NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मिलादुन्नबी के जलूसों पर हुए हमले संघ परिवार की गहरी साजिश का हिस्सा : माकपा
"भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा फादर और चादर के नए शब्दों की उत्पत्ति ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा राज में अल्पसंख्यक समुदाय किस हद तक संघ परिवार के निशाने पर हैं।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Oct 2021
cpim

मध्यप्रदेश के कई शहरों धार, जबलपुर और बड़वानी में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा हो गई और इसके बाद पुलिस के साथ झड़प और लाठीचार्ज की खबरें भी आईं।

इन सब जगहों पर ईद मिलादुन्नबी (मिलाद-उन-नबी भी कहते हैं) का जुलूस निकाला जा रहा था। सुबह सबसे पहले धार जिले में बवाल हुआ। यहां जुलूस निकाल रहे लोग और पुलिसबल आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की तो पुलिस ने भी लाठियां लेकर लोगों को खदेड़ा। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि पहले लोगों की तरफ से पत्थरबाजी हुई या पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज।

इस पूरे मसले को लेकर वामपंथी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य इकाई ने एक बयाना जारी कर कहां कि मिलादुन्नबी के अवसर पर मध्य प्रदेश में एक साथ पांच शहरों में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के लिए प्रदेश की संघ नियत्रित भाजपा सरकार भी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। बल्कि धार में हुई हिंसा के वीडियो फुटेज देखने से तो साफ है कि पुलिस लाठीचार्ज में सिविल कपड़ों में संघ के कार्यकर्ता भी अल्पसंख्यकों पर लाठीचार्ज कर रहे थे।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा फादर और चादर के नए शब्दों की उत्पत्ति कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा राज में अल्पसंख्यक समुदाय किस हद तक संघ परिवार के निशाने पर हैं।

माकपा नेता ने कहा है कि यह अचानक ही नहीं है कि आमतौर पर प्रदेश भर में शांति से मनाये जाने वाले त्यौहार पर एक साथ पांच जगह हमले होते हैं। बड़वानी में शाहपुर में शांतिपूर्ण जुलूस पर पत्थर फेंके जाते हैं और सेंधवा में जुलूस निकालने की अनुमति ही प्रशासन नहीं देता है। धार में एक अल्पसंख्यक युवक की दाढ़ी पकड़ कर पुलिस अधिकारी ही खींच रहा है। इतना ही नहीं खंडवा और जबलपुर में भी पुलिस प्रशासन अगर चौकसी बरतता तो इन अप्रिय घटनाओं से बचा जा सकता था।
 
जसविंदर सिंह ने कहा है कि यह घटनायें संघ परिवार की ओर से बढ़ती महंगाई और केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता में पैदा हो रहे असंतोष से जनता का ध्यान हटाने और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने की साजिश का हिस्सा है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान को भी प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ जोड़ कर देखा जाना चाहिए, मगर हैरत की बात यह है कि चुनाव आयोग भी इस आपत्तिजनक बयान पर संज्ञान नहीं ले रहा है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पवित्र त्यौहार पर हुए हमलों और हमलों के बाद भी अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों पर ही पुलिस की कार्यवाही दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं निंदनीय भी है। पार्टी सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को प्रदेश के साम्प्रदायिक सद्भाव को बचाने और अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को रिहा करने की मांग को लेकर आंदोलित होने का आह्वान किया है।

Eid Milad-Un-Nabi
CPIM
BJP
attacks of minorities

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License