में क़रीब 20 नागरिक मारे गए थे और हवाई हमलों में हेल्थ क्लिनिक और स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
पीपल्स डिस्पैच
09 Aug 2021
अफ़ग़ानिस्तान में ताज़ा संघर्षों में कम से कम 20 नागरिक मारे गए

8 अगस्त को अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच ताजा लड़ाई में करीब 20 नागरिक मारे गए। इन हताहतों में महिलाएं और नाबालिग हैं जिन्होंने लश्करगाह में हुई क्रॉस फायर, रॉकेट हमलों और हवाई हमलों में अपनी जान गंवाई।

अफगान सैनिकों के अनुसार इस क्षेत्र में तालिबान की उपस्थिति ने हमला करने को मजबूर किया जिसके परिणामस्वरूप लश्करगाह में शहीद अनवर खान हाई स्कूल और एक हेल्थ क्लिनिक को नुकसान पहुंचा। लश्करगाह जिले में हिंसक झड़पें पिछले दस दिनों से हो रही हैं।

कुंदुज प्रांत में भी ये लड़ाई तेज हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कुंदुज शहर, सर-ए-पोल और तालोकान में हुई भीषण गोलीबारी के बाद शनिवार को कम से कम 14 शवों (महिलाओं और बच्चों) 30 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उत्तरी अफगानिस्तान में तीन प्रांतीय राजधानियों पर 8 अगस्त को विद्रोही तालिबानों ने कब्जा कर लिया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, अशरफ गनी के नेतृत्व वाली अफगान सरकार इंट्रा-अफगान शांति वार्ता में देरी के बीच सशस्त्र समूहों का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही है जो देश में नए युद्ध के मोर्चे खोल रही।

7 अगस्त को तालिबान ने एक बयान में एक हमले को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली जिसमें अफगान सेना के पायलट हमीदुल्ला अज़ीमी की मौत हो गई। पायलट कथित तौर पर अपने वाहन लगे एक बम विस्फोट में मारे गए थे। वे पिछले चार वर्षों से अफगान सैनिकों की सेवा में थे और उन्हें यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर चलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।

गत जुलाई महीने में, यूनाइटेड नेशन्स असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान (यूएनएएमए) ने कहा था कि मई में शुरू हुई अमेरिकी सेना की वापसी के बाद नागरिक हताहतों की संख्या में तीव्र वृद्धि हुई थी। रिपोर्ट में अफगानिस्तान प्रोटेक्शन ऑफ सिविलियन इन आर्म्ड कन्फ्लिक्ट मीडईयर अपडेट 2021 द्वारा तैयार दस्तावेज में कम से कम 5,183 नागरिक हताहतों का आंकड़ा दिया गया है।

Afghanistan
TALIBAN

Related Stories

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

तालिबान के आने के बाद अफ़ग़ान सिनेमा का भविष्य क्या है?

अफ़ग़ानिस्तान हो या यूक्रेन, युद्ध से क्या हासिल है अमेरिका को

बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?

सीमांत गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष: सभी रूढ़िवादिता को तोड़ती उनकी दिलेरी की याद में 

पाकिस्तान-तालिबान संबंधों में खटास

अफ़ग़ानिस्तान में सिविल सोसाइटी और अधिकार समूहों ने प्रोफ़ेसर फ़ैज़ुल्ला जलाल की रिहाई की मांग की


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License