NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
अंतरराष्ट्रीय
बाफ्टा 2022: ‘द पावर ऑफ द डॉग’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
मंच पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार देने आए ‘द बैटमैन’ के अभिनेता एंडी सर्किस ने विजेता की घोषणा करने से पहले अफगानिस्तान और यूक्रेन के शरणार्थियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के लिए सरकार पर निशाना साधा।
भाषा
14 Mar 2022
The Power of the Dog

फिल्म ‘द पावर ऑफ द डॉग’ का इस साल ‘ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स’ में बोलबाला रहा, जिसने लगभग सभी बड़े पुरस्कार अपने नाम किए।

अदाकारा एवं हास्य कलाकार रेबेल विल्स ने रॉयल अल्बर्ट हॉल में रविवार को आयोजित पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। ‘सोनी लिव’ पर इसका सीधा प्रसारण किया गया था।

मंच पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार देने आए ‘द बैटमैन’ के अभिनेता एंडी सर्किस ने विजेता की घोषणा करने से पहले अफगानिस्तान और यूक्रेन के शरणार्थियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के लिए सरकार पर निशाना साधा।

फिल्म ‘द पावर ऑफ द डॉग’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला और उसके लिए ही जेन कैंपियन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। जेन कैंपियन की जगह फिल्म के अभिनेता बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने पुरस्कार स्वीकार किया। यह न्यूजीलैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोवैज्ञानिक ड्रामा है।

इसके अलावा कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘कोडा’ की निर्देशक सियान हेडर को रूपांतरित पटकथा के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अभिनेता कोटसर ट्रॉय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘कोडा’ बधिर व्यक्ति की संतान की कहानी है, जिसमें रूबी, यानी अदाकारा एमिलिया जोन्स ने अपने बधिर माता-पिता और भाई की ‘इन्टरप्रेटर’ की भूमिका निभाई है। फिल्म में जोन्स के पिता का किरदार ट्रॉय कोटसर निभाया है।

डेनिस विलेन्यूवे द्वारा निर्देशित ‘ड्यून’ ने तकनीकी श्रेणियों में पांच पुरस्कार हासिल किए, उसे प्रोडक्शन डिजाइन, स्पेशल इफेक्ट, छायांकन, ओरिजिनल स्कोर और साउंड की श्रेणी सम्मानित किया गया।

BAFTA 2022
The Power of the Dog

Related Stories


बाकी खबरें

  • fact check
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध में यूपी नंबर वन, है या नहीं?
    15 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के मामलों में कमी नहीं बल्कि वृद्धि हुई है। रेप के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। लेकिन महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश अब भी देश में…
  • yogi ji
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मास्टर स्ट्रोक ही मास्टर स्ट्रोक
    15 Jan 2022
    फिर भी यह न तो भगदड़ का मामला है और न तोड़-फोड़ के ग्लोबल षडयंत्र का। यह तो योगी जी के मास्टर स्ट्रोक का मामला है। हमें पता है कि भक्तों को आसानी से यह हजम नहीं होगा कि योगी भी मास्टरस्ट्रोक लगा सकते…
  • Bharti with Digvijay Singh
    काशिफ काकवी
    एमपी में एससी/एसटी के ख़िलाफ़ अत्याचार के 37,000 से अधिक मामले लंबित, दोष-सिद्धि की दर केवल 36 फ़ीसदी
    15 Jan 2022
    मध्य प्रदेश ने 2020 में एससी/एसटी के ख़िलाफ़ अत्याचार के 9,574 मामले दर्ज किए। लेकिन 2020 के केवल 95 मामले और इसके पिछले वर्ष में 594 मामले ही अदालतों में किसी नतीजे पर पहुंच सके थे। एनसीआरबी के…
  • kisan
    लाल बहादुर सिंह
    किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा
    15 Jan 2022
    आज सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हो रही है। किसान आंदोलन के स्थगित होने के बाद यह पहली बैठक है। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ किये गए समझौते के क्रियान्वयन की…
  • Red Volunteers
    संदीप चक्रवर्ती
    बंगाल ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आये ‘रेड वालंटियर्स’
    15 Jan 2022
    जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में दुर्घटना में घायल यात्रियों को यथासंभव मदद पहुंचाने के लिए आपातकालीन स्थिति में रक्तदान करने के लिए करीब चालीस रेड वालंटियर्स फौरन पहुंचे।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License