NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ऑस्ट्रेलियाई सीनेट ने मर्डोक के मीडिया एकाधिकार की जांच शुरू की
पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड द्वारा ऑस्ट्रेलिया में मर्डोक मीडिया एकाधिकार की जांच के लिए पेश किए गए याचिका के कुछ दिनों बाद सीनेट की जांच की घोषणा की गई जिसमें आधे मिलियन लोगों ने हस्ताक्षर किए।
पीपल्स डिस्पैच
13 Nov 2020
ऑस्ट्रेलियाई सीनेट ने मर्डोक के मीडिया एकाधिकार की जांच शुरू की

बुधवार 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई सीनेट ने रूपर्ट मर्डोक न्यूज कॉर्प (Rupert Murdoch’s News Corp) द्वारा आयोजित मीडिया मोनोपोली की जांच के पक्ष में वोट किया। जांच करने के इस प्रस्ताव को ग्रीन पार्टी के सीनेटर सारा हैनसन-यंग द्वारा प्रस्तावित किया गया था और अन्य विपक्षी समूह के समर्थन से पारित किया गया। हैनसन-यंग ने ट्विटर पर सीनेट के इस फैसले की घोषणा की। भले ही लिबरल-नेशनल गठबंधन के रूढ़िवादी सत्तासीन गुट ने विरोध नहीं किया लेकिन उनके पास इस फैसले को रोकने के लिए उपयुक्त संख्या नहीं थे।

ये क़दम पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड की एक याचिका के एक हफ्ते से कम समय में उठाया गया है जिसने पूरे ऑस्ट्रेलिया के आधे मिलियन से अधिक हस्ताक्षरकर्ताओं को आकर्षित किया। सीनेट द्वारा लायी गई इस जांच में मर्डोक या न्यूज़कॉर्प का उल्लेख नहीं है लेकिन मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में एकाधिकार पर केंद्रित है कि वे देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कैसे प्रभावित करते हैं और वह चुनौतियां जिसे यह सार्वजनिक प्रसारकों और डिजिटल मीडिया समूह के लिए बनता है।

गार्डियन ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए हैनसन-यंग ने कहा कि "गठबंधन सरकार और न्यूज कॉर्प के बीच मधुर संबंध की जांच होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारे पास लोकतंत्र की मदद करने के लिए एक मजबूत और स्वतंत्र जनहित समाचार उद्योग हो।"

इस याचिका को पेश करते हुए रुड ने कहा कि "मर्डोक कैंसर बन गया है- हमारे लोकतंत्र पर एक अहंकारी कैंसर।" इस याचिका में ऑस्ट्रेलिया में प्रिंट मीडिया को लेकर वर्चुअल एकाधिकार रखने वाले मर्डोक-नियंत्रित मीडिया की जांच करने के लिए रॉयल कमीशन का मांग किया गया। इस याचिका में न्यूज कॉर्प की "फ्री स्पीच" और "पब्लिक डिबेट" को नज़रअंदाज़ करने के ख़तरनाक प्रभाव डालने के प्रेस मोनोपोली का भी आरोप लगाया गया। इसमें हस्ताक्षर करने वालों में पूर्व कंजर्वेटिव सांसदों सहित पूर्व कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल भी शामिल थे।

भले ही रुड के खुद की लेबर पार्टी के नेतृत्व ने याचिका को पेश करने और संसद में रॉयल कमीशन की मांग का समर्थन करने में संकोच किया लेकिन ग्रीन पार्टी ने इस याचिका की मांगों को आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया। लेबर पार्टी ने फिर भी सीनेट की जांच के लिए ग्रीन पार्टी के फैसले का समर्थन किया।

न्यूज़ कॉर्प कई अरब वाला अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह है जिसका मुख्यधारा के मीडिया की दर्शकों की संख्या पर नियंत्रण है और ऑस्ट्रेलिया के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में बड़ा कंजर्वेटिव और सेंटर-राइट समाचार पत्र का संचालन करता है।

australia
Australian Senate
Rupert Murdoch’s News Corp
Kevin Rudd

Related Stories

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

ऑस्ट्रेलिया: नौ साल बाद लिबरल पार्टी सत्ता से बेदख़ल, लेबर नेता अल्बानीज होंगे नए प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इंस्टीट्यूट (AII) के 13 अध्येताओं ने मोदी सरकार पर हस्तक्षेप का इल्ज़ाम लगाते हुए इस्तीफा दिया

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों चर्चा के केंद्र में क्यों है सेक्स एजुकेशन?

2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल

आकुस के बहाने अमेरिका चीन ही नहीं, दुनिया को डाल रहा ख़तरे में

AUKUS पर हंगामा कोई शिक्षाप्रद नज़ारा नहीं है

चीन ने यूएस, यूके और ऑस्ट्रेलिया के बीच त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन को "शीत युद्ध मानसिकता और वैचारिक पूर्वाग्रह" का प्रदर्शन बताया

जलवायु परिवर्तन पर दुनिया के आदिवासी समूहों के सम्मेलन में क्या कहा गया?

ऑस्ट्रेलियाः हिरासत में चौथी मौत के बाद आदिवासी अधिकार समूह ने चिंता जताई


बाकी खबरें

  • Uttarakhand elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखण्ड चुनाव: दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल का इंतज़ार जारी
    12 Feb 2022
    शुक्रवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री ने उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चुनावी रैली की जिसमे उन्होंने राज्य में नए सैनिक स्कूल बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा" हमारे देश में बहुत कम संख्या में सैनिक…
  • pension
    मनजीत सिंह पटेल
    एनपीएस की जगह, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग क्यों कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी? 
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी, एनपीएस की चिंता प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी…
  • Punjab
    भाषा
    पंजाब चुनाव में 25 फीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला : रिपोर्ट
    12 Feb 2022
    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबद्ध पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1,304 उम्मीदवारों में से 1,276 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: न होता यूं तो क्या होता!
    12 Feb 2022
    अपने राज में जो हुआ है, उस पर सवालों के जवाब के देने के लिए, मोदी जी ने जब से यह सवाल उठाने का रास्ता अपनाया है कि विरोधी नहीं होते तो क्या-क्या होता, नहीं होता, तब से विश्व गुरु कुर्सी ने खुद दौड़कर…
  • Protest
    ऋषि राज आनंद
    बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार
    12 Feb 2022
    एसएससी जीडी के तहत 60,000 की संख्या में रिक्तियों की घोषणा के बावजूद 30% पद ख़ाली हैं। लेकिन सरकार उन्हें भरने के लिए कदम उठाती नज़र नहीं आ रही।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License