NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jun 2022
Azamgarh by-election

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के मुकाबले समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर दांव लगाया है। इस बीच कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह लोकसभा उप चुनाव में अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारेगी। यूपी में लोकसभा उप चुनाव 23 जून को होना है।

समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को नामांकन-पत्र दाखिल किया। आजमगढ़ पहुंचकर उन्होंने दोपहर में पर्चा दाखिल किया। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव, सुशील आनंद या  अंशुल यादव में से किसी एक को मैदान में उतार सकते हैं। आखिर में धर्मेंद्र यादव का टिकट फाइनल हुआ। धर्मेंद्र यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई लगते हैं और उन्हें लोकसभा का अनुभव भी है। साथ ही भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों को देखते हुए मुकाबला धर्मेंद्र यादव बेहतर कर सकते हैं। लिहाजा, पार्टी ने धर्मेंद्र पर दांव लगाने का फैसला किया है। धर्मेंद्र यादव वह बदायूं से सांसद रह चुके हैं।

आजमगढ़ में 23 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गुड्‌डू जमाली अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं। 6 जून नामांकन की आखिरी तारीख है। निरहुआ का नामांकन कराने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह आजमगढ़ पहुंचे थे। इस मौके पर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह और भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दूबे भी मौजूद रहीं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में निरहुआ आजमगढ़ में अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी रहे हैं। लोकसभा की आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई है। अखिलेश यादव ने इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2024 के आम चुनावों में मजबूत विकल्प बनने के लिए ताकत लगा रही है।

10 विधानसभा वाली इस लोकसभा सीट पर सपा का कब्जा है। भाजपा के लिए फायदे की बात यह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। आमतौर पर इस जिले में भाजपा चौथे नंबर पर रहती है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। देखना यह होगा कि यह सीट किसके खाते में जाती है?

विधान परिषद में जाएंगे स्वामी

वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा जॉइन करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य विधान परिषद भेजे जाएंगे। सपा ने उनके नाम का ऐलान कर कर दिया है। स्वामी प्रसाद सात जून यानी मंगलवार को नामांकन करेंगे। यूपी में 13 एमएलसी सीटों के लिए 20 जून को चुनाव होने हैं। सपा चार नेताओं को विधान परिषद भेज सकती है। अभी तक एक ही नाम पार्टी की तरफ से फाइनल हो पाया है। नामांकन की आखिरी तारीख 9 जून है।

Azamgarh by-election
Dinesh Lal Yadav
Dharmendra Yadav
Uttar pradesh

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल

खोज ख़बर : मस्जिद दर मस्जिद भगवान की खोज नहीं, नफ़रत है एजेंडा, हैदराबाद फ़र्ज़ी एनकाउंटर के बड़े सवाल


बाकी खबरें

  • श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम
    18 May 2022
    उत्तर प्रदेश सीपीआई-एम का कहना है कि सभी सेकुलर ताकतों को ऐसी परिस्थिति में खुलकर आरएसएस, भाजपा, विहिप आदि के इस एजेंडे के खिलाफ तथा साथ ही योगी-मोदी सरकार की विफलताओं एवं जन समस्याओं जैसे महंगाई, …
  • buld
    काशिफ़ काकवी
    मध्य प्रदेश : खरगोन हिंसा के एक महीने बाद नीमच में दो समुदायों के बीच टकराव
    18 May 2022
    टकराव की यह घटना तब हुई, जब एक भीड़ ने एक मस्जिद को आग लगा दी, और इससे कुछ घंटे पहले ही कई शताब्दी पुरानी दरगाह की दीवार पर हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दी गई थी।
  • russia
    शारिब अहमद खान
    उथल-पुथल: राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से जूझता विश्व  
    18 May 2022
    चाहे वह रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध हो या श्रीलंका में चल रहा संकट, पाकिस्तान में चल रही राजनीतिक अस्थिरता हो या फिर अफ्रीकी देशों में हो रहा सैन्य तख़्तापलट, वैश्विक स्तर पर हर ओर अस्थिरता बढ़ती…
  • Aisa
    असद रिज़वी
    लखनऊ: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत के साथ आए कई छात्र संगठन, विवि गेट पर प्रदर्शन
    18 May 2022
    छात्रों ने मांग की है कि प्रोफ़ेसर रविकांत चंदन पर लिखी गई एफ़आईआर को रद्द किया जाये और आरोपी छात्र संगठन एबीवीपी पर क़ानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये।
  • food
    रश्मि सहगल
    अगर फ़्लाइट, कैब और ट्रेन का किराया डायनामिक हो सकता है, तो फिर खेती की एमएसपी डायनामिक क्यों नहीं हो सकती?
    18 May 2022
    कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा का कहना है कि आज पहले की तरह ही कमोडिटी ट्रेडिंग, बड़े पैमाने पर सट्टेबाज़ी और व्यापार की अनुचित शर्तें ही खाद्य पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों के पीछे की वजह हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License