NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
उत्पीड़न
कानून
नज़रिया
समाज
भारत
हरदोई: क़ब्रिस्तान को भगवान ट्रस्ट की जमीन बता नहीं दफ़नाने दिया शव, 26 घंटे बाद दूसरी जगह सुपुर्द-ए-खाक़!
उत्तर प्रदेश के हरदोई बीजेपी से जुड़े एक शख़्स ने शव को दफ़्न करने से रोक दिया, और क़ब्रिस्तान की ज़मीन पर अपना दावा ठोक दिया, हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन भी उनकी ताल में ताल मिलाता नज़र आया।
ज़ाकिर अली त्यागी
08 Jan 2022
हरदोई: क़ब्रिस्तान को भगवान ट्रस्ट की जमीन बता नहीं दफ़नाने दिया शव, 26 घंटे बाद दूसरी जगह सुपुर्द-ए-खाक़!

यूपी के हरदोई में एक जनाज़े को क़ब्रिस्तान में यह कहकर नही दफ़नाने दिया गया कि यह ज़मीन क़ब्रिस्तान की नही बल्कि भगवान श्री ठाकुर जी महाराज ट्रस्ट के नाम है, जिसका मामला कोर्ट में लंबित है, बाद में मृतकों के परिजनों ने मृतक को अगले दिन यानी 26 घण्टे बाद दूसरे क़ब्रिस्तान में दफ़नाया, न्यूज़क्लिक ने इस मामले में दोनों पक्षों और प्रशासन से बात कर सच्चाई जानने की कोशिश की।

हरदोई के कस्बा मल्लावा के मिर्जापुर मोहल्ले में रहने वाले 55 वर्षीय मोहम्मद यामीन की मंगलवार सुबह बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी, उनके परिजन शाम 4 बजे जनाज़ा लेकर क़ब्रिस्तान पहुंचे। क़ब्रिस्तान कमेटी के सदस्य शुएब आलम के मुताबिक़, बीजेपी से संबंध रखने वाले राकेश चंद्र गुप्ता ने शव को दफनाने नहीं दिया, और क़ब्रिस्तान की ज़मीन को भगवान श्री ठाकुर जी महाराज ट्रस्ट की होने का दावा किया।

मृतक मोहम्मद यामीन के बड़े बेटे मोहम्मद हारून ने न्यूज़क्लिक को बताया कि "मेरे पापा की मंगलवार सुबह मृत्यु हो गई थी, मिर्जापुर मोहल्ले के क़ब्रिस्तान में क़ब्र खोदी गई थी, जैसे ही हम शाम को 4 बजे जनाज़े को क़ब्रिस्तान लेकर पहुंचे तो राकेश चंद्र गुप्ता मल्लावा थाने की पुलिस के साथ खुदी हुई क़ब्र के पास पहले से खड़े थे, उन्होंने जनाज़े को दफनाने का विरोध किया, इतना ही नहीं पुलिस भी उनका साथ दे रही थी, तहसीलदार और जिलाधिकारी भी क़ब्रिस्तान पहुंच गये, क़स्बे की दुकानें बंद होने लगी क्योंकि माहौल खराब होने की संभावना महसूस होने लगी थी, अगले दिन बुधवार को भी जनाज़ा क़ब्रिस्तान में रखा रहा, हमने माहौल ख़राब न हो इसलिए दूसरे दिन शाम को 4 बजे दूसरे क़ब्रिस्तान में कब्र खोद जनाज़े को दफ़नाया, हम इस क़ब्रिस्तान में सैकड़ों सालों से मुर्दों को दफ़्न करते आ रहे है हमारी कोशिश है कि आगे किसी का जनाज़ा न रोका जाये इसलिए जल्द से जल्द इसका हल निकाला जाये"

क़ब्रिस्तान में जनाज़े को दफ़नाने का विरोध करने वाले राकेश चंद्र गुप्ता ने न्यूज़क्लिक के लिए बात करने पर कहा कि "मैं भगवान श्री ठाकुर जी महाराज ट्रस्ट का ट्रस्टी हूं, मेरे दादा ने इस जमीन को ट्रस्ट के नाम कर दिया था लेकिन पता नही कैसे तहसील की तरफ़ से इस जमीन को खसरा खतौनी में सन 1993 में क़ब्रिस्तान के नाम कर दिया गया, दरअसल इस विवादित जमीन के दोनों तरफ़ क़ब्रिस्तान है, नगरपालिका इस जमीन को कूड़ा डालने के लिए इस्तेमाल करता था, हमने प्रशासन से गुहार लगाई तो नगरपालिका ने इसमें कूड़ा डालना बंद कर दिया, लेकिन जहां पर जनाज़े को दफ़नाने की बात थी वो जमीन मेरे दादा ने भगवान श्री ठाकुर जी महाराज ट्रस्ट के नाम कर दी थी, हम इस मामले को कोर्ट में ले गये थे, जो कि अभी लंबित है, मैंने थाने में जनाज़े को रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिसके बाद प्रशासन ने क़दम उठाया और जनाज़े को दफ़नाने से रोका"

न्यूज़क्लिक के लिए जब इस मामले में क़ब्रिस्तान कमेटी के सदस्य शुएब आलम से बात की तो उन्होंने न्यूज़क्लिक को बताया कि "क़ब्रिस्तान के बीच में कोई ऐसी जमीन ही नही है जिसका कोई खसरा नंबर हो, 1341 भूखंड संख्या में क़ब्रिस्तान दर्ज है, लेकिन राकेश चंद्र गुप्ता इस क़ब्रिस्तान के बीच मे कोई नये नंबर से बीच मे क़ब्रिस्तान बता रहे हैं और कह रहे हैं कि हमारे नंबर को प्रशासन ने 1341 में कन्वर्ट कर दिया है जबकि ऐसा होता ही नही है, शुऐब आलम ने बताया कि राकेश से प्रशासन ने भी कहा है कि यदि यह जमीन आपकी है तो 20 जनवरी तक तहसील में अपने भूलेख दिखाये और प्रशासन ने राकेश से यह भी कहा कि अभी यह मामला लखनऊ की हाइकोर्ट बेंच में लंबित है यदि आपको तब तक जनाज़े दफ़नाने पर आपत्ति है तो कोर्ट से स्टे लेकर आये, आज तो हम यहां जनाज़े को दफनाने से रोक रहे है लेकिन आगे से नही रोकेंगे"

शुएब आलम ने आगे कहा कि "क़ब्रिस्तान के बीच मे राकेश की जमीन है इसके कोई सुबूत नहीं हैं। उसके बाद भी प्रशासन अड़ा रहा कि यहां जनाज़ा नही दफ़नाने दिया जायेगा, 10-12 थानों की पुलिस पीएसी क़ब्रिस्तान में तैनात हो गई और हमें प्रशासन ने दबाव बनाकर मज़बूर किया कि हम दूसरी जगह जनाज़े को दफनायें, हमने 26 घण्टे बाद उसी क़ब्रिस्तान में दूसरी जगह जनाज़े को दफ़नाया’’

जब इस मामले में बिलग्राम तहसील के एसडीएम रामविलास यादव से बात की तो उन्होंने बताया "मामला हाल ही में संज्ञान में आया है जिसके बाद हम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दोनों पक्षों में समझौता कराया, दोनों पक्षों को वक़्त दिया गया है कि वह अपने अपने भूलेख जमा करें उसके बाद ही जांच कर आगे कार्रवाई की जायेगी"!

इस बारे में एसडीएम से सवाल किया गया कि बिना जांच के जनाज़े को वहां दफ़नाने से क्यों रोका गया, तो एसडीएम ने कहा कि "कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी जिसके लिए हमने जनाज़े को उस जगह न दफ़ना कर दूसरी जगह दफ़नाने की बात कही, मामले की जांच जारी है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है"।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं।)
 

UP
BJP
crime
right wing politics

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी

पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव

यूपी: सफ़ाईकर्मियों की मौत का ज़िम्मेदार कौन? पिछले तीन साल में 54 मौतें

राजस्थान: महिला डॉक्टर की आत्महत्या के पीछे पुलिस-प्रशासन और बीजेपी नेताओं की मिलीभगत!

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित

यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान

उत्तराखंड: एआरटीओ और पुलिस पर चुनाव के लिए गाड़ी न देने पर पत्रकारों से बदसलूकी और प्रताड़ना का आरोप

उत्तराखंड चुनाव: राज्य में बढ़ते दमन-शोषण के बीच मज़दूरों ने भाजपा को हराने के लिए संघर्ष तेज़ किया


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License